ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों के साथ 5 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाईट) में उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना, देवेन्द्र चंदेल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि बैठक में कमजोर वर्गों के पात्र विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा की जाएगी। उपनिदेशक ने समस्त निजी पाठशालाओं के प्रमुखों से निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Blog
-

सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 4 अप्रैल को आयोजित होंगे आपदा जागरूकता प्रोग्राम
ऊना/सुशील पंडित: कांगड़ा में वर्ष 1905 में आएं भूकम्प की वर्षगांठ को चिन्हित करते हुए 4 अप्रैल को आपदा जागरूकता दिवस पर निकासी ड्रिल/आईईसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 4 अप्रैल को जिला के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में शेक आउट ड्रिल (ड्रॉप, कवर एंड होल्ड) और निकासी ड्रिल तथा प्रधानाचार्य/संस्थान के प्रमुख द्वारा भूकम्प के दौरान/पहले और बाद में क्या करें और क्या न करें, पर लेक्चर ओर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-

जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में युवा भाजपा नेता राबिन सांपला पर दांव खेल सकती है भाजपा
कांग्रेस चौधरी परिवार से छीन सकती है टिकट!
जालंधर/अनिल वर्माः जालन्धर लोकसभा उपचुनाव में इस बार कई नए चेहरे मैदान में उतर कर अपना राजनीतिक कैरियर अजमा सकते हैं जिसमें केन्द्रिय मंत्री विजय सांपला के भतीजे राबिन सांपला का नाम भी सुर्खियों में है। युवा भाजपा नेता राबिन सांपला पिछले कई सालों से जालन्धर की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं और कई धार्मिक एवं राजनीति मुद्दों पर सूबा सरकार को घेरते आ रहे हैं। राबिन सांपला बीते विधानसभा चुनावों दौरान वैस्ट हल्के से दावेदारी भी ठोक चुके हैं। भाजपा की ताजा स्थित की अगर बात करें तो जालन्धर लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक कोई भी स्थानिय नेता का चेहरा सामने नही आया।
टिकट हासिल करने के लिए राजेश बाघा, राज कुमार वेरका, पूर्व डीसीपी राजिन्द सिंह दौड़ में शामिल हैं मगर इन चेहरों पर अभी मंथन चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार भाजपा इस बार जालन्धर लोकसभा उपचुनाव में किसी युवा चेहरे को ही टिकट देकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों सूबा सरकार की ओर से लतीफपुरा में एससी बिरादरी एवं गरीबवर्ग के घर तोड़ने का मुद्दा भी युवा भाजपा नेता राबिन सांपला की ओर से केन्द्रिय मंत्री विजय सांपला के समक्ष उठाया गया था जिसका केन्द्र सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पूरे जिले के प्रशासन को दिल्ली तलब कर फटकार लगाई थी।
फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं राजेश बाघा
भाजपा नेता राजेश बाघा फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके है जिसमें उन्हे हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं राज कुमार वेरका अमृतसर से हैं और उनका लंबा राजनैतिक बैकग्राउंड कांग्रेस पार्टी में रहा है। पूर्व डीसीपी रजिंदर सिंह की एक दिन पहले ही राजनीति में एंट्री हुई है ऐसे में भाजपा जालन्धर सीट से किसी तजुर्बेकार को उतारने की तैयारी में है जिसके लिए व्यापारियों तथा आम जनता से भी फीडबैक लिया जा रहा है।
कांग्रेस में भी मंथन जारी, चौधरी परिवार की कट सकती है टिकट
स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद उनकी पत्नी कर्मजीत कौर को पार्टी की टिकट देने राहुल गांधी द्वारा ऐलान किया था जिसके बाद कर्मजीत कौर ने चुनावी रणनीति तैयार कर सर्कियतौर पर प्रचार शुरु कर दिया है। सूत्रों अनुसार पार्टी हाईकमान आने वाले दिनों में कैंडिडेट बदल सकती है। इस टिकट के लिए पूर्व विधायक सुशील रिंकू भी दांव खेल रहे हैं सुशील रिंकू को राहुल गांधी का सबसे करीबी माना जाता है। यह भी क्यास लगाए जा रहे हैं कि सुशील रिंकू आने वाले चंद दिनों में कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं।
9 हल्कों में 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा का हाथ खाली
जिले के अंर्तगत 9 हल्कों में से 5 हल्कों में कांग्रेस का कब्जा है वहीं 3 हल्कों में आम आदमी पार्टी तथा एक हल्के में अकाली दल का कब्जा है ऐसे में भाजपा के पास कोई विधानसभा हल्का नहीं है जिसके चलते इस बार भाजपा को चुनावो दौरान कड़ी मेहनत करने की जरुरत है।
-

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 78 लोगों के चालान
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस ने यातायात की अवहेलना करने पर 78 लोगों के चालान किए हैं। शुक्रवार को हुई कार्रवाई में दो चालकों ने मौके पर ही चालान भर दिए। पुलिस को उनसे जुर्माने के तौर पर 1000 रुपए बरामद हुए हैं। -

शराब की 7 बोतलें बरामद
ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान बसाल के एक व्यक्ति से 7 बोतल शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसाल में दुकान चलाने वाले सोमनाथ पुत्र परस राम की तालाशी लेने पर पुलिस को अवैध शराब की 7 बोतलें मिली हैं। -

धरती पर आकर खुद भगवान राम ने भी झेले कष्ट: महावीर शास्त्री
बद्दी के दशहरा ग्राउंड में अमृतमयी राम कथा का भव्य आयोजन
बद्दी/सचिन बैंसल: श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी द्वारा अमृतमयी राम कथा का आयोजन दशहरा ग्राउंड बद्दी में किया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। राम कथा में संगरिया राजस्थान के विख्यात कथावाचक महावीर शास्त्री ने प्रवचन वर्षा कर उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल किया। महावीर शास्त्री ने कहा कि धरती पर आकर हर जीव को अपने कर्मों का फल भुगतान पड़ता है। विष्णु अवतार में धरती पर आकर खुद भगवान राम ने कष्ट झेले। राजमहल से निकलकर उन्हें भी वनवास भुगतान पड़ा। माता जानकी के लिए उन्हें भी जंगलों में भटकना पड़ा। महावीर शास्त्री ने कहा के इंसान को कष्टों से विचलित नहीं होना चाहिए। सुख दुःख अच्छा बुरा समय सब हमारे पिछले जन्मों का फल होता है। अगर हम इस जन्म में अच्छे कर्म करेंगे, धर्म मार्ग पर चलेंगे तो ही अगले जन्म में हमें सुख की प्राप्ति होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान राम के पदचिन्हों पर चलते हुए अच्छे कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के आयोजकों ने बताया के 6 अप्रैल को पंजाब के प्रसिद्ध गायक मयंक अग्रवाल, दिल्ली की अंजना आर्य, जयपुर के आयुष सुमानी भजन संध्या में भगवान राम के भजनों का गुणगान करेंगे। सायं 7 बजे सीता मां के रसोई में अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री सालासर धाम सेवा समिति बद्दी के मेंबर सत्या शुक्ला, राजेश गोयल , हरीश गर्ग, विनोद गर्ग, मनीष गोयल, कमल भार्गव, राम निवास, रमेश जिंदल, प्रमोद गोयल, ललित, दिलजीत समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-

होशियारपुर पहुंचे कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापरः जालंधर कैंट से कांग्रेस कांग्रेस विधायक परगट सिंह आज होशियारपुर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। मीडिया से बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का हनन करने पर तुली है तथा उन्हें इस बात का डर है कि अगर देश की जनता जाग गई तो उनका क्या होगा।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की धक्केशाहियों के खिलाफ जहां मीडिया को जगाने का प्रयास करना होगा, वहीं देश वासियों को भी केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होना होगा। परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से केंद्र बौखलाया हुआ है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में पैदा हो रहे हालातों के लिए केंद्र और पंजाब सरकार दोनों को जिम्मेदार ठहराया।
-

बड़ी ख़बरः सेरआम वकील की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना द्वारका साउथ इलाके की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक वकील की पहचान वीरेंद्र के रूप में की है। अभी तक की जांच के अनुसार ये पूरा मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। हालांकि, पुलिस मामले से जुड़े सभी पक्षों की जांच कर रही है। घटना की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात शाम चार बजे के आसपास की है। मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी बाइक से आए थे और जिस समय वीरेंद्र पर फायरिंग की गई उस समय वो अपनी कार में थे। आरोपियों ने वीरेंद्र पर कई राउंड की फायरिंग की है।
पुलिस की टीम इस मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि वो आरोपियों की पहचान कर सकें। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि ये घटना आपसी रंजिश की नतीजा है लेकिन हत्या करने के कारणों का अभी तक साफ तौर पर पता नहीं चल सका है। मामले की जां अभी भी जारी है। पुलिस मृतक के परिवार से भी पूछताछ कर रही है।
-

पंजाबः कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के प्रधान, पंच व सरपंच साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल
चंडीगढ़: केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में आज गांवों के कई पूर्व सरपंच तथा पंच अनेक साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि आज भाजपा का दामन थामने वालों में जिला कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के प्रधान तथा मनिमाजरा सोसाइटी के प्रधान जीत सिंह बहलाना, किशनगढ़ के पूर्व सरपंच देवेंद्र लुबाना ,किशनगढ़ के पूर्व सरपंच गुरविंदर कौर लुबाना, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन हरभजन सिंह, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन आनंद सिंह कजहेरी, अटावा के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, खुडालाहोरा के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा ,खुड्डा लाहौरा की पूर्व सरपंच कमलेश शर्मा , मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुखविंदर सिंह काला, पलसोरा के पूर्व सरपंच व जिला कांग्रेस कमेटी के वाइस पूर्व वाइस प्रेसिडेंट जयचंद, गांव कैंबवाला के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट जिला कांग्रेस के पूर्व उपप्रधान एवं अखिल भारतीय कबीरपंथी महासभा के प्रेसिडेंट राजेन्द्र कुमार , डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस के पूर्व महासचिव तथा पूर्व पंच सोहन सिंह , गांव बहलाना कांग्रेस के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, पूर्व पंच गुरदीप सिंह, रायपुर कलां गांव से पूर्व पंच गुरदीप सिंह, सेक्टर 26 मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सुभाष रंधावा, जिला कांग्रेस के पूर्व उप प्रधान गुरपाल सिंह अटावा, गांव धनास के पूर्व सरपंच निर्मल सिंह तथा गांव कजहरी से डॉक्टर प्रेम कुमार पूर्व जिलासचिव कांग्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो पूर्ण रूप से देश सेवा के लिए समर्पित है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर पल देश वासियों की सेवा में लगे रहते हैं । उनके नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर है तथा पुनः विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की इन लोकहित योजनाओं से आकर्षित होकर अनेक व्यक्ति आए दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज की जॉइनिंग ना केवल चंडीगढ़ के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल होगी जब पूरे प्रदेश के जन प्रतिनिधि एक साथ एक पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
आज दुनिया का कोई भी निर्णय भारत को इग्नोर करके नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज भजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता देश में बदलाव की राजनीति के सहभागी बनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाता है इसमे छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। आज शामिल होने वाले लोगों से चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के कार्यों को गति मिलेगी । उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाएगा ।आज के बाद से सभी भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता है। इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी , चंद्रशेखर , प्रदेश सचिव तजेंद्र सिंह सरा, हुकम चंद , प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, कार्यलय सचिव देवी सिंह व गजेंद्र शर्मा के अलावा उपमहापौर हरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिद्धू, डॉ नरेश पंचाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता भजन सिंह मारू, बलविंदर शर्मा , जुझार सिंह, दीदार सिंह , धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-

पंजाबः सरकार को 700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में फैक्ट्रीज का जॉइंट डायरेक्टर गिरफ्तार
चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने राज्य सरकार को करीब 600-700 करोड़ का नुकसान पहुंचाने के आरोप में जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहाली के श्रम विभाग के जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। नरिंदर सिंह पर मोहाली स्थित फिलिप्स फैक्ट्री को अनाधिकृत तौर पर डी-रजिस्टर करने के आरोप हैं। इसी कारण राज्य सरकार को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ और विभिन्न अदालती मामलों का सामना करना पड़ा। विजिलेंस टीम ने आरोपी से आगामी पूछताछ के लिए अदालत से उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। गौरतलब है कि मामले में 5 जनवरी 2023 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व IPC की विभिन्न धाराओं के तहत SAS नगर, मोहाली स्थित विजिलेंस थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से मामले में अब तक कुल 9 अधिकारी/कर्मचारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विजिलेंस टीम ने जांच के दौरान 31 मार्च 2023 को मोहाली, सेक्टर-68 निवासी आरोपी जॉइंट डायरेक्टर फैक्ट्रीज, नरिंदर सिंह को पहले से दर्ज मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी अधिकारी ने 28 दिसंबर 2018 को सुकंतो आइच डायरेक्टर और फिलिप्स कंपनी की ओर से श्रम कमिश्नर पंजाब, चंडीगढ़ को डाक से एक अर्जी भेजी गई। आरोपी नरिंदर सिंह ने यह अर्जी आगे श्रम कमिश्नर पंजाब को भेजे बिना स्वयं कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी ने केस की पड़ताल और फिलिप्स कंपनी के किसी कर्मचारी के बयान नहीं लिए। इसके अलावा 10 जनवरी 2019 को बिना श्रम कमिश्नर की मंजूरी के बिना उक्त फैक्ट्री डी-रजिस्टर कर दी।
बताया गया कि आरोपी ने फैक्ट्री डी-रजिस्टर करने संबंधी विभिन्न इंडस्ट्रीज, डायरेक्टर फैक्ट्रीज आदि के दफ्तरों की जानकारी के लिए 25 जनवरी 2019 को एक लेटर भेजा। लेकिन यह लेटर किसी भी दफ्तर को प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद 27 फरवरी 2019 को श्रम इंस्पेक्टर, मोहाली नगर द्वारा स्थानीय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पंजाब सरकार द्वारा औद्योगिक विवाद कानून 1947 की धारा-25 का चालान संकूतो आइच और अमित मित्तल, मैसर्ज फिलिप्स इंडिया लि. फेस-9 मोहाली के खिलाफ दायर किया गया।