Blog

  • Punjab : Readymade की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab : Readymade की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    फिरोजपुर-  मल्लांवाला में बीती रात मेन बाजार स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार लोगों ने जब दुकान से धुआं निकलता देखा, तो मालिक को जानकारी दी। इस आगजनी में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

    जानकारी देते हुए रेडीमेड दुकान के मालिक मंजीत सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी दुकान में अचानक आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने धुआं निकलते देखा तो आग बुझाई। दुकानदार ने बताया कि आग से 15-16 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था।

    दुकानदार ने बताया कि आग लगने का कारण बिजली के तारों का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं ने पंजाब सरकार और समाज सेवी संस्थाओं से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

  • Punjab: 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर किया suicide, देखें वीडियो

    Punjab: 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर किया suicide, देखें वीडियो

    अमृतसरः कोट खालसा इलाके में 22 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगा खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले युवक ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उसने खुदकुशी के कारणों को उजाकर किया है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि अगर जल्द ही उनके बेटे के कातिलों को काबू नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। मृतक युवक कोट खालसा के दशमेश एवेन्यू गली नंबर- 3 का रहने वाला था।

    मृतक की बहन और माता ने बताया कि एक दुकानदार की ओर से उसके बेटों को तंग परेशान किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। बहन ने आरोप लगाया कि दुकानदार की ओर से एक वीडियों भी बनाई गई है। जिसमें भाई को नंगा कर मारपीट की गई है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग कर जल्द आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

    वहीं पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह भंगू ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की ओऱ से छापेमारी की जा रही है, लेकिन आरोपी फरार चल रहे है।

  • Jalandhar : विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

    Jalandhar : विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे आरोप

    जालंधर,ENS – बस्ती बावा खेल में विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान राजबीर कौर के तौर पर हुई है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने मृतका के पति जसप्रीत सिंह और ननद हरकिरतन कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

     आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल बाकी है। पुलिस को दिए गए बयानों में जुबार सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब ने कहा कि वह दिल्ली स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में काम करता है। 11 सितंबर को निजी अस्पताल जालंधर से फोन आया कि उसकी बहन राजबीर कौर ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसके बाद राजबीर कौर का परिवार अस्पताल पहुंच गया। जहां उसकी गंभीर हलात को देखते हुए डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया था।

    मृतका के भाई जुबार सिंह ने बताया कि वह अपनी बहन से अस्पताल में मिला तो उसने बताया कि उसका पति और उसकी ननद उसे काफी समय से परेशान कर रहे हैं। इसी से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है। ननद उसके पति को भड़काती थी और उसका पति उससे मारपीट करता था। राजबीर कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Punjab: Software Company खोलने और Invest के नाम पर युवती से ठगे 50 लाख

    Punjab: Software Company खोलने और Invest के नाम पर युवती से ठगे 50 लाख

    युवती का आरोप, ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपियों ने खींची अश्लील तस्वीरें

    लुधियानाः Software Company खोलने और Invest के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला समाने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि जब ठग का विरोध किया और उससे पैसों और सामान की मांग की तो बदमाश ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को पीड़ित युवती ने बताया कि वह सैक्टर-32 की रहने वाली है। आरोपी रोहन भाटिया ने एक साफ्टवेयर कंपनी खोलने और उस में इनवेस्ट करने के नाम पर उसके पिता से 50 लाख रुपए और एसी, एलइडी, दो लैपटाप, एपल मेक-2 बुक और एक चाइनिज फोन लिया। आरोपी से जब उसने पैसे और सामान वापस मांगा तो उसने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। आरोपी ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि उसने जब बदमाश का विरोध किया तो आरोपी ने उसके परिवारिक सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी रोहन से तंग होकर उसने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354,420,506 IPC के तहत मामला दर्ज किया है।
  • 3 मंजिला इमारत गिरने से 10 की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    3 मंजिला इमारत गिरने से 10 की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के मेरठ में जाकिर कॉलोनी में 3 मंजिला मकान गिरने से एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान साजिद (40), पुत्री सानिया (15), पुत्र साकिब (11), सिमरा (डेढ़ वर्ष), रीजा (सात), नफ्फो (63), फरहाना (20), अलीशा (18) और आलिया (छह) के रूप में हुई है। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संकरी गली होने से बुलडोजर नहीं पहुंच सका और रुक-रुक बारिश होती रही। इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें हुईं। मेरठ जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं अभी दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

    राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सुबह जारी एक बयान में कहा गया था  कि मकान के अचानक ढहने से मलबे में 15 लोग दब गए। अब तक कुल 13 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है जिनमें से 10 की मौत हो गई, पांच घायलों को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शेष को मलबे से निकालने का प्रयास जारी है।

  • Jalandhar: Adarsh ​​Nagar में Activa सवार लुटेरे नेपाली से नकदी लेकर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: Adarsh ​​Nagar में Activa सवार लुटेरे नेपाली से नकदी लेकर फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS : शहर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है, चोर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है। देर रात एक ऐसा ही मामला सामने आया। जिसमें एक्टिवा पर आए तीन लुटेरे एक निपाली लड़के को लूटकर फरार हो गए। यह घटना पॉश इलका आदर्श नगर की है।

    कांटा छुरी के पास देर रात 10 बजे के करीब नेपाली अपने दोस्त के साथ जा रहा था। अचानक पीछे से एक्टिवा सवार तीन लुटेरे उन्हें घेर लेते है। ऐसे में नेपाली का साथी भाग जाता है, लेकिन नेपाली को लुटेरे पकड़ लेते है और उसके कान पर दात रखकर जेब से 300 रुपए निकाल कर फरार हो जाते है।

    यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जहां लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है वहां से कुछ दूरी पर एक पुलिस अधिकारी का घर भी है। इसके बावजूद बिना किसी डर वारदात को अंजम देकर फरार हो गए।

  • Punjab: नाबालिग कत्ल केस मामले में पुलिस ने गैंग के 6 सदस्य पकड़े, देखें वीडियो

    Punjab: नाबालिग कत्ल केस मामले में पुलिस ने गैंग के 6 सदस्य पकड़े, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में एक नाबालिग की हत्या केस को सुलझाते पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को काबू कर लिया है। थाना राजासांसी के एसएचओ हरचंद सिंह ने जानकारी दी कि ये लोग सुपारी लेकर लोगों की हत्या करते हैं। बीते दिनों इन्होंने अजनाला में 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी थी। युवक ने प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद सुपारी लेकर पहले इन्होंने युवक को अगवा किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों को देर रात एक जैन कार के साथ काबू किया गया। ये हथियारों से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। आरोपियों से पुलिस ने एक देसी कट्‌टा, 4 जिंदा कारतूस, एक खिलौना पिस्तोल, एक एयर गन और हाथों में पहने जाने वाले पंच बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि बीते दिनों इन्होंने एक मोटरसाइकिल भी छीना था। आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पुलिस इनके द्वारा किए गए और मामलों को उज्जागर करेगी। इस गैंग के और सदस्य भी हैं, जिनके बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

  • गीता कॉलोनी में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, जाने वजह

    गीता कॉलोनी में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, जाने वजह

    नई दिल्ली: राजधानी के गीता कॉलोनी इलाके में 2 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान इरशाद और शाहिद के तौर पर हुई है। इलाके में दुकान में वाइट वॉश करने के दौरान अज्ञात बदमाश ने शाहिद नामक युवक को गोली मार दी थी। जिसके बाद हमलावरों ने उसके भाई इरशाद की भी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

      पुलिस के मुताबिक पूरे हत्याकांड को मृतक के किराएदार ने अंजाम दिया है। आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच कमरा खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया गया। इरशाद और शाहिद परिवार के सदस्यों के साथ रानी गार्डन में रहते थे। शाहिद गत शाम घर के पास अपने दुकान में वाइट वॉशिंग का काम कर रहा था। तभी हमलावर उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। जिसके बाद परिजन शाहिद को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने घटना की जानकारी देने के लिए बड़े भाई इरशाद को फोन किया, लेकिन इरशाद ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई तो कुछ पता नहीं चला। कई घंटे की तलाशी के बाद इरशाद के मकान के एक कमरे में लगे ताले को तोड़कर देखा गया तो अंदर इरशाद का शव पड़ा था। इरशाद की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने पता चला कि किराएदार का नाम मुन्ना है और उसका विवाद मकान मालिक से इसलिए चल रहा था कि, क्योंकि वह किराए का हिस्सा खाली करने को तैयार नहीं था।
  • PM Modi का रोड शो रद्द, 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

    PM Modi का रोड शो रद्द, 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – पीएम मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया। जमशेदपुर में अब पीएम मोदी का रोड शो नहीं होगा। भारी बारिश के कारण उसे रद्द कर दिया गया है। बिष्टुपुर से गोपाल मैदान तक पीएम मोदी का रोड शो होने वाला था।

     झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण पीएम मोदी जी के कार्यक्रमों में शामिल रोड शो का कार्यक्रम फ़िलहाल रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और उसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

  • Punjab: 10 वर्षीय बच्ची की व्यक्ति ने की चप्पल से पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab: 10 वर्षीय बच्ची की व्यक्ति ने की चप्पल से पिटाई, देखें वीडियो

    बच्ची के मां-बाप ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, इंसाफ की मांग की

    मोहालीः डेराबस्सी के मोहल्ला लोहारा में 10 वर्षीय एक मासूम बच्ची की चप्पल के साथ बेरहमी पिटाई करते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं बच्ची के पिता ने वीडियो समेत पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बच्ची के पिता दामोदरदास ने बताया कि मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहता है। उसकी 10 वर्षीय बच्ची सोनाक्षी है। वह ड्यूटी पर थे, जबकि पत्नी पड़ोसियों के यहां गई हुई थी। बच्ची ने उसे बताया कि गली से गुजरते हुए साइकिल पर जा रहे उक्त व्यक्ति पर किसी बच्चे ने पत्थर मारा। यह पत्थर व्यक्ति की साइकिल पर लगा। इस पर व्यक्ति ने साइकिल रोक ली तो बच्चे डरकर किराए वाले मकान में चले गए। वहां व्यक्ति पूछताछ करता हुआ आ पहुंचा। कुछ बच्चों ने उसकी बेटी का नाम ले दिया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने बेटी को बालों से घसीट कर चप्पल से पीट डाला। उन्होंने इस बारे में डेराबस्सी पुलिस को शिकायत दे दी है। डेराबस्सी थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि वीडियो देख ली है और एएसआई पालचंद को मामले की पड़ताल सौंप दी है। इस बारे में बनती कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।