Blog

  • बेटे का नाम रखने पर कोर्ट तक पहुंचा मामला

    बेटे का नाम रखने पर कोर्ट तक पहुंचा मामला

    नई दिल्लीः आपने दुनिया में बहुत से नाम सुने होंगे लेकिन जिस के बार में हम आपको बताने जा रहे है, उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे। ब्राजील के कोर्ट में अजीब वाक्या देखने को मिला। एक ब्लैक कपल अपने बच्चे का नाम मिस्र के 25वें महान अश्वेत किंग के नाम पर “पिये” रखना चाहते थे। हालांकि कोर्ट ने यह कहते हुए नाम रखने से मना कर दिया कि इस नाम का उच्चारण पुर्तगाली शब्द “प्लीए” मिलता-जुलता है, जिसका मतलब होता है बैले डांस-स्टेप्स। कोर्ट ने यह भी कहा कि इसके वजह से बच्चे को जीवन भर माजाक का पात्र बनना पड़ेगा।

    बाताया जा रहा है कि ब्राजील के मिनास गेरैस के रहने वाले कैटरीना और डानिल्लो प्रीमोला अपने बच्चे का नाम मिस्र के 25वें अश्वेत राजा के नाम पर रखना चाह रहे थे। प्रिमोला ने बताया कि 2023 रियो डी जेनेरो कार्निवल की एक थीम सॉन्ग के दौरान हमें यह आइडिया आया था। हमने पिये की कहानी पढ़ी। वह एक नूबियन वॉरियर थे। उन्होंने मिस्र को जीत कर पहले अश्वेत फिरौन का दर्जा प्राप्त किया था। हमने अपने बेटे का नाम इनके नाम पर रखने का सोचा है, हालांकि जज ने नाम की स्पेलिंग और उच्चारण को देखते हुए नाम रखने के फैसले को रोक दिया।

    प्रिमोला ने आगे बताया कि पिये अश्वेत लोगों के इतिहास के सबसे मजबूत योद्धा थे। हम अपने बेटे को यह नाम देकर एक उदाहरण पेश करना चाहते थे। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। कोर्ट का कहना है कि नाम के उच्चारण के कारण बच्चे को जीवन भर उपहास का सामना करना पड़ सकता है। प्रिमोला ने कहा, ‘इससे बुलींग को नहीं रोका जा सकता है, बल्कि समाज की अज्ञानता को दूर करके रोका जा सकता है।’

  • Jalandhar: Dhillon Brothers के Suicide मामले में High Court ने SIT को लगाई फटकार

    Jalandhar: Dhillon Brothers के Suicide मामले में High Court ने SIT को लगाई फटकार

    जालंधर, ENS: 16 अगस्त 2024 को थाना 8 में दो भाइयों मानवजीत और जश्नदीप की झगड़ा के दौरान दूसरे के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद Dhillon Brothers ने पुलिस के व्यवहार से दुखी होकर Suicide कर लिया था। इस मामले में एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए इस मामले की जांच 31 दिसंबर तक पूरा करने का एसआईटी को आदेश दिया है।

    मृतकों के परिवार ने आरोप लगाया था कि थाने में मानवजीत और उसकी मां परमिंदर कौर के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया। जिससे आहत होकर मानवजीत और उसके भाई जशनदीप ने ब्यास नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ देर बाद, एक व्यक्ति मानवजीत को एसएचओ नवदीप सिंह के पास ले गया और कुछ समय बाद अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं। आरोपों के अनुसार, मानवजीत के साथ बुरा व्यवहार किया गया, यहां तक कि उसकी पगड़ी का भी अपमान किया गया।

    पुलिस ने इस मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था । मामले की जांच के लिए कपूरथला के एसएसपी की अगुवाई में SIT का गठन किया गया। याचिकाकर्ता का आरोप और मांग है कि SIT जानबूझकर मामले को लटकाने का प्रयास कर रही है और आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

    एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए इस मामले की जांच समय पर पूरा करने के एसआईटी को आदेश जारी किये है। ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए।

  • NASA ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के पास से गुजरेगा 6 मंजिला Asteroid

    NASA ने जारी किया अलर्ट, आज पृथ्वी के पास से गुजरेगा 6 मंजिला Asteroid

    NASA ने Asteroid को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। आज पृथ्वी के पास से 6 मंजिला Asteroid गुजरने वाला है। जो काफी स्पीड से धरती की तरफ बढ़ रहा है। जिससे विनाश होने की आशंका है। अगर वह धरती से टकराता है तो भूकंप-तूफान, कोई प्राकृतिक आपदा या अन्य घटनाएं हो सकती हैं। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अलर्ट के मुताबिक रात को धरती से ON 2024 नाम एस्ट्रॉयड टकरा सकता है। जिसकी स्पीड करीब 25000 मील प्रति घंटा है। करीब 720 फुट विशाल एस्ट्रॉयड धरती से 620,000 मील की दूरी से गुजरेगा। हालांकि अंतरिक्ष की दुनिया में यह दूरी बहुत ज्यादा है तो नासा ने टक्कर नहीं होने की संभावना भी जताई है, लेकिन किसी कारण से इसकी दिशा बदली तो टकराव हो सकता है। यह एस्ट्रॉयड साइज में 2 क्रिकेट पिचों जितना विशाल है।

  • सरकार लड़कों से शादी करने के लिए दे रही लाखों रुपए! जानें वजह

    सरकार लड़कों से शादी करने के लिए दे रही लाखों रुपए! जानें वजह

    नई दिल्लीः जापान की जन्मदर में कम हो रही है और बढ़ते उम्र वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। चिंतित सरकार देश की जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के लुभावने नियम लेकर आ रही है। अब जपान की सरकार लड़कियों को शादी करने के लिए 6 लाख येन (3.52 लाख रुपए) का ऑफर दे रही है। सरकार यह ऑफर टोक्यो के 23 नगर शहरों के लिए लाई है।

    अब जापान की सरकार शादी और प्रजनन दर बढ़ाने के नई रणनीति लेकर आई है। इसमें सरकार योग्य महिलाओं के लिए ट्रैवल एक्सपेंस और शादी एक्सपेंस दे रही है। इसका उद्देश्य लड़कियों को न केवल शादी के लिए प्रोत्साहित करना है बल्कि गांव में जनसंख्या को बढ़ाना है। सरकार 23 नगर परिषद की लड़कियों गांव के लड़कों से शादी के लिए पैसे दे रही है।

    दरअसल, जापान में प्रजनन दर काफी नीचे चला गया है। साल 2023 में जापान की कुल प्रजनन दर 1.20 रही। वहां पर लोग शादी करने से कतराते नजर आ रहे हैं और लोगों का शहरों में पलायन हो रहा है। देश के सैंकड़ों गांव खाली पड़े हुए हैं। आपको बता दें कि जापान में लगभग 90 लाख घर खाली पड़े हुए हैं, इनको ही अकीया हाउस कहा जाता है।

    जापान सरकार की यह कदम एक ऐसे प्रवृत्ति को दर्शाता है, जहां घटती जन्मदर और बढ़ती उम्र की आबादी वाले देश विवाह और पारिवारिक जीवन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन वाली योजना अपना रहे हैं। हालांकि, ऐसी योजनाएं पारंपरिक मूल्यों को आधुनिक सामाजिक आवश्यकताओं के साथ संतुलित करने के संघर्ष को दर्शाती हैं। सरकारें संभावित आलोचनाओं और नैतिक चिंताओं को दूर करते हुए जनसांख्यिकीय बदलाव लाने की कोशिश करती है।

    इस योजना को विपक्षी दलों की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके कारण इसे वापस ले लिया गया। आलोचकों का कहना है कि इसे दबावपूर्ण या समस्याग्रस्त माना जा सकता है। इससे लैंगिक समानता और महिलाओं की स्वायत्तता पर काफी प्रभाव पड़ेगा। साथ ही उनके आइडेंटिटी पर भी प्रभाव पड़ेगा।

  • Green Tea के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है यह समस्या

    Green Tea के ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती है यह समस्या

    हेल्थ टिप्सः अक्सर लोग अच्छी हेल्थ के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करते है। ग्रीन टी वजन घटाने से लेकर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने तक हर चीज में कारगर है। कई अध्ययनों से पता चला है कि अगर ग्रीन टी का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो इससे शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसे पीने के कुछ नुकसान भी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन टी ज्यादा पीना यानी आप जरूरत से ज्यादा कैफीन को इनटेक कर रहे हैं, जो आपके लिए पेट की समस्या का कारण बनता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी नींद की साइकिल भी डिसटर्ब होती है। सिरदर्द, स्ट्रेस, कब्ज, एसिड रिफ्लक्स और उल्टी जैसी दिक्कत भी होने लगती है. कैफिन से आपकी मांसपेशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। इसे खाली पेट नहीं, भोजन के बाद पीना सही है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, दिनभर में 3-4 कप ग्रीन टी को सही माना जाता है। इसके अलावा खाली पेट पीने से बचें आप खाना खाने के बाद अच्छे पाचन के लिए इसे पी सकते हैं। ध्यान रहे खाना खाने के तुरंत बाद नहीं, कम से कम 15 मिनट का गैप रखें। ग्रीन टी में कैफीन होता है। जिन लोगों को पहले से ही माइग्रेन जैसी समस्या है उन्हें कभी-कभी ग्रीन टी पीनी चाहिए। इससे माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

  • CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज पर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

    CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज पर पहुंचा युवक, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर चढ़ गया। उसने सीएम की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी उसे स्टेज से नीचे उतारकर ले गए। कर्नाटक के राजाराजेश्वरी नगर से भाजपा विधायक मुनिरत्ना को कर्नाटक पुलिस ने सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

    उन पर एक कॉन्ट्रेक्टर को जान से मारने की धमकी और जातिसूचक अपशब्द कहने और रिश्वत लेने के आरोप हैं। इसके तुरंत बाद ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह युवक मुख्यमंत्री के काफी नजदीक पहुंच गया था और युवक केवल मुख्यमंत्री को शॉल भेंट करना चाहता था।

    हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा काफी सख्त होती है और उसका एक प्रोटोकॉल होता है। इसके तहत सुरक्षाकर्मी एक घेरा बनाकर चलते हैं लेकिन युवक के सीएम तक पहुंच जाना सुरक्षा में चूक को दर्शाता है।

  • CM Arvind Kejriwal का एलान, दो दिन में देंगे इस्तीफा

    CM Arvind Kejriwal का एलान, दो दिन में देंगे इस्तीफा

    नई दिल्लीः दिल्ली सीएम अरविंदर केजरीवाल ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद बड़ा एलान किया है। एलान में उन्होंने दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही है। यह घोषणा केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर में बोली। उन्होंने कहा- भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया CM चुना जाएगा। चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया पर भी वही आरोप हैं, जो मुझ पर हैं। उनका भी यही सोचना है कि वे भी पद पर नहीं रहेंगे।

  • Punjab : हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    • अमृतसर – पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के तहत पुलिस द्वारा नाकेबंदी के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ ​​काका और आशीष उर्फ ​​भोला के तौर पर हुई है।
    पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल 32 बोर, चार जिंदा कारतूस, एक पिस्टल ग्लॉक एमएम और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। इसी तरह थाना गेट हकीम पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर पहले भी 5 मामले दर्ज है। इसी तरह पुलिस अधिकारी ने बताया कि वेरका थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर पाल सिंह उर्फ ​​जोशन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।
  • Jalandhar: पुलिस Encounter में दो आरोपियों को लगी गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar: पुलिस Encounter में दो आरोपियों को लगी गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधरः सिटी पुलिस ने एनकाउंटर के बीच दो बदमाशों को ढेर कर हिरास्त में लिया है। आरोपियों से पुलिस ने 2 पिस्टल और एक देसी कट्टा भी बरामद किए हैं। घटना में क्रॉस फायरिंग के बीच 2 आरोपियो को गोली भी लगी है, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

    मालमे में आरोपियों के तीन साथियों को भी काबू किया है। इन्हीं आरोपियों ने बीते दिन गुजराल नगर में एक वकील के घर पर फायरिंग की थी। मामले में चार अन्य व्यक्तियों को नामित किया गया है, जिनमें एक विदेशी-आधारित हैंडलर भी शामिल है, जिन पर समूह के लिए वित्तीय लेनदेन की सुविधा प्रदान करने का संदेह है।

  • Punjab: courier कर्मी से Gold की लूट करने वाले 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab: courier कर्मी से Gold की लूट करने वाले 4 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    आरोपियों से 1 किलो 710 ग्राम सोने के आभूषण और पिस्तौल बरामद

    अमृतसरः कोरियर कर्मी से गोल्ड लूट मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं आरोपियों से पुलिस ने 1 किलो 710 ग्राम सोने के आभूषण, पिस्तौल, पार्सल और एक बाइक बरामद किया है। जानकारी मुताबिक गत दिन पहले दरबार साहिब के पास पराग चौक के पास लुटेरे कोरियर कर्मी के पास से गोल्ड लूटकर फरार हो गए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को मुकेश सैनी नामक व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते 4 आरोपियों को हिरास्त में लिया है। आरोपियों की पहचान करनजीत सिंह, जसकरण सिंह, शिवमदीप और बिक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। जसकरण सिंह और करनजीत सिंह पहले सुनियारे का काम करते थे। जिन्होंने मुकेश सैनी की पहले रैकी की और बाद में उसे लूट का शिकार बनाया गया।