चंडीगढ़: पंजाब समेत चंडीगढ़ में शनिवार को इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन व रात रही। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे कम रहा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक इससे पहले साल 2014 में दिसंबर महीने में चंडीगढ़ का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर पंजाब के न्यूनतम पारे में भी 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रही। उधर पंजाब का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम दर्ज किया गया। सबसे कम 1.8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा रहा। वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले दिनों में भी पंजाब में घनी धुंध व शीत लहरों का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान खास तौर से सुबह व शाम के वक्त विजिबिलटी कम रहने से वाहन चालकों को परेशानी होगी। फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।
रोपड़ के अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.0, लुधियाना का 5.9, पटियाला का 4.8, जालंधर का 6.2, बरनाला का 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में 17 जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरतनातरन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब व पटियाला में शनिवार को रेड अलर्ट के तहत सुबह व शाम को घनी धुंध रही और शीत लहरें भी चलीं।
Blog
-

पंजाब और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड, न्यूनतम पारा 1.8 डिग्री, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
-

AAP नेता और जिला परिषद सदस्य सहित 6 गिरफ्तार, जाने मामला…
अंबाला. हरियाणा के अंबाला जिले में कबूतरबाजी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में आम आदमी पार्टी के जिप सदस्य एवं चेयरमैन बनने के प्रबल दावेदार मक्खन लबाना बुरे फंसे है, उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि डीएसपी ने की है.
दरअसल, पुलिस ने कबूतरबाजी के इस बड़े मामले में बीते दिन 5 आरोपी गिरफ्तार किए थे. अब छठे आरोपी के तौर पर मक्खन सिंह लबाना को गिरफ्तार किया गया है. अंबाला सीआईए ने उनके घर पर पूछताछ के लिए दस्तक दी और उन्हें हिरासत में लिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी की उत्तरी हरियाणा संयोजक और उनके समर्थकों ने एसपी ऑफिस और मक्खन सिंह लबाना के घर के बाहर जोरदार हंगामा किया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है.
अंबाला सीआईए 1 और 2 द्वारा मक्खन सिंह लबाना के अलग-अलग व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सीआईए 1 द्वारा मक्खन सिंह लबाना के घर पर भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. मक्खन सिंह लबाना की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीएसपी राम कुमार ने बताया कि मक्खन सिंह लबाना को कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मामले में 5 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है और मक्खन सिंह लबाना का भी इस मामले में संलिप्त पाई गई है.
-

फिल्म जगत से बुरी खबरः नहीं रहे टॉलीवुड के दिग्गज कलाकार…
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। टॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चलपति राव का रविवार, 25 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। 78 वर्ष के चलपति राव को उनके घर पर ही हार्ट अटैक आया, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद एक्टर का पूरा परिवार सदमे में है। वहीं इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

डॉक्टर्स के अनुसार चलपति राव पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें झेल रहे थे। उनके जाने से एक्टर की पत्नी और दोनों बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है। चलपति बढ़ती उम्र के साथ एक्टिंग से दूर हो चले थे। लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर वो फैंस के दिलों- दिमाग पर राज करते थे।
तेलुगु सिनेमा में चलपति राव को कॉमेडी और खलनायक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है। आंध्र प्रदेश में जन्में चलपति ने इंडस्ट्री को ‘साक्षी’, ‘ड्राइवर रामुडू’ और ‘वज्रम’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किक’ का भी हिस्सा थे।
-

आज का राशिफल, 25 दिसंबर 2022
मेष राशिफल। आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी, जिनके कारण आपको तनाव बना रहेगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें आज कोई नया पद मिल सकता है। आपकी किसी पुराने परिचित से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको कुछ गुप्त राज भी पता चल सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो उसमें अभी फैसले के लिए आपको और इंतजार करना होगा। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृष राशिफल। आज आप ऊर्जा से भरपूर रहने के कारण किसी भी कार्य में बिना सोचे समझे हाथ डाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। बिजनेस कर रहे लोग तरक्की पाकर प्रसन्न रहेंगे, जो लोग मीडिया से जुड़े हैं, वह आज परिवर्तन की ओर अग्रसर होंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यवसाय में आपको धन आगमन होने के कई रास्ते मिलेंगे, जिससे आपकी इनकम में भी वृद्धि होगी और ऑफिस में यदि आप से कोई गलती हो तो आपको से स्वीकारना होगा, नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में अत्यधिक मेहनत करनी होगी व इधर-उधर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आप व्यवसाय के कामों में व्यस्त रहने के कारण अपनी माताजी से किए हुए किसी वादे को समय पर पूरा नहीं करेंगे, जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी आपको समस्याओं का समाधान मिलेगा।
कर्क राशिफल। आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। किसी परियोजना में निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा व बहसबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में लंबे समय से चल रही अनबन से आपको मुक्ति मिलेगी और प्रेम बढ़ेगा। आपका कोई रुका हुआ काम आज समय रहते पूरा होगा, जिसके लिए अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको राजनीति के कामों में सफलता मिलती देख रही है व दूसरों की मदद आज बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आपके किसी काम के लिए आपको अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी।
कन्या राशिफल। आज का दिन आपके सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए उत्तरदायित्व को प्राप्त करके कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। यदि किसी कार्य को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, जो लोग बिजनेस में लगे हैं, वह आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकता है। आप आज किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने के लिए रहेगा। संतान की तरक्की को देखकर आपको प्रसन्नता होगी और आप उनके लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आपको कार्यक्षेत्र में आज उच्चाधिकारियों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें चल रही बातों को किसी के सामने उजागर ना करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में मन मुताबिक धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण कुछ असुविधा रहेगी और उनका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा या आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको आज अपने किसी भी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है औरकिसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं,तभी वह पूरा हो सकता है।
मकर राशिफल। आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें नौकरी में कोई बड़ा प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उन्हें अधिकारियों की कृपा भी प्राप्त होगी। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और आपको किसी भी विपरीत समाचार को सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और आप अपने मन में चल रहे विचारों को अपने पिताजी के सामने उजागर कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके रुके हुए काम आसानी से बन सकते हैं। आपकी अपने कुछ मित्रों से नजदीकयां बढ़ेंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है, क्योंकि उनके साथी उनके लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी आवश्यक काम के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह समय से पूरा हो सकेगा। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो आज वह आपको वापस मिल सकती है।
मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, इसलिए आप किसी यात्रा पर जाते समय बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में आज पुरानी चल रही अनबन से राहत मिलेगी और सुख शांति बढ़ेगी, लेकिन आप अपने किसी काम को किसी दूसरे पर डालने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सायंकाल के समय आप अपने बच्चों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं और भाई बहनों से यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो उसे आपको निपटाना होगा।
-

जालंधरः हैरोईन सहित बाप बेटा गिरफ्तार
जालंधर (वरुण)। थाना मकसूदां की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने अड्डा वरियाणा पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 डीक्यू 4846 पर सवार होकर 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकर पूछाताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और उसका बेटा मनप्रीत सिंह वासी सराभा नगर बताई।
दोनो आरोपियों की तलाशी के दौरान गुरजीत सिंह से 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
-

पंजाबः आप विधायक गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमला, 15 पर मामला दर्ज
जलालाबादः फाजिल्का के जलालाबाद में आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव चक्क जानीसर में हमला हुआ है। इस दौरान विधायक गोल्डी बराड़ के पैर पर चोट लगी है। गोल्डी बराड़ ने अकाली वर्करों पर हमला करने आरोप लगाए हैं। दरअसल, गोल्डी कंबोज शनिवार को अधिकारियों के साथ गांव चक जानीसर के लोगों के लिए लगाए गए शिविर में पहुंचे थे, जहां एक छप्पड़ के लिए आई ग्रांट के मुद्दे पर उनका और अकाली दल के नेताओं के बीच विवाद हो गया।
विधायक का आरोप है कि मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दविंदर सिंह बब्बल के साथियों ने उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस बीच मिस्टर गोल्डी के पैर में चोट आई है और कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस संबंध में पुलिस ने 3 लोगों को नामजद कर 15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-

कपूरथलाः विजीलेंस ने SHO और ASI को किया गिरफ़्तार
कपूरथलाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान कपूरथला जिले के थाना ढिल्लवां, ज़िला कपूरथला में एसएचओ के तौर पर तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) हरपाल सिंह (82/जालंधर) और उसके अधीन तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) हरवंत सिंह ( 405/ कपूरथला) को 6500 रुपए की रिश्वत लेने और अतिरक्त 50,000 रुपए रिश्वत की मांग करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोषी पुलिस मुलाजिमों को शिकायतकर्ता इकबाल सिंह निवासी गांव पंडोरी कद्द, ज़िला होशियारपुर से 6500 रुपए की रिश्वत हासिल करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने आपस में मिलीभुगत करके उसके विरुद्ध एनडीपीएस के अंतर्गत केस दर्ज करने की धमकी देकर उससे 6500 रुपए रिश्वत के तौर पर ले लिए और उसकी कार, आधार कार्ड, ड्राइविंग लायसंस और एटीएम कार्ड ज़ब्त कर लिया। वह मुलाज़िम उसकी गाड़ी और दस्तावेज़ छोड़ने के बदले उससे 50,000 रुपए की और मांग कर रहे हैं। इस संबंधी शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवा दी। उक्त दोषी पुलिस मुलाजिमों ने उसकी गाड़ी को दस दिनों तक अपने कब्ज़े में रखा और जब उसने आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई तो उसको गाड़ी सहित सभी दस्तावेज़ वापस कर दिए।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने आनलाइन शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और दोनों दोषी पुलिस मुलाजिमों को शिकायतकर्ता से 6500 रुपए की रिश्वत हासिल करने और 50,000 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की मांग करने के लिए दोषी पाये जाने के बाद गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में उपरोक्त दोनों पुलिस मुलाजिमों के खि़लाफ़ आइपीसी की धारा 389, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।
-

प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बद्दी में लगा शिविर
दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने किया शिविर का शुभारंभ
बददी/सचिन बैंसल: दून के विधायक राम कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करें। जिन पंचायतों के एनओसी लंबित है उन्हें जल्द निपटाए। यह बात विधायक ने तहसील कार्यालय बद्दी में आयोजित सुशासन सप्ताह – ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लोगों को घर द्वार पर बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का लगभग 200 लोगों ने अपने कार्य करवाए।
विधायक ने के समक्ष मानपुरा के प्रधान नाम देव, पट्टा प्रेम चंद, हरिपुर संडोली की प्रधान बेबी रानी, ढेला की प्रधान नीलम कुमारी बरोटीवाला के प्रधान हंसराज कैथ ने अपनी पंचायत की समस्याएं विधायाक के समक्ष रखी जिस पर विधायक ने मौके पर अधिकारियों को इन समस्याओं को जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल के प्रधान संजीव कौशल ने बद्दी साई मार्ग पर रेहड़ी फड़ी की समस्या को उठाया जिस पर विधायक ने मौके पर डीएसपी प्रियंक गुप्ता को उचित कार्रवार्ई करने के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार राजेश कुमार जरयाल ने बताया कि शिविर के दौरान 63 विभिन्न प्रमाण पत्र और शपथ पत्र, 4 रजिस्ट्रेशन, 7 हलफनामा, 55 इंतकालात, 9 बुढ़ापा पैंशन प्रार्थना पत्र, 10 परिवार रजिस्टर नकल, 02 मृत्यु प्रमाण पत्र, 20 आधार कार्ड, और 05 जमाबंदी नकल बनाए गए। शिविर में 09 शिकायत पत्र लोगों की ओर से प्रस्तुत किए गए जिन्हें सम्बन्धित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।
इस मौके पर नायब तहीसलादर गोपाल कृष्ण, अधीक्षक रणदीप ठाकुर, सहायक अभियंता दिगविजय, जल शक्ति विभाग अभियंता चमन लाल, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष कुमार, बीडीओ गौरव धीमान, डीेएसपी प्रियंक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे।
-

20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस ने सेट पर की आत्महत्या
मुंबईः सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाई है। हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है। तुनिशा की उम्र 20 साल थी। तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था। सूत्रों की माने तो, सेट पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की लेकिन रास्तें में ही उनका निधन हो गया। अब उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अली बाबा : दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थी। तुनिशा फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आई थी। फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था। कलर्स टीवी पर उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ लोगों ने खूब पसंद किया।
सदमें में हैं सेट के एक्टर्स
तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। हमेशा खुश रहने वाली और सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस ने इस तरह का कदम उठाने की वजह से सभी लोग सदमें में हैं। कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी इस तरह से अचानक सुसाइड किया था।
कुछ समय पहले शुरू हुआ था नया शो अली बाबा
कुछ समय पहले तुनिशा का नया शो अली बाबा शुरू हुआ था। इस सीरियल को लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्ससाइटेड थी। उनका मानना था कि काफी समय बाद वो फिर एक बार टीवी पर पीरियड ड्रामा कर रही हैं, जिसमें वो कई तरह के चैलेंजिंग लुक ट्राय कर सकती हैं। उनके फैंस को भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा था।
-

बददी में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
कार्यालयों को डीनोटिफाई करने को लेकर रोषतहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापनबददी/सचिन बैंसल: शनिवार को भाजपा दून मंडल द्वारा आयोजित सरकार के विरुद्ध बद्दी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को डीनोटीफाइड करने के विरोध में भाजपा दून मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक परमजीत सिंह के नेतृत्व में रेली निकाल कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता इकठ्ठे हुए। तहसीलदार बद्दी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की तरह दून विधानसभा क्षेत्र में तहसील कृष्णगढ़, लोक निर्माण विभाग का मंडलीय कार्यालय पट्टा मेहलोग, जाडला में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, साई में पशु अस्पताल और मडेसर व ढक रयाना में पटवार सर्कल बंद करने को लेकर यह रोष प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक परमजीत सिंह ने कहा की जनता की मांग पर यह कार्यालय खोले गए थे। अब वर्तमान सरकार ने बदले की भावना से कार्य करना बंद करे और अधिसूचना को तुरंत वापिस ले। मंडल प्रधान और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति कांत ने कहा कि सुखविंदर सिंह की सरकार ने जन विरोधी फैसले लेने शुरू कर दिए है।मुख्य मंत्री ने राजनीतिक द्वेष के कारण उक्त संस्थाओं को अधिसूचना को रद्द किया है जिसकी दून भाजपा निंदा करती है। यदि सरकार इस फैसले को जल्द वापिस नही लेती है तो आने वाले समय में भाजपा द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।इस रोष प्रदर्शन में जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं आमलोग, पंचायत प्रतिनिधि, बीडी सी मेंबर और कई प्रतिनिधि भी शामिल हुए।इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डर श्रीकांत, मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान, नप परिषद बद्दी के प्रधान जस्सी चौधरी, उपप्रधान मान सिंह मेहता, मोहन लाल गोयला, पंचायत प्रधान मदन वर्मा, उपप्रधान पट्टा नाली मदन लाल ठाकुर, गुरमेल चौधरी, जगदीश जग्गी, सोनी प्रधान, राज कुमार चौधरी, राजिंद्र झल्ला, दीवान प्रधान, बलविंदर धीमान, अशोक धर्मपुरी, आज्ञा राम, चनन राम, सीता राम, नरेंद्र दिप्पा, राजेश काशव, बब्बू लबाना, संजय राय, तरसेम चौधरी, प्रिंस मेहता, संजीव गिरी, निर्मल, वीरेंद्र चौधरी, जोगिंद्र ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, पम्मी धीमान, गुरदास धीमान, राज संधू, सुनील लाखा, विकी लेहीं, जगतार हीरा, सुभाष शर्मा, देव राज ठाकुर, मान सिंह जोहड़िया, बलराम चौधरी, राकेश चंदेल, खुशी राम कसाना, पदम चाचा, तरसेम प्रधान, प्रेम चौधरी, राजेश मेहता, राजू गोयला के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।