Blog

  • पंजाबः खुद को बताया रिटायर्ड फौजी, फेसबुक पर दिया नौकरी का झांसा, देखें वीडियो

    युवती से किया घिनौना काम, लोगों ने कि जमकर पिटाई

    लुधियाना: एक अधेड़ व्यक्ति की लोगों ने जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक युवती को फेसबुक के जरिए नौकरी दिलाने का झासा देकर बिहार से बुलाया। एक महीना पहले वह युवती यहां आई तो आरोपी ने उसकी गलत वीडियो बनाई और उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। आज उस युवती ने इलाके के समाज सेवी आर्यन को पूरी बात बताई।

    आर्यन ने इलाके के लोगों की मदद से रंगे हाथ उक्त व्यक्ति को युवती को जबरी कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करते पकड़ा। युवती ने भी शोर मचाया। आरोपी व्यक्ति लड़की को अपनी पहचान रिटायर्ड फौजी के रूप में बताता रहा है। पीड़ित युवती रानी (काल्पनिक) ने कहा कि उसकी उक्त व्यक्ति से फेसबुक पर पहचान हुई थी। आरोपी उसे रिटायर्ड फौजी होने की बात करता था। उसने उसे काम पर लगवाने का बहाना बनाकर बिहार से लुधियाना बुला लिया।

    पीड़िता मुताबिक आरोपी ने मोबाइल में उसकी गलत वीडियो बनाई और उसे वायरल करनी की धमकी भी दी। पीड़िता मुताबिक उक्त व्यक्ति उससे मारपीट करता था। उसने उसका गला तक घोंटने की कोशिश की। मौके पर लोगों ने जमकर उक्त व्यक्ति की धुनाई की। पीड़िता मुताबिक वह पुलिस से मांग करती है कि उक्त आरोपी पर पुलिस FIR दर्ज करे। इस मामले में जांच अधिकारी बलविंदर सिंह मुताबिक लड़की का मैडिकल करवाया जाएगा।

  • पंजाबः केंद्रीय जेल में कैदियों में हुई खूनी झड़प, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय जेल के अंदर कैदियों की ओर से झगड़े में एक कैदी को गंभीर घायल कर दिया गया है। पीड़ित के मुताबिक बठिंडा जेल में कैदी ने वीडियो कॉल करके उस पर हमला करवाया है। वहीं पीड़ित के घरवालों का कहना है कि आरोपी उन्हें नशा बेचने के लिए कहता था जिसको वजह से रंजिश थी। अमृतसर की फताहपुर जेल में कैद कैदी नव ने बताया कि बठिंडा जेल में कैदी लाडी डडू और मरिंडा ने वीडियो कॉल की और फिर काला, चंचल, घन्ना, वाहेगुरु, अक्षय आदि ने उस पर हमला किया। नव के रिश्तेदार लवदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि उनके वारिस पर जेल में हमला हुआ है और वो गंभीर रूप से घायल है।

    उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वो गुरु नानक देव अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर नव को होश आने के बाद उसने बताया कि लाडी डडू ने उन पर हमला किया है। लवप्रीत के मुताबिक आरोपी उसे जेल के अंदर नशा बेचने के लिए कहते थे लेकिन वो मना करता था इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। मामले के बारे में फिलहाल थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और वेरिफाई किया जाएगा कि हमला क्यों और कैसे किया गया। जेल के अंदर हथियारों की बात पर पुलिस का कहना है कि वो जेल प्रशासन का मामला है वहीं इस बारे में जानकारी देंगे।

  • पंजाबः हमलावारों ने व्यक्ति के सिर पर चढ़ाई गाड़ी, मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः ललतो कलां से गांव खेड़ी रोड मुख्य सड़क के पास हमलावारों ने व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा दी। पीड़ित परिवार के अनुसार उसके पिता हरी राम आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर लौट रहे थे कि इस दौरान बौलेरो में सवार आरोपी ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में गाड़ी बुजुर्ग व्यक्ति से सिर से गुजर गई, जिसे घायल अवस्था में पीजीआई में दाखिल करवाया गया। आज उपचार दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।  वहीं थाना सदर की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बीरपाल सिंह निवासी हमायूपुरा ने बताया कि 1 मार्च को शाम 7.30 बजे दूध लेकर घर वापिस जा रहा था। इस दौरान आरोपी कुलविंदर सिंह ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

    बीरपाल मुताबिक उसने घर आकर अपने पिता हरी राम बात बताई। 9.10 शाम को उसके पिता हरी सिंह उसके साथ थाना में शिकायत देकर वापस घर आ रहे थे। उस समय आरोपी अपनी बलैरो गाड़ी पर सवार होकर साथियों सहित आया। उसने जान से मारने की नीयत के साथ उसके बाइक को फेट मारी। आरोपी ने फिर गाड़ी बैक करके उसके पिता हरी राम के सिर पर चढ़ा दी। बदमाश मारपीट कर साथियों सहित फरार हो गया। बीरपाल मुताबिक उसने तुरंत लोगों की मदद से पीजीआई दाखिल करवाया। जहां उपचार दौरान उसके पिता की मौत हो गई। थाना सदर के एएसआई कुलवीर सिंह मुताबिक आरोपी कुलविंदर सिंह और सबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुरमीत सिंह और डा. सिंकदर की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

  • पंजाब: रेल रोको आंदोलन को गुरचरण सिंह और जसपाल भुल्लर सहित कई कार्यकर्ता को पुलिस ने लिया हिरासत में

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के हक में दो घंटे रेल रोकने का आह्वान किया था। घोषित रेल रोको आंदोलन के तहत देवीदासपुर में ट्रेनें रोकने का प्रयास कर रहे पार्टी नेता हरबीर सिंह संधू तथा अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं, पुलिस ने अमृतसर अकाली दल के जिला प्रधान गुरचरण सिंह भुल्लर और सिख स्टूडेंट फेडरेशन मेहता के राष्ट्रीय उप प्रधान जसपाल भुल्लर को गिरफ्तार किया है। संधू ने बताया कि पुलिस उन्हें वैन में बैठाकर अज्ञात पुलिस स्टेशन ले जा रही है।

    जंडियाला गुरू के समीप पड़ते देवी दासपुर रेल ट्रैक के समक्ष सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक ट्रेन रोकने के शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रयासों को पुलिस ने विफल कर दिया है। पुलिस ने गुरचरण सिंह भुल्लर और जसपाल भुल्लर सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शिअद अमृतसर के नेता उपकार सिंह संधू, अमरीक सिंह नंगल एवं अन्य चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस संधू को वैन से रंजीत एवेन्यू चौकी ले जा रही है।

    इसी तरह, अन्य नेताओं को भी पुलिस हिरासत में लेकर अलग-अलग पुलिस थानों में नजर बंद किया जा रहा है। किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे उक्त नेता बंदी सिखों की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। जंडियाला के समीप देवीदास पूरा रेल ट्रैक के समीप एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह, एसपी हेड क्वार्टर हंस राज, डीएसपी हेड क्वार्टर राजिंदर सिंह मिन्हास, आईपीएस सर्वनेले जायजा लेने के लिए पहुंचे। शिअद अमृतसर द्वारा ट्रेने रोकने की घोषणा के बाद जंडियाला के देवीदास रेलवे फाटक पर भारी पुलिस बल तैनात है। अकाली दल अमृतसर के जिला प्रधान गुरचरण सिंह भुल्लर और सिख स्टूडेंट फेडरेशन मेहता के राष्ट्रीय उप प्रधान जसपाल भुल्लर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाब : चोरों ने टाइल्स स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लाखों रुपए का सामान लेकर फरार

    लुधियाना: पंजाब में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। आए दिन चोरी की वारदातें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां चोरों ने भामियां रोड़ पर स्थित एक टाइल्स स्टोर के गोदाम को देर रात निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रुपए की टूटियां व सेंट्री का महंगा लग्जरी सामान ट्रक में लादकर ले गए। मामले की जानकारी देते हुए स्टोर मालिक ने बताया कि 4-5 चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले गोदाम की पिछली साइड से पोड़ी लगाई फिर छत की चादर को उकड़कर स्टोर में दाखिल हुए, फिर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी, लेकिन फिर भी चोरों की करतूत कैमरों में कैद हो गई। वहीं दूसरी ओर मुंडियां चौंकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने कहा कि चोरों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः दिन दहाड़े युवक का गोलियां मारकर क+त्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-67 सीपी शॉपिंग मॉल के पास सामने आया है। जहां शॉपिंग मॉल के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक करीब 15 गोलियां चली हैं। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक की पहचान  राजेश डोगरा निवासी जम्मू के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • सीनियर डिप्टी मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव में I.N.D.I.A को मिली हार , देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में भाजपा के कुलजीत संधू को सीनियर डिप्टी मेयर के लिए 19 वोट मिले हैं, वहीं AAP-कांग्रेस कैंडिडेट गुरप्रीत सिंह गावी को 16 वोट मिले। अब डिप्टी मेयर के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस इलेक्शन के लिए रिटर्निंग अफसर मेयर कुलदीप कुमार को बनाया गया है। कुलदीप आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद हैं, लेकिन कांग्रेस के सपोर्ट से वह मेयर बने हैं। हालांकि पहले चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने 8 वोट इनवैलिड कर भाजपा के मनोज सोनकर को मेयर बना दिया था। फिर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कुलदीप कुमार विजेता घोषित कर दिए गए। वहीं भाजपा ने डिप्टी मेयर का चुनाव भी जीत लिया। डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के राजिंदर शर्मा ने गठबंधन की निर्मला देवी को दो वोट से हराया है।

    मेयर चुनाव के वक्त आप-कांग्रेस के I.N.D.I.A गठबंधन के पास बहुमत था। उनके पास 20 वोट थे, जबकि भाजपा के पास सांसद और अकाली दल का मिलाकर 16 वोट थे। मगर, मेयर चुनाव के बाद 3 पार्षद AAP छोड़कर भाजपा में चले गए। इसके बाद अब भाजपा के पास 17 पार्षद, एक सांसद और एक अकाली दल के पार्षद का मिलाकर 19 वोट है। वहीं आप-कांग्रेस के पास अब AAP के 10 और कांग्रेस के 7 मिलाकर 17 ही वोट बचे हैं। गठबंधन के समझौते के तहत सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद आप ने कांग्रेस को दिया था। मेयर चुनाव के बाद I.N.D.I.A और भाजपा के बीच चंडीगढ़ में यह दूसरा सीधा मुकाबला होगा। जिसमें अभी पार्षदों के दल बदलने से भाजपा बहुमत में है और I.N.D.I.A अल्पमत में है।

    जीत के बाद सांसद किरण खेर ने कहा कि मैं आज खुश हूं कि हम आज जीते हैं, आज भी एक वोट अमान्य हुआ तो किसी ने खिलाफ में वोटिंग की होगी… सभी भाजपा के पक्ष में हैं और देश में अब सबका रुख भाजपा की ओर है। कांग्रेस के कई बड़े नेता अब भाजपा में हैं, हिमाचल प्रदेश में अभिषेक मनु सिंघवी हार गए वह भी सबने देखा। भाजपा काम करती है, प्रधानमंत्री लोगों के लिए काम करते हैं और यही कारण है कि सभी भाजपा को पसंद करते हैं। इससे पहले 11:12 मिनट पर वोटिंग खत्म हुई। सांसद किरण खेर ने पहला वोट डाला। उनके वोट डालने से पहले पार्षद सौरभ जोशी उनके पास आ गए, जिसको लेकर सदन में हंगामा हो गया।

    आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले कोई पार्षद अपनी सीट से उठकर मतदान डालने वाले के पास कैसे जा सकता है। हालांकि बाद में मेयर के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। सदन में पीठासीन अधिकारी मेयर कुलदीप कुमार और डीसी विनय प्रताप सिंह भी मौजूद हैं। वोटिंग के लिए मेयर ने डेढ़ घंटा तय किया है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में गए तीनों पार्षदों ने अपना वोट डाल दिया है। वोटों की गिनती से पहले नगर निगम के संयुक्त सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी के मेयर के साथ बैठने को लेकर भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया है। भाजपा के सौरभ जोशी ने आपत्ति जताई है कि क्या वह नियमों के अनुसार ऐसा कर सकते हैं। वहीं चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मामला पंजाब का है, पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं… भाजपा के पास नंबर है। 

  • पंजाबः इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की हुई मौ+त

    गुरदासपुरः कस्बा भूरेवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में आज 2 बच्चों हो गई। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें दो बच्चों के मरने की सूचना मिली थी। बच्चों की पहचान 3 साल के बेटे हरप्रीत और 6 साल की बेटी जसप्रीत कौर के रूप में हुई है। वहीं दोनों बच्चों के पिता हरपाल सिंह और मां अमन घर से फरार बताए जा रहे हैं। एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरविंदर सिंह और थाना कलानौर के प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। कस्बा कलानौर के प्राचीन शिव मंदिर के साथ स्थित गली में रहने वाले हरपाल सिंह ने अपने पांच वर्षीय बेटे हरप्रीत सिंह और सात वर्षीय बेटी जसप्रीत की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी पिता की तलाश जारी है। 

  • मातम में बदली खुशियां, बारात ले जा रही कार नहर में गिरी, जाने पूरा मामला 

    बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बारात लेकर जा रही एक कार नहर में गिर गई। कार में सवार 6 लोग नहर में डूब गए, जिसमें में 3 लोगों के शव मिल गए हैं। जानकारी के अनुसार ककोड़ के गांव शेरपुर से अलीगढ़ बारात में ईको कार से 6 लोग जा रहे थे। रविवार रात को जैसे ही गाड़ी कपना गांव स्थित नहर के पुल पर पहुंची तो जर्जर पुल से कार बेकाबू होकर गिर गई। 

    हादसे का पता लगने पर स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से रात को 3 लोगों के शव निकाल लिए और पुलिस को सूचना दी। 3 लोगों के शव की तलाश जारी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे का मुख्य कारण नहर पर बने पुल की जर्जर हालत को ठहराया जा रहा है। लोगों का मानना है कि पुल की खराब हालत के काऱण कार अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई।

    जानकारी के अनुसार ककोड़ इलाके के शेरपुर गांव निवासी रोबिन की रविवार को अलीगढ़ के पिसावा में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए रोबिन का भतीजा मनीष (22) पुत्र देवीराम परिवार के साथ ईको कार में जा रहा था। साथ में उसकी बहन कांता (24), अंजलि (20), चचेरा भाई प्रशांत (18), भांजी (17) और कैलाश (42) थे, जो हादसे का शिकार हो गए। इसमें सोमवार सुबह तक मनीष, कांता और अंजलि के शव को बाहर निकाल लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

  • लुटेरों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, किया हमला

    नागौर :  लुटेरों द्वारा पेट्रोल पंप को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। देर रात एक पेट्रोल पंप पर 3 लुटेरों ने लूट की कोशिश की, लेकिन मौके पर कैश ना मिलने पर लुटेरे पेट्रोल पंप के ऑफिस में रखे कार्ड स्वैप मशीन और स्टॉक रजिस्टर लेकर फरार हो गए। लुटेरों की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला गोटन थाना क्षेत्र के इंदावड़ कस्बे में रामचंद्र भाम्भू का भारत पेट्रोल पम्प है। डीएसपी नूर मोहम्मद ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी मदद से मामले की जांच में जुटी है। 


    सीटीवी में साफ दिख रहा है कि रात के 2:15 बजे एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार आकर रुकती है। 2 बजकर 16 मिनट पर आगे बैठा एक लुटेरा नीचे उतरता है। आधा मिनट बाद ड्राइवर भी बाहर निकलता है। बाद में दोनों लुटेरे डीजल लेने के लिए सेल्समैन को जगाने जाते हैं। रात 2 बजकर 17 मिनट पर दोनों लुटेरे वापस गाड़ी की तरफ आ जाते हैं। सेल्समैन इंदावड़ा निवासी राजूराम दाधीच भी पम्प पर आ जाता है।

    इस दौरान लुटेरे गाड़ी में 300 रुपए का डीजल डालने का बोलते है, सेल्समैन डीजल डाल रहा होता है कि एक लुटेरा लाठी से हमला कर देता है। सेल्समैन राजूराम अपनी जान बचाकर भाग जाता है। इस दौरान लुटेरे सेल्समैन का पीछा करते हैं मगर सेल्समैन उनके हाथ नहीं लगता है। इसके बाद 2 लुटेरे वापस आते हैं। एक लुटेरा पंप के नोजल सहित गाड़ी आगे भगा लेता है, इससे नोजल टूट जाता है।

    बाद में 2 लुटेरे ऑफिस में घुसते हैं और ऑफिस की दराजों में पैसों ढूंढते हैं। मगर उन्हें पैसा नहीं मिलता है तो एक एटीएम कार्ड स्वैप मशीन और स्टॉक रजिस्टर लेकर चले जाते हैं।  घटना के कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।