Blog

  • जालंधर की ED टीम का  पूर्व मंत्री धर्मसोत पर एक्शन

    जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटों की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी की जांच में पाया गया कि धर्मसोत ने एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 की अवधि के  उन्होंने और उनके बेटे के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस दौरान वे पंजाब में वन मंत्री के रूप में कार्यरत थे।
    जांलधर ईडी ने 13 मार्च 2024 को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटे की 4.58 करोड़ रुपये की विभिन्न संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। कुर्की में चार अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें दो आवासीय भूखंड, एक निर्मित आवासीय घर और पंजाब में एक आवासीय फ्लैट के साथ-साथ बैंक शेष और म्यूचुअल फंड में निवेश समेत अचल और चल संपत्तियां शामिल हैं।
    ईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। ईडी जांच में यह पाया गया कि धर्मसोत ने अनुसूचित अपराधों से संबंधित आय से अधिक 6.34 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।
  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौ’त

    लुधियाना :  पंजाब नशे का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन नशे के मामले सामने आते रहते है। कई बार नशे की ओवरडोज से मौत के मामले भी सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। बीते रात एक युवक का शव ईस्सा नगरी जिम वाली गली में मिला। कहा जा रहा है कि युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हुई है। मृतक की पहचान दीपक धालीवाल निवासी खुड्ड मोहल्ला के तौर पर हुई है।  परिजनों को शक है कि उनके बेटे को नशा देकर मारा गया है। कहा जा रहा है कि मृतक पहले नशे का आदी था।

    लेकिन कुछ दिनों से उसने नशा छोड़ रखा था। दीपक का शव सिविल अस्पताल में रखवाया है। मृतक के भाई करण के अनुसार रात लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक उनके घर पहुंचा और उसने बताया कि दीपक ईसा नगरी पुली के पास जिम वाली गली में गिरा पड़ा है। वह तुरंत वहां पहुंचे और भाई को सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    करण के अनुसार जिस गली में भाई गिरा मिला, उस गली में नशा तस्कर रहता है। उसके भाई को रात के समय उस जगह पर बुलाया गया है। उसकी जेब से मोबाइल और पैसे भी गायब हैं। शक जताया जा रही है कि नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। थाना डिवीजन नंबर 3 के पुलिस परिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर नशा तस्कर की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है।  पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारण पता चल पाएगा।

  • आज का राशिफल, 15 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 15 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज शाम 6 बजकर 9 मिनट पर मंगल मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सिखने को मिल सकता है। आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का सोल्यूशन आज मिल सकता है जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। 

    वृष राशि-

    आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आज व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जीवनसाथी आपसे खुश होगा। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों की मदद से राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में आज आपका काम काफी बढ़ सकता है। जरुरत से ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगेǀ आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है।

    कर्क राशि-

    आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े है, आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज रोचक बात हो सकती हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोडा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को ट्रिप या डिनर पर ले जाने के लिए सरप्राइज दे सकते हैं।

    कन्या राशि-

    आज किस्मत आपका साथ देगी। कोई रूका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में आज सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आगें बढने को कई नये अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी आज खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको कई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें, जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। आज अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें और फीजूल की बातों में पड़ने से बचें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं। आज कोई कदम उठाने में जल्दबाजी न करें। आज के दिन किसी से नोक झोक के असार भी नजर आ रहे है। इसलिए अच्छा रहेगा की आज आप सोच समझ कर बोले।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं या दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्र अगर आज किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आपको सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आचानक धन लाभ भी हो सकता हैं। आज अपने करियर को लेकर थोडा चिंतित हो सकते है। आज परिवार के सहयोग से आपके सारे काम बन जायेंगे।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर के लिए पिछले कई दिनों से आपको तलाश थी, वो आज किसी करीबी की मदद से मिल सकता है। बॉस आज आपके काम से खुश हो सकते है। आज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आगर आज आप कुछ ख़ास काम करना चाहते है, तो जरूर करें वह जरूर सफल होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आज हर काम को ध्यान से करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा हैǀ इन्हे आज समाज में अपना नाम बनाने के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। आज मनोरंजन का मौका मिल सकता है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। आज कामकाज के मामले में थोड़े सुस्त रहेंगे। आज पुराने लेन देन को अनदेखा न करें। आज घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आज आप पैसो को लेकर थोडें चिंतीत भी रह सकते है। वकीलों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, किसी पूराने केस पर जीत हासिल हो सकती है।

     

  • पंजाबः देर रात दंपति से I-20 कार छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला कोछड़ मार्किट स्थित चौधरी कॉप्लेक्स से सामने आया है। जहां देर रात दंपति से I-20 कार छीनकर लुटेरे फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता सिमी ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए रुके थे। इस दौरान जैसे ही महिला का पति गाड़ी से उतरा और कुछ खाने के लिए गया। महिला ने बताया कि वहां पर पहले से तैयार बैठे 3 लुटेरों ने उसका मुंह दबा लिया और कार को लॉक कर दिया।

    इस दौरान उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पति गिन्नी ने पीछे मुड़कर देखा और उसने आकर बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। इस दौरान तीनों लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि हालात यह थे कि लुटेरे उन दोनों पर गाड़ी चढ़ाने लगे थे। महिला ने कहा कि अगर वह लुटेरों द्वारा गाड़ी भगाने के दौरान समय पर पीछे ना हटते, तो लुटेरे उन पर गाड़ी चढ़ा सकते थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है। हादसे के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि वे तीन बदमाश थे और नशे में धुत्त थे।

    वहीं इलाके के लोगों ने बताया कि वारदात पम्मी प्रधान के बेटे के साथ हुई है। वह परिवार ने बताया कि बच्चे घर से दवाई लेने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने दवाई ली और कुछ खाने के लिए उनका बच्चा सामने चला गया। जिसके बाद लुटेरों ने कार में बैठी पत्नी सहित गाड़ी को भगाने की तैयारी की। उनका आरोप है कि लुटेरों के पास पिस्तौल थी। परिवार ने कहा कि ऐसे में लुटेरे अगर उनकी बहू को लेकर फरार हो जाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। परिवार ने कहा कि हादसे के दौरान उनके बेटे का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं एसीपी डिविजन 1 के अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोली, ज्वेलर मलिक की मौ+त, देखें वीडियो

    बटाला : जिले के एक गांव मे गोली चलने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वर्मा ज्वैलर्स के मालिक राकेश वर्मा ने बटाला से करीब 9 किलोमीटर दूर गांव रंगड़ नंगल में जाकर पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    मृतक ने सड़क पर बैठकर खुद को गोली मारी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस  ने शव और पिस्तौल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फ़िलहाल राकेश के सुसाइड के कारणो का पता नहीं चल पाया है।

  • जालंधर : Mariton Hotel से महिला का सोने का हार हुआ चोरी, मामला दर्ज 

    जालंधर(ENS): महानगर के मशहूर मेरीटन होटल के कमरे से महिला का सोने का हार चोरी होने का मामल सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने संबंधित थाने की पुलिस को दी है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

    मलकीत सिंह बतरा  निवासी नई दिल्ली ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जालंधर धन्नोवाली फाटक के पास मेरीटन होटल में रुके हुए थे, जहां उनके कमरे से अज्ञात लोगो ने पांच तोले सोने का हार चुरा लिया। चोरी के बाद हटेल के स्टाफ ने उन्हे कोपरेट नहीं किया।  जिसके बाद बतरा दंपति ने  संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ी खबर: देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

    लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने दिया  तोहफा

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। चुनाव से पहले देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ता किया गया है।

    बताया जा रहा है डीजल पर 2 रुपए प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। यह कटौती 15 मार्च 2024 की सुबह 6 बजे से लागू होगी। इस कटौती के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी आएगी। इसका मतलब है कि अब पेट्रोल और डीजल के लिए पहले से दो रुपए खर्च करने होंगे।

    असल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.

  • पंजाब : हाथ पैर से बांधा मिला युवक का श+व

    तेजधार हथियार से सिर पर किए हुए थे वार

    लुधियाना: फतेहगढ़ गुज्जरां के जंगल से एक युवक के शव मिलने का मामला सामने आया है। युवक के  हाथ-पैर रस्सी से बांधे हुए थे। मृतक की लाश घने जंगलों से पड़ी हुई थी। राहगीरों ने शव को देख शोर मचाया, तो खुलासा हुआ कि युवक के सिर पर किसी ने तेजधार हथियार से वार किया है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अर्जुन कुमार निवासी लाडोवाल के रूप में हुई। 

    मृतक की पत्नी रंजीत कौर ने बताया कि वह अर्जुन कुमार ( मृतक) सहित अपनी 4 बेटियों के साथ गांव लाडोवाल में रहती है। अर्जुन के साथ उसकी शादी को करीब 12 साल हुई है। घटना के एक दिन पहले अर्जुन साल 2018 से चल रहे एक केस की तारीख पर कोर्ट गया था। कोर्ट में तारीख भुगतने के बाद वह करीब 1:30 बजे घर आया। खाना खाकर वह करीब 4 बजे अवतार सिंह के साथ घर से चला गया। 

    हर रोज़ मृतक रात 10 बजे तक घर आ जाता था। जब वह रात को वह घर नहीं आया, तो उसने अर्जुन को फ़ोन किया, लेकिन उसका फ़ोन नहीं लगा। अगले दिन अर्जुन का शव ही जंगल से मिला। इस मामले में थाना लाडोवाल से एसएचओ वीरइंदर सिंह ने कहा कि अवतार सिंह निवासी लाडोवाल समेत अन्य व्यक्तिओं पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी गिरावट

    जयपुर : राजस्थान में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कैबिनेट की बैठक की ब्रीफिंग किए। वहीं, राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो प्रतिशत की कमी की है। साथ ही राज्य के कर्मचारियों के लिए चार परसेंट महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की गई है। एक जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत भत्ता दिया जाएगा। इस घोषणा का लाभ आठ लाख कर्मचारियों को और लगभग चार लाख पेंशनधारियों को मिलेगा। वहीं, 1 हजार 640 करोड़ रुपये महंगाई भत्ते में खर्च होगा। डीजल की वैट दर कम करने में 1,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़ रुपये सड़क निर्माण के लिए और तीन करोड़ रुपये प्रति विधानसभा भवन, निर्माण भवन रिपेयरिंग, सामुदायिक भवन रिपेयरिंग के लिए अनुमोदित किए गए हैं। आगामी तीन साल में राजस्थान विद्युत आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनेगा। इतना ही नहीं राजस्थान दूसरे राज्यों को भी बिजली दे सकेगा।


    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हो गई। पेट्रोल 1 रुपये 40 पैसे से 5 रुपए 30 पैसे तक सस्ता होगा। वहीं, डीजल 1 रुपये 34 पैसे से 4 रुपये 85 पैसे तक सस्ता होगा। कैबिनेट की बैठक के बाद भजनलाल शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हमने पेट्रोल-डीजल से संबंधित दो बड़े निर्णय लिए हैं। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल के अलग-अलग भाव देखने को मिलते थे। खासकर बॉर्डर वाले इलाकों में यह अंतर और भी ज्यादा बढ़ जाता था। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया था। लेकिन हम इस पर काम करने की योजना बना रहे हैं।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल दो प्रतिशत वैट कम करने का निर्णय लिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 1.40 से 5.28 पैसे तक की कमी आएगी। वहीं, डीजल की कीमत में 1.34 से 4.85 रुपये की कमी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि ये नए दाम शुक्रवार सुबह छह बजे से लागू हो जाएंगे।

  • छात्रों को सिखाए नशे से दूर रहने के गुण

    “न्यु एनजेल आईटीआई पेखुवेला” के छात्रों व अध्यापकों ने की “ आई डिसाइड” कैंपेन की शुरुआत

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत आज “न्यु एनजेल आईटीआई पेखुवेला” में नशे के खिलाफ छात्रों को जागरुक किया गया। इसमें 80 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान छात्रों और अध्यापकों ने नशे के खिलाफ “ आई डिसाईड” कैंपेन के जरिए नशे के “न” और जिंदगी को “हां” कहा। इस दैरान नशा मुक्त अभियान की ब्लॉक कोर्डिमेटर समाक्षी धीमान ने छात्रों को नशे के बारे में सांइटिफिक तरीके से बताया। इसमें उन्होनें बताया कि कैसे नशा हमारे शरीर और दिमाग पर असर करता है। और किस तरह से हमारा शरीर नशे के प्रभाव से धीरे – धीरे खत्म हो जाता है।

    उन्होंने बताया नशा पीढ़ीयों को किस तरीके से खत्म कर देता है। समाक्षी ने बताया कि कैसे छोटे से नशे से इंसान शुरुआत करके बड़े नशों तक पहुंच जाता है, जिससे उसका पूरा जीवन तबाह हो जाता है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त ऊना बनाने के लिए हमें एकजुटता दिखानी पड़ेगी। लेकिन इसके लिए ऊना के युवाओं का सहयोग जरुरी है। युवा इस देश का भविष्य हैं वो चाहें तो देश को तरक्की की ओर ले जा सकते हैं। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि ऊना में नशा मुक्त अभियान ऊना के तहत एक रील कॉनटेस्ट शुरु किया जा रहा है।

    छात्र चाहें तो इसमें भाग ले सकते हैं। और लोगों को नशे से दूर रखने के लिए तरह – तरह से सोशल मीडिया पर अपने वीडियो मैसेज से लोगों को नशे के खिलाफ संदेश दे सकते हैं। इसे साथ ही छात्रों को बताया गया कि अगर कोई नशे का आदी हो गया है तो कैसे उसको वापिस लाया जा सकता है। शपथ भी ली। इस कार्यशाला में आईटीआई के प्रिसिंपल सहित अन्य अध्यापकों ने भी भाग लिया।