Blog

  • भाजपा को बड़ा झटकाः पूर्व मंंत्री आप पार्टी में हुए शामिल

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के पूर्व मंत्री नरेन्द्र शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय किसान यूनियन  संयुक्त मोर्चा (टिकैत ग्रुप) के प्रदेश महासचिव भूरा राम ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। संजय सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी सुशील कुमार गुप्ता के  के समर्थन में इरिगेशन और इलेक्शन मिनिस्टर, हैफेड चेयरमैन व पूर्व मंत्री नरेंद्र शर्मा, कैथल से वाइस चेयरपर्सन सीमा वाल्मीकि और मौजूदा MC संदीप ने बीजेपी छोड़ आप का दामन थामा है। वहीं, प्रेस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा, “बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के पूर्व मंत्री जिनके पास सिंचाई जैसा महत्वपूर्ण विभाग रहा नरेंद्र शर्मा आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। आम आदमी पार्टी परिवार में उनके आने से सुशील गुप्ता के चुनाव में बहुत बल मिलेगा। इंडिया गठबंधन की जीत का रास्ता और मजबूत होगा।”

    बता दें कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आप के सुशील कुमार गुप्ता इंडिया गठबंधन की तरफ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। संजय सिंह ने कहा, “कुरुक्षेत्र अधर्म के खिलाफ धर्म के जीत की नगरी है। भगवान श्री कृष्ण ने पवित्र गीता का उपदेश यहां दिया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस देश में कौरवों का राज चल रहा है, उसका नाश करने की शुरुआत कुरुक्षेत्र और हरियाणा के लोग कर चुके हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जो भाषा बोल रहे हैं वो उनकी हार का प्रतीक है। जिस प्रकार के बौखलाहट की भाषा वो बोल रहे हैं वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री की भाषा नहीं हो सकती। हर चुनाव में कुछ न कुछ बोलते हैं। अभी महाराष्ट्र गए थे, शरद पवार को कहने लगे कि ये भटकती आत्मा हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना को कह रहे हैं कि नकली शिवसेना है। बंगाल में दीदी ओ दीदी कहने लगे।”

  • पंजाबः ईंटों और तेज़धार हथियारों से घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः ईंटों और तेज़धार हथियारों से घर पर किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः  बटाला के कोटली सूरत मल्ली के अंतर्गत आते  गांव रायमल में कुछ बदमाशों द्वारा एक घर पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव से सटे राउवल गांव के कुछ गुंडा तत्वों से उनके बच्चे की किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना कोटली पुलिस सूरत मल्ली को सूचित करने गए थे तभी इन बदमाशों ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर ईंटों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घर की खिड़कियां और दो मोटरसाइकिलें तोड़ दिए। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उधर, पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • T20 World Cup से पहले मिली आतंकी हमले की धमकी, हरकत में आया ICC, सुरक्षा को लेकर कही ये बात

    T20 World Cup से पहले मिली आतंकी हमले की धमकी, हरकत में आया ICC, सुरक्षा को लेकर कही ये बात

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। इस बीच, टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का साया छा गया है। कैरेबियाई मीडिया ने त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोव्ले के हवाले से कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए मेजबान सुरक्षा उपायों को लेकर अतिरिक्त प्रयास करेगा। अब इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी हरकत में आया है और उसने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए मजबूत सुरक्षा योजना बनाई गई है। अगले महीने से शुरू होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत भी शामिल है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है, लेकिन कैरेबिया में अधिकांश मुकाबले खेले जाने हैं।

    वेस्टइंडीज में ग्रुप चरण के कुछ मैचों के अलावा सुपर आठ चरण के सभी मैच, सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन होना है। आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद आईसीसी भी हरकत में आया और उसने तैयारियों को लेकर आश्वासन दिया है। आईसीसी के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और सिक्योरिटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पास सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्लान है। हम मेजबान देश और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए जा रहे हैं। 

    प्रधानमंत्री रोव्ले ने कहा कि वेस्टइंडीज में भी छह आयोजन स्थलों की पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि सुरक्षा में कोई सेंध नहीं मार सके। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य की बात है कि 21वीं सदी में भी दुनिया में आतंकवाद का खतरा अलग अलग रूपों में बना हुआ है। किसी भी जोखिम से निपटने के लिए स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर हम मुस्तैद हैं। हम स्थानीय और क्षेत्रीय स्तरों पर कई खतरों के प्रति सतर्क रहे हैं और अकेले या साथ में हमारी खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे टूर्नामेंट के दौरान देशों और स्थानों पर आबादी की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं। वेस्टइंडीज में विश्व कप मैच बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो में खेले जाएंगे। अमेरिका में मैच फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टैक्सास में होंगे।

  • पंजाबः चुनावों से पहले कांग्रेस ने हरीश चौधरी को दी अहम जिम्मेदारी

    पंजाबः चुनावों से पहले कांग्रेस ने हरीश चौधरी को दी अहम जिम्मेदारी

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने हरीश चौधरी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जानकारी हरीश चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दरअसल, कांग्रेस ने हरीश चौधरी को स्पेशल सुपरवाइज़र नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि पंजाब में हरीश चौधरी को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने के कांग्रेस अध्यक्ष मौलिकार्जुन खड़गे के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

    बता दें कि हरीश चौधरी राजस्थान के बाडमेर जिले की बायडू सीट से विधायक हैं और कैबिनेट में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद हरीश चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पंजाब के विशेष पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे नेता राहुल गांधी को धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपके द्वारा दी गई यह बड़ी जिम्मेदारी होगी।” समग्र रूप से पार्टी को समर्पित सोच के साथ कार्य करूंगा।

  • केजरीवाल पर लगे ‘सिख फॉर जस्टिस’ समेत खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने के आरोप

    केजरीवाल पर लगे ‘सिख फॉर जस्टिस’ समेत खालिस्तानी संगठनों से 133 करोड़ रुपए लेने के आरोप

    LG ने इस मामले की जांच को लेकर गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

    नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने बैन किए गए आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से पॉलिटिकल फंडिंग ली है। एलजी के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया की शिकायत आई थी, जिसमें कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी आतंकी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133 करोड़ रुपए लिए थे, ताकि देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई कराई जा सके। इस शिकायत के आधार पर एलजी ने यह सिफारिश की है। आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनावी मौसम में एलजी साहब हेडलाइन बनाने की कोशिशें कर रहे हैं। ये एलजी के संविधानिक ऑफिस का दुरुपयोग है। इस मामले में हाई लेवल इन्वेस्टिगेशन की मांग करने वाली एक याचिका को दो साल पहले हाईकोर्ट खारिज कर चुका है।

    इस लेटर में लिखा है कि 1 मई को LG के पास वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव आशू मोंगिया ने एक शिकायत भेजी थी। इसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर AAP के पूर्व कार्यकर्ता डॉ. मुनीष कुमार रायजादा के कुछ पोस्ट का प्रिंटआउट, एक लेटर और एक पेनड्राइव भी थी। अपनी शिकायत में आशू मोंगिया ने पेनड्राइव के एक वीडियो का जिक्र किया था, जिसमें खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस का फाउंडर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यह दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने 2014 से 2022 के बीच खालिस्तानी समूहों से 1.6 करोड़ डॉलर यानी 133.60 करोड़ रुपए की फंडिंग ली। इसमें यह दावा भी किया गया था कि 2014 में केजरीवाल ने न्यूयॉर्क के गुरुद्वारा रिचमंड हिल में खालिस्तान समर्थक सिखों से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर AAP को खालिस्तानी समूहों से फंडिंग मिलती रहेगी तो वे देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करेंगे।

    शिकायत में यह भी लिखा है कि मुनीष कुमार रायजादा, जो कि 2014 में AAP कार्यकर्ता थे, उन्होंने X पर कई ट्वीट्स में न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल गुरुद्वारे में अरविंद केजरीवाल और सिख नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की थीं। मुनीष ने अपने ट्वीट्स में ये भी कन्फर्म किया था कि पब्लिक मीटिंग्स के अलावा इस गुरुद्वारे में केजरीवाल ने खालिस्तान समर्थक सिख नेताओं से अकेले में भी मुलाकात की थी। लेटर में यह भी लिखा है कि केजरीवाल ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिट्‌ठी लिखकर भुल्लर के लिए दया की याचिका की थी। इस मामले में अरविंद केजरीवाल की तरफ से इकबाल सिंह के नाम लिखी एक चिट्‌ठी को भी शामिल किया गया। 27 जनवरी 2014 को लिखी इस चिट्‌ठी में लिखा है कि हमारी सरकार इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि न्याय मिले।

    केजरीवाल ने अपनी चिट्‌ठी में यह भी लिखा था कि दिल्ली सरकार ने पहले ही प्रो. भुल्लर की रिहाई की सिफारिश राष्ट्रपति के पास भेज दी है, इसके साथ ही दिल्ली सरकार SIT के गठन जैसे अन्य मुद्दों पर भी काम करती रहेगी। LG को मिली शिकायत में लिखा है कि उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भुल्लर की रिहाई के लिए इकबाल सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहा था। जब उसे केजरीवाल की तरफ से चिट्‌ठी मिली तो उसने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी थी। LG कार्यालय ने गृह मंत्रालय के नाम लिखे पत्र में लिखा है कि उन्हें जो शिकायत मिली है उसमें अपील की गई है कि आम आदमी पार्टी पर लगे इन आरोपों की गहराई से जांच की जाए। LG कार्यालय ने लिखा कि ये आरोप मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए हैं और भारत में बैन एक आतंकी संगठन से एक राजनीतिक दल को मिले फंड से जुड़े हैं। इसलिए जो सबूत शिकायतकर्ता ने दिए हैं, उनकी फोरेंसिक समेत हर तरह की जांच कराई जाए। LG कार्यालय ने गृह मंत्रालय से अपील की है कि शिकायतकर्ता ने बेहद गंभीर और संवेदनशील आरोप लगाए हैं, लिहाजा आरोपों की जांच NIA से कराई जाए।

  • पंजाबः 8 माह पहले रचाया प्रेम विवाह, गर्भवती होने पर व्यक्ति ने करवाई दूसरी शादी, देखें वीडियो

    पंजाबः 8 माह पहले रचाया प्रेम विवाह, गर्भवती होने पर व्यक्ति ने करवाई दूसरी शादी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मोहकमपुरा इलाके से एक व्यक्ति के साल में दो शादियां करवाने का मामला सामने आया है, जहां राजपुरा की रहने वाली एक लड़की ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। जिसके कारण राजपुरा से आए उसके माता-पिता का बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर प्रशासन से की न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले पर बात कर रहे पीड़ित लड़की भूमिका और उसके माता-पिता ने बताया कि भूमिका ने अमृतसर के लवदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था।

    पीड़िता का कहना है कि आज जब वह 8 महीने की गर्भवती थी तो उसके पति नवदीप ने एक युवती से शादी कर ली और हमारी बेटी को छोड़कर चला गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई न्याय नहीं मिल रहा है, जिससे पीड़ित लड़की और उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद वह पक्षों को बुलाएंगे और सुनने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।

  • तिलक नगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    तिलक नगर में चली ताबड़तोड़ गोलियां

    नई दिल्लीः दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कार शोरूम पर फायरिंग होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर के शोरूम पर गोलियां चलाई गई हैं। इस फायरिंग के दौरान 2 लोगों के घायल होने की भी सूचना प्राप्त हुई है। वहीं, जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

    जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर गोलीकांड में दो लोगों को गोलियां भी लगी है। सूत्रों के मुताबिक तीन हमलावर एक बाई पर सबार होकर आए ओर शोरूम के ड्राइवर को एक पर्ची दी जिसमें फिरौती की रकम लिखी हुई थी और उसके बाद शोरूम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शीशे की ओर हवा में निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई गई हैं। कांच टूटने से कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

  • 5 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    5 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    अंबाला : जिले में 5 बच्चों की मां की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक महिला की गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। हालांकि मौत के क्या कारण रहे हैं। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक महिला की पहचान अंबाला सिटी के मनमोहन नगर निवासी रजनी पत्नी फौजी के रूप में हुई है।

    यमुनानगर निवासी रजनी की 17 साल पहले अंबाला शहर निवासी फौजी के साथ शादी हुई थी। फौजी कबाड़ी का काम करता है। परिजनों का कहना है कि रजनी की हत्या हुई है, जोकि उसके पति ने ही की है। पहले भी कई बार वह उनकी बेटी को पीटता था।

      थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला का उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है फिलहाल बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसके बाद ही आगामी कारवाई की जाएगी

  • पंजाब: आज से चुनावी मैदान में नामांकन भरने उतरेंगे प्रत्याशी

    पंजाब: आज से चुनावी मैदान में नामांकन भरने उतरेंगे प्रत्याशी

    चंडीगढ़ः  राज्य में 1 जून को होने वाले मतदान के लिए चुनावी प्रक्रिया 7 मई यानी मंगलवार से शुरू हो जाएगी। आयोग मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर देगा। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी। 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 17 मई तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार पर जो खर्च होगा वह प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी।

    उधर मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य की 13 सीटों के लिए जनरल और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। यह सभी अधिकारी 14 मई से अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि अलग-अलग राज्यों के 13 आईएएस अधिकारियों को जनरल आब्जर्वर लगाया गया है जबकि 7 आईपीएस अधिकारियों को पुलिस आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह सभी अधिकारी मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की चुनाव आचार संहिता संबंधी नियमों और हिदायतों की पालना को यकीनी बनाने के लिए अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

    जिन अधिकारियों को जनरल ऑब्जर्वर लगाया गया है, उनमें गुरदासपुर लोक सभा सीट के लिए के महेश (2009 बैच), अमृतसर के लिए सिद्धार्थ जैन (2001), खंडूर साहिब के लिए अभिमन्यु कुमार (2011), जालंधर के लिए जे मेघानाथ रेड्डी (2013), होशियारपुर के लिए डॉ. आर आनंदकुमार (2003)। आनंदपुर साहिब के लिए डॉ. हीरा लाल (2010), लुधियाना के लिए दिव्या मित्तल ( 2013), फतेहगढ़ साहिब के लिए राकेश शंकर (2004), फरीदकोट के लिए रूही खान (2013), फिरोजपुर के लिए कपिल मीना (2010), बठिंडॉ. के लिए डॉ. एस प्रभाकर (2009), संगरूर के लिए शनावस एस (2012), और पटियाला लोक सभा सीट के लिए ओम प्रकाश बकोरिया (2006) को नियुक्त किया गया है।

    इसी तरह पुलिस ऑब्जरवरों में गुरदासपुर और होशियारपुर लोक सभा सीटों के लिए कुशाल पाल सिंह ( 2014 बैच), अमृतसर और खंडूर साहिब के लिए श्वेता श्रीमाली (2010), जालंधर और लुधियाना के लिए सतीश कुमार गजभिये (2002), आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब के लिए संदीप गजानन दीवान (2010), बठिंडॉ. और फरीदकोट के लिए बी शंकर जयसवाल (2001), फिरोजपुर के लिए ए आर दमोधर (2013)। संगरूर और पटियाला लोक सभा सीटों के लिए अमीर जावेद (2012) को नियुक्त किया गया है। ध्यान रहे कि इससे पहले 15 खर्चा आब्जरवरों की नियुक्ति भी हो चुकी है, जोकि आइआरएस अधिकारी हैं।

  • जालंधरः इस इलाके में धू-धू कर जली चलती स्कूटी, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में धू-धू कर जली चलती स्कूटी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती पीर दाद नहर पुली के पास देर रात एक चलती हुई स्कूटी में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि घटना में स्कूटी चला रहे व्यक्ति की जान बच गई। स्कूटी को आग लगने के दौरान मौके के कुछ दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया हैं। इनमें स्कूटी बुरी तरह से जलती हुई नजर आ रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शेर सिंह कॉलोनी के पास रहने वाले आशु शर्मा ने बताया कि वह स्कूटी पर लैदर काम्प्लैक्स के पास से काम के लिए नहर के पास आया था। इस दौरान उनकी स्कूटी को आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

    जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक स्कूटी बुरी तरह से जल चुकी थी। आशु शर्मा ने बताया कि वह अपनी स्कूटी किन्हीं कारणों से चार दिनों तक स्टार्ट नहीं कर पाए थे। मंगलवार को रात उन्होंने अपनी स्कूटी स्टार्ट की और घर किसी काम से निकले। घर से थोड़ी पहुंचा तो रास्ते में स्कूटी मिसिंग होने लगी। जब किक मारने लगा तो देखा कि नीचे आग लगी हुई थी। इससे पहले उसने स्कूटी में पेट्रोल भी डलवाया था। आशु ने कहा कि जब एक्टिवा को आग लगी तो वह तुरंत उसे छोड़कर साइड पर हो गए थे। जिससे उनकी जान बच पाई।