Blog

  • आज का राशिफल, 7 मई 2024

    आज का राशिफल, 7 मई 2024

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज रात 9 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस के काम को समय से पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी में कोई जरूरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने काम के प्रति सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

    वृष राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आप किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें, लोग आपका समर्थन करेंगे। आज आय वृद्धि के एकानेक स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन उमंग भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करें। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं । रुके हुये कार्यों को नए सिरे से फिर कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशि- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक सोचने से बचें, नहीं तो आपकी उलझने बढ़ सकती हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। साथ ही आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे । आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से जरूरी काम निपटा लेंगे । आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं । आज परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाईयों से विचार-विमर्श करेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने दोस्त के साथ शाम को पार्टी करेंगे। आज कार्य स्थल पर आप उत्साह के साथ काम करेंगे, कलीग्स आपको फॉलो करेंगे। लेखकों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिये आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आप नया वाहन लेने का प्लान बना सकते है। बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड कर सकते है। आज आप पूरे परिवार के साथ अलग- अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आज आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके विचारों को अहमियत मिलेगी, आपका सम्मान बढेगा। आज आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। आज आप किसी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए साहस देंगे ऐसा करके आपको अच्छा फील होगा। आज किसी पुरानी बात को सोचकर मुस्कुराते नज़र आयेंगे। आज आप लवमेट के साथ घूमने जाएंगे। साथ में डिनर करने का प्लान भी बनाएंगे।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके करियर में कोई नया मोड़ आने वाला है यह आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप शाम का समय अपने दादी-दादा के साथ बिताएंगे, आपकी बचपन की यादें ताज़ा होंगी। आज घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होंगे। आज समस्याओं से घबराने के बजाय उनको शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें । जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको खुशी होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको कोई बेहतरीन सरप्राइस दे सकते हैं।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपकी शाम खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज अच्छे काम के कारण लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम करने में मन लगा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। थोड़ी और मेहनत कराने की जरूरत है।

  • पंजाबः इस जिले में 1 करोड़ की नगदी सहित 4.33 करोड़ का सामान बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में 1 करोड़ की नगदी सहित 4.33 करोड़ का सामान बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा: डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह की अगुवाई मे स्थानीय पुलिस ने करोडो का सामान और नकदी बरामद की है।  जिले में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसके अलावा मतदाताओं की संख्या 16 लाख 48 हजार 169 है। इनमें 8 लाख 68 हजार 635 पुरुष मतदाता, 7 लाख 79 हजार 500 महिला मतदाता है। इसके अलावा 34 ट्रांसजेंडर मतदाता है। इस बार 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 38339 नये युवा मतदाता पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे।  

    प्रेस वार्ता के दौरान डीसी जसप्रीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 1 जून 2024 को होंगे। जिसका परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है। नामांकन की जांच 15 मई को होगी और 17 मई तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। नामांकन 7 मई 2024 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक न्यायालय कक्ष में भरे जायेंगे।

    डीसी जसप्रीत ने कहा कि चुनाव आचार संहिता से लेकर 4 मई 2024 तक 4 करोड़ 33 लाख 35 हजार 595 रुपये का अवैध सामान प्राप्त हुआ है। जिसमें 1 करोड़ 12 लाख 43 हजार 950 रुपये की नगदी  है। लोकसभा चुनाव-2024 से संबंधित जिले का कोई भी निवासी गूगल प्ले स्टोर से सी-विजिल एप्लीकेशन डाउनलोड कर उल्लंघन के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत पर निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई की जाती है। शिकायत कक्ष व्हाट्सएप नंबर 70093-07977, ईमेल dccbti2024@gmail.com, टोल फ्री नंबर 1800-1802-950, राष्ट्रीय सरकारी सेवा पोर्टल (एनजीएसपी) Service.india.gov पर भी उपलब्ध है।

  • जालंधरः कूड़े के डंप में लगी आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    जालंधरः कूड़े के डंप में लगी आग, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्तियात क्षेत्र में कूड़े के डंप में भीषण आग लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यह डंप बस्ती-बावा खेल से कपूरथला की ओर जाती सड़क पर स्थित कोहिनूर फैक्ट्री के पीछे है। 

    कूड़े में आग लगने से इलाके में धुआं फैल गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग कि टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने कि कोशिश कर रही है। इस घटना में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • पंजाब :  फिरौती न देने पर ज्वैलर की दुकान पर चली गोलियां, देखे वीडियो 

    पंजाब :  फिरौती न देने पर ज्वैलर की दुकान पर चली गोलियां, देखे वीडियो 

    तरनतारन : जिले मे गैंगस्टरो द्वारा ज्वैलर्स की दुकान पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें कल एक धमकी भरा फोन आया था। 


    फोन पर गैंगस्टर ने उन्हें धमकी दी कि अगर उसने कल तक 50 लाख रुपये नहीं दिए। तो दुकान में घुसकर उसे गोली मार देंगे। जिसके बाद आज सुबह जब ज्वैलर  दुकान खोलने लगा तब उसने देखा कि दुकान के शटर में गोली के निशान हैं।  जब उसने दुकान खोली, तो अंदर का शीशा टूटा हुआ था।  घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • महिलाओं को ₹1500 देना कांग्रेस की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री 

    महिलाओं को ₹1500 देना कांग्रेस की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री 

    मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में मांग रहे वोट

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में महिलाओं को ₹1500 मिलना शुरू हो गए हैं, शेष हिमाचल में फॉर्म भरे जा रहे हैं, चुनाव के संपन्न होते ही महिलाओं के खाते में ₹1500 सरकार डालेगी।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो यह पूछ रही थी कि ₹1500 कब मिलेंगे अब जब मिल रहे हैं तो चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर गई है, कि यह पैसे महिला को नहीं मिलने चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि भाजपा के नेता बताएं कि क्यों गए महिलाओं के विरोध में चुनाव आयोग के पास? 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने अपना पक्ष रखा है और फॉर्म भरे जा रहे हैं मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम कांग्रेस ने किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा तो कर्मचारी विरोधी चेहरा दिखा रही है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा पर कड़े प्रहार किये वहीं विवेक शर्मा को जिताने की अपील जनता से की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हो रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा को आटे दाल का भाव पता चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सशक्त प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। 

    उन्होंने कहा कि भाजपा की हालत यह है कि प्रत्याशी अपने नाम के काम पर वोट तक नहीं मांग पा रहे हैं, वह जनता के बीच है कि वह किस प्रकार से कैसी-कैसी बातें करके किसके नाम पर वोट मांग रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमें यह देखना है की जो लोग अपने काम पर, अपने विजन पर वोट नहीं मांग सकते वह क्या करेंगे ? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि छह उपचुनाव विधानसभा के हो रहे हैं यह आम चुनाव नहीं है ,यह 14 महीने के अंदर छह लोगों द्वारा व्यक्तिगत अपने स्वार्थ के लिए थोपा गया चुनाव है.

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने जनता पर 14 महीने में चुनाव थोपा है जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनसे पूछे 14 महीने में तो किताबें नहीं पढ़ी जाती विधानसभा की और यह जो पहली बार विधायक बने वह उठक पठक में ही चले गए। जनता के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि आम जनता इनको सबक सिखाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विकास किया है, विकास करेगी और कांग्रेस की पहचान विकास है ,हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार मजबूत है। उन्होंने कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं और मजबूती के साथ करेंगे। 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। 10000 नौकरियां जल शक्ति विभाग में दी जा रही है ,350 नौकरियां परिवहन विभाग में दी जा रही हैं, अनेक अन्य विभागों में नौकरियां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि कर्ज की मुक्ति हमारी प्राथमिकता है। 

    उन्होंने कहा कि आपदा के समय जिस प्रकार से भाजपा के नेता भाग गए केवल राजनीति करते रहे ।उन्होंने कहा कि अब जनता इनसे पूछेगी कि आखिर केंद्र को 11000 करोड रुपए के नुकसान के दस्तावेज भेजें गए हैं उसमें से हिमाचल को दिया क्या ?

     मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र ने जो दिया वो हक़ था और जो बनता था नहीं दिया, उसके सबका रिकॉर्ड हमारे पास है, भाजपा के नेता चाहे तो वह भी चेक कर सकते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह चुनाव हिमाचल का चुनाव है हिमाचल की मजबूती का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव को धर्म, संप्रदाय अन्य विषयों पर लड़ना चाहती है, लेकिन हिमाचल की जनता विकास पसंद है और विकास करने वाली कांग्रेस को वोट देगी।

  • पंजाबः नशीले पदार्थ सहित एक महिला काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः नशीले पदार्थ सहित एक महिला काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सीनियर पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत थाना रावलपिंडी की पुलिस को उसे समय सफलता हासिल हुई, जब लखपुर के नजदीक नाकेबंदी दौरान एक महिला को नशीले पदार्थो सहित काबू किया।

    जानकारी देते हुए एस.एच.ओ लाभ सिंह ने बताया कि पकड़ी गई महिला की पहचान सोनिया पत्नी करण निवासी रावलपिंडी के रूप में हुई है। पकड़ी गई महिला से 7 नशीले टीके और 120 नशीली गोलियां बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल लेकर और पूछताछ करेगी।

  • ऊना: भाजपा ने किया अप्पर देहलां में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन

    ऊना: भाजपा ने किया अप्पर देहलां में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन

    पढ़-लिख नहीं सकते कुछ लोग,आपदा के वक्त हुई बंदरबांट: अनुराग ठाकुर 

    ऊना /सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के अप्पर देहलां में सोमवार को पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती की मेजबानी में आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने भी विशेष रूप से कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित। इस मौके पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बीजेपी का पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता किसी भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक पन्ना प्रमुख को अपने पन्ने में 10 फ़ीसदी वोट बीजेपी के पक्ष में बढ़ाने का काम करना है। जिसके तहत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की जाए और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाया जाए।

    अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा द्वारा आपदा में उनपर हिमाचल की मदद नहीं करने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग पढ़ना लिखना नहीं चाहते या फिर पढ़ लिख नहीं सकते, केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद 20,000 घरों के निर्माण को मंजूरी दी। कांग्रेस पार्टी में बड़े नेताओं से लेकर नीचे तक सभी की एक ही हालत है। उन्होंने कहा कि आपदा में केंद्र सरकार से मिले पैसे की कांग्रेस ने बंदरबांट करने का काम किया यहां तक की तिरपाल देने के लिए भी भाजपा और कांग्रेस देखा गया। उन्होंने कहा कि बरसात की आपदा तो एक तरफ कोरोना के दौरान भी उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार से हर संभव मदद उपलब्ध करवाई थी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर चुनाव में हार के बाद किसी ना किसी सिस्टम पर ठीकरा फोड़ना होता है। लेकिन इस बार कांग्रेस अपनी हार को देखते हुए पहले ही इस तरह के शब्दों पर उतारू हो चुकी है। कांग्रेस को भारत में बिल्कुल भी समर्थन नहीं मिल रहा उसका समर्थन पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश के गरीबों को और गरीब करने का बीड़ा उठा रखा था अब केंद्र की मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के सामने खुद छोटे पड़ते जा रहे हैं।

    कांग्रेस के असली चेहरे हो रहे बेनकाब

    मुंबई आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारी हेमंत करकरे पर गोली चलाने के कांग्रेसी नेता के बयान को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस तरह के बयान देकर कांग्रेस के नेता ना सिर्फ अपनी किरकिरी करवा रहे हैं बल्कि कांग्रेस के असली चेहरे को भी बेनकाब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कभी भी संवेदनशील नहीं रही है और अब तो कांग्रेस का यह हाल हो चुका है कि देश की सेना और सुरक्षा कर्मियों का भी मजाक उड़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान साबित करते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में किस हद तक गिर सकती है।

  • अकाली दल को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा

    मोहाली: लोकसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अकाली दल के नेता हरदीप सिंह बुटरेला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा और पार्टी द्वारा दी टिकट वापस कर दी है। उन्होंने बताया कि लीडरशिप की चंडीगढ़ के लिए बेरुखी और विरोधी नीतियों को चलते इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह अकाली दल छोड़ने के बाद किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा हूं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल ने हरदीप बुटरेला को चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया था। बता दें किहरदीप बुटरेला चंडीगढ़ नगर निगम के काउंसलर भी हैं। हरदीप बुटरेला ने वह अपनी टीम के साथ पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। 

  • Lpu News Today: Lovely Professional University के 3 दर्जन से अधिक छात्रों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज, 3 काबू

    Lpu News Today: Lovely Professional University के 3 दर्जन से अधिक छात्रों पर इरादा कत्ल का केस दर्ज, 3 काबू

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा के Lpu Law Gate महेड़ू स्थित ग्रीन वैली में शुक्रवार देर रात्रि 2 गुटों द्वारा एक दूसरे पर हमला करने के मामले में थाना सतनामपुरा पुलिस ने दोनों गुटों के दो दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर 3 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। गौर हो कि शुक्रवार आधी रात को Law Gate महेडू में Lovely Professional University के छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक गुट द्वारा गोलियां चलाई

    Read Also: Lovely Professional University के Law Gate के पास चली गोलियां

    क्या हैं मामला ? 

    गोलीबारी व अन्य हथियारों के प्रयोग के चलते चार छात्र घायल हुए थे। महेड़ू पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई दर्शन सिंह के अनुसार ला गेट में हुड़दंग मचाने के मामले में 13 युवकों को नामजद किया है जिनमें से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जबकि बाकी युवकों की तलाश जारी है। इसके अलावा कुछ अज्ञात युवकों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल के पांच खोल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों की पहचान आदर्श त्रिपाठी निवासी मकान नं 75, राधा नगर पार्ट-2, जवाहर नगर, देवास, मध्य प्रदेश हाल निवासी लाइफ अपार्टमेंट जैज़ी संपत्ति महेड़ू, फगवाड़ा, गौरव गौतम, निवासी वीपीओ मंडकोला, तहसील हतिन, जिला पलवल, हाल निवासी कमरा नं. डी-904, छात्रावास नं. 3 LPU Phagwara और आशीष कुमार निवासी वीपीओ बकाना, तहसील रादोर, जिला जमुनानगर हाल, निवासी यश, पीजी-1, ग्रीन वैली, महेड़ू थाना सतनामपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है।

    Read Also: Today: Lovely Professional University में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, देखें वीडियो 

    जबकि बाकी नामजद आरोपियों की शिनाख्त जय मनी निवासी बिहार, सरफराज निवासी जम्मू, जासिन चौधरी निवासी जम्मू, परीक्षित राणा निवासी हरियाणा, अमन चौधरी निवासी रुड़की (उत्तराखंड), सत्यम निवासी बुलंदशहर, यश राठी निवासी मुजफ्फरनगर, कुलदीप डगर निवासी पलवल (हरियाणा), अर्पित उर्फ बॉक्सर निवासी फतेहाबाद (हरियाणा), मेघराज उर्फ मेघु निवासी पलवल (हरियाणा) सभी हाल निवासी लॉ गेट महेड़ू के रूप में हुई है। इनके अलावा पुलिस ने 25-30 अज्ञात युवकों के खिलाफ इरादा कत्ल व अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

  • गगरेट-कुटलैहड़ उपचुनावों के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे नामांकन

    गगरेट-कुटलैहड़ उपचुनावों के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे नामांकन

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल में लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा उप चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 7 मई को आरंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र 14 मई तक दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डीसी हमीरपुर के पास होगी। वहीं जिले में गगरेट तथा कुटलैहड़ के उपचुनावों के लिए संबंधित उपमंडल के एसडीएम निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं । विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन उन्हीं के कार्यालय में लिए जाएंगे।


    उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। 7, 8, 9, 10 और 13 और 14 मई को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।


    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार 7 मई को प्रातः 11 बजे से पूर्व फार्म-1 में चुनाव की सूचना जारी करेंगे। उन्हें नामांकन से संबंधित फार्म-3ए को प्रतिदिन अपडेट करने और दोपहर 3.15 बजे से पहले निर्वाचन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी नामांकन वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची वाले फार्म-7ए की सावधानीपूर्वक जांच करके उसकी प्रतियां 17 मई को सायं 3.30 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ई माध्यम से पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।