Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कत्ल का प्रयास और अपहरण के आरोप में Travel Agents Nitish Ghai और Yogesh Kali पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: कत्ल का प्रयास और अपहरण के आरोप में Travel Agents Nitish Ghai और Yogesh Kali पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: कत्ल का प्रयास और अपहरण के आरोप में Travel Agents Nitish Ghai और Yogesh Kali पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः ट्रैवल एजेंट नीतीश घई की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, मॉडल टाउन पुलिस ने व्यक्ति के अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप में युगेश काली और ट्रैवल एजेंट नीतीश घई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सितंबर महीने में लुधियाना के मॉडल टाउन थाना अंतर्गत राड़ा मार्केट से अमित शर्मा नाम के शख्स का अपहरण कर हत्या करने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और अब मॉडल टाउन थाने की पुलिस जांच कर रही है मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित ने कहा कि आरोपियों में से एक ट्रैवल एजेंट नीतीश घई है जोकि राजनीतिक पार्टी के नेताओं तक पहुंच रखता है। इसलिए पुलिस भी उसे हाथ लगाने से डरती है। जिसके बाद मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया गया। इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच करने और कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिसके बाद मॉडल टाउन की पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़ित ने कहाकि पुलिस कमिश्नर की मदद से उसे इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है।

पीड़ित का आरोप है कि ट्रैवल एजेंट नीतीश घई व युगेश काली और कुछ अज्ञात लोग जिन्होंने अपना मुंह बांध रखा था और उसका साथी जो एक ट्रैवल एजेंट है जिसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने उसके साथ मिलकर उसे अगवा कर जान से मारने की कोशिश की, लेकिन लोगों की मदद से उसकी जान बच गई।

पीड़ित ने कहाकि ट्रैवल एजेंट नतीश घई के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं इस घटना को लेकर नीतिश घई और युगेश काली के साथ-साथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि जिस दिन उसका अपहरण किया जा रहा था, उस दिन की तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद है। वहीं इस मामले को लेकर थाना पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here