Home Punjab>Ludhiana Punjab News : पेंटर कारीगर पर फायरिंग, लगी गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News : पेंटर कारीगर पर फायरिंग, लगी गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News : पेंटर कारीगर पर फायरिंग, लगी गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियाना। जिले में एक पेंटर पर फायरिंगर करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि कारीगर पर सेनेटरी की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद एक गोली पेंटर की अगुंली पर लग गई जिससे वे घायल हो गया। घायल पेंटर की पहचान अवतार सिंह के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना डेहलों की पुलिस ने मारपीट करने वाले और फायरिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पिता ने रास्ते में आटो रोक बेटे को हमलवार से छुड़वाया
मिली जानकारी के अनुसार पेंटर का पिता आटो चलाने का काम करता है। जो रास्ते में बेटे से होती मारपीट देख आटो रोक लिया। किसी तरह बेटे को उसने हमलवार से छुड़वाया लेकिन 3 गोलियां फायरिंग कर दी। इस बीच एक गोली पेंटर कारीगर की अगुंली पर जा लगी।

घटना बारे जानकारी देते हुए अवतार के पिता जगदेव सिंह ने बताया कि उनके बेटे का पेंट का काम है और वह खुद आटो चलाते है। आरोपी राजिंदर सिंह उर्फ करम सिंह, जसपाल सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्ति बेटे अवतार सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बेटे से मारपीट होती देख आटो रोक लिया। बदमाशों के चंगुल से अवतार को छुड़वाया। इतने में गुस्से में आरोपी रजिंद्र सिंह ने अपना पिस्तोल निकाल कर फायर कर दिए। दूसरा आरोपी जसपाल सिंह और कुछ अज्ञात युवक अवतार से गाली गलोच करते हुए मौके से फरार हो गए।

शटर पेंट करने को लेकर हुआ विवाद
जगदेव सिंह ने बताया कि रजिंदर की सेनेटरी की दुकान है। वह उसके बेटे अवतार को कई दिनों से अपनी 4 से 5 दुकानों के शटर पेंट करने के लिए कहा रहा था। करीब 1 या 2 शटर अवतार ने पेंट कर भी दिए थे। लेकिन किसी शादी समारोह का काम अवतार ने पकड़ा हुआ था। इस कारण उसने रजिंदर से कहा था कि अभी 15 दिन उसे रुकना पड़ेगा। इसी बात का गुस्सा करके रजिंदर ने उनके बेटे के साथ मारपीट करके 3 गोलियां चला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here