Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 200.05 करोड़ की फर्जी बिलिंग से 30.52 करोड़ की मारी ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: 200.05 करोड़ की फर्जी बिलिंग से 30.52 करोड़ की मारी ठगी, आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: 200.05 करोड़ की फर्जी बिलिंग से 30.52 करोड़ की मारी ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लुधियानाः जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (DGGI) लुधियाना जोनल कार्यालय ने एक बड़ी सफलता हासिल करते मास्टरमाइंड सतवीर सिंह सेखों को गिरफ्तार किया है, जो अपने द्वारा प्रबंधित फर्मों मेसर्स बटाला मेटल इंडस्ट्रीज, एचएस स्टील इंडस्ट्रीज और सिटीजन इंडस्ट्रीज के माध्यम से 200.05 करोड़ की फर्जी बिलिंग की और फिर बिना सामान भेजे 30.52 करोड़ रुपए रिफंड करवा लिया। मेसर्स बटाला मेटल इंडस्ट्रीज एमएस स्क्रैप, एचआर कॉइल्स और ईआरडब्ल्यू पाइपों के व्यापार और निर्माण की कंपनी बनाकर शो की थी।

तलाशी अभियान के दौरान, सतवीर सिंह सेखों के आवासीय और आधिकारिक परिसर से 1 सीपीयू और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जैसे चालान, चेक बुक और विभिन्न खातों की पासबुक और डायरियां आदि जब्त की गईं। वह एक फर्म में भागीदार था और अन्य दो फर्मों को अपनी पत्नी और ड्राइवर के नाम पर चला रहा था। इस प्रकार, मास्टरमाइंड के रूप में उन्होंने सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों का उल्लंघन करते 200.05 करोड़ की फर्जी बिलिंग के माध्यम से बिना माल दिए लगभग 30.52 करोड़ के रिफंड की धोखाधड़ी की है। सतवीर सिंह सेखों को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है। डीजीजीआई लुधियाना ऐसी डमी संस्थाओं की पहचान कर रहा है और उन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो फर्जी बिलिंग की धोखाधड़ी गतिविधि में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here