Home Punjab>Ludhiana Punjab News: रिश्वत लेता ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Punjab News: रिश्वत लेता ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

0
Punjab News: रिश्वत लेता ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

लुधियाना: जिले में ग्लाडा के कार्यालय में तैनात सिक्योरिटी गार्ड को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने जसविंदर सिंह को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर की। जानकारी सांझा करते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव खासी कलां जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता पिंड भवामिया कलां जिला लुधियाना में अपनी दुकान बना रहा था। इस संबंध में आरोपी सुरक्षा गार्ड उसकी निर्माणाधीन दुकान पर आया और उसे बताया कि यह निर्माण अनधिकृत है तथा धमकी दी कि उसकी दुकान गिरा दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी सुरक्षा गार्ड ने 12,000 रुपये की रिश्वत मांगी और प्राप्त की। जब आरोपी ने और 5,000 रुपये की मांग की तो शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना से संपर्क किया।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। उसकी शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी सुरक्षा गार्ड को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस स्टेशन लुधियाना में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here