Home Punjab>Ludhiana Punjab News: शादी समारोह में जमकर पड़ोसियों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

Punjab News: शादी समारोह में जमकर पड़ोसियों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: शादी समारोह में जमकर पड़ोसियों में विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर-7 के अधीन आते ईडब्लयूएस कालोनी में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, शादी समारोह के दौरान पड़ोसियों के विवाद हो गया। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। इस घटना में घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित पक्ष के मोहम्मद शौकत ने बताया कि उनके साढ़ू के बेटे सद्दाम हुसैन का निकाह आयशा के साथ होना था। शादी समारोह शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान एक पड़ोसी ने हृदय रोग का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करने की बात कही। इस पर उन्होंने तुरंत डीजे बंद करवा दिया, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। शौकत के अनुसार, निकाह का समय होने पर उन्होंने बच्चों को खाना लाने के लिए भेजा।

आरोप है कि ग्रीनलैंड स्कूल, सब्जी मंडी के पास रहने वाली पड़ोसी महिला दुरगी के भतीजे और एक अन्य युवक ने बच्चों को रोक लिया तथा जातिसूचक शब्द कहकर गालियां दीं। इसके बाद दोनों युवक शादी पंडाल के पास पहुंचे और छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में उनके परिवार के दो से तीन सदस्य घायल हो गए। मोहम्मद शौकत ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके घर और दुकान में तोड़फोड़ की। शादी के लिए तैयार किया गया पूरा खाना खराब हो गया और गरीब परिवार की बेटी की शादी बीच में ही रुक गई। उनका कहना है कि अब दोनों परिवारों की सहमति से निकाह की नई तारीख तय करनी पड़ेगी।

शौकत ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बाद वे थाना डिवीजन नंबर-7 पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना के मुंशी ने उनकी बहू के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने पुलिस से बिना हूटर बजाए आने की अपील की थी, ताकि हमलावर मौके से न भागें, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस उनके पास आने के बजाय दूसरे पक्ष के घर के बाहर तैनात हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला दुरगी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी (12) और बेटा शादी वाले घर के पास से गुजर रहे थे।

आरोप है कि डीजे पर नाच रहे कुछ युवकों ने उनकी बेटी पर अभद्र कमेंट किया। जब उनके बेटे ने इसका विरोध किया तो उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मारपीट और पथराव होता रहा। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि घरों और अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here