Home Punjab>Ludhiana Punjab News : मां से मिलने जा रहे हिंदू नेता पर हमला, देखें वीडियो

Punjab News : मां से मिलने जा रहे हिंदू नेता पर हमला, देखें वीडियो

0
Punjab News : मां से मिलने जा रहे हिंदू नेता पर  हमला, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के चंद्र नगर इलाके में हिंदू नेता पर हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में राजन राणा नामक व्यक्ति को घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित राजन ने बताया कि वह अपने घर हेबोवाल से मां को मिलने पुराने घर जा रहा था। आज रविवार के चलते उसका गनमैन छुट्टी पर था और वह अकेला ही एक्टिवा पर था। जब वह सफेद कोठी के पास पहुंचा, तो पीछे से आए दर्जन के करीब हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया।

मारपीट के दौरान शिवसेना नेता राणा चोटिल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here