Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

0
Punjab News: इंसानियत शर्मसार! कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी के पास ढाबा से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने ही मां को मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के मुताबिक नशे की आपूर्ति के लिए बेटे ने मां से पैसे मांगे, जब मां ने पैसे देने से इनकार किया तो बेटे ने मां के गले पर मुक्का मारा। जब मां नीचे गिरी तो उसने उसकी छाती पर टांगे मारनी शुरू कर दी। इस घटना में मौके पर ही मां की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामल की जानकारी देते हुए एएसएचओ प्रमोद ने बताया कि बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। दोषी ने रिश्तेदारों के सामने कबूला कि पहले उसने गले पर मुक्का मारा, उसके बाद टांगे मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में महिला के फेफड़े फट गए।नशे की पूर्ति के लिए कत्ल किया गया या नहीं, इसकी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here