Home Punjab>Ludhiana Punjab News: हाल-ए-बेहाल Civil Hospital, नशे में धुत कर्मचारी ने लगाया इंजेक्शन, देखें वीडियो

Punjab News: हाल-ए-बेहाल Civil Hospital, नशे में धुत कर्मचारी ने लगाया इंजेक्शन, देखें वीडियो

0
Punjab News: हाल-ए-बेहाल Civil Hospital, नशे में धुत कर्मचारी ने लगाया इंजेक्शन, देखें वीडियो

लुधियानाः सिविल अस्पताल आए दिन विवादों में घिरा रहता है। वहीं अब सिविल अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नशे में धुत होकर दर्जा चार कर्मचारी मरीज के ड्रिप (ग्लूकोज) में इंजेक्शन लगा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इंजेक्शन लगाने के दौरान वह खुद सही ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो मंगलवार शाम की है, जिसमे सिविल अस्पताल के महिला वार्ड में तैनात दर्जा चार कर्मचारी अस्पताल में भर्ती महिला पार्वती देवी को ड्रिप (ग्लूकोस) में इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मरीज को दर्जा चार कर्मचारी इंजेक्शन लगा रहा है। इस दौरान उसकी कलाई पर लगे केनोला को ठीक करने की कोशिश भी करता रहा। दर्जा चार की इस हरकत से महिला मरीज चिलाती रही। महिला मरीज की चिखने की आवाज सुन नर्सिंग स्टाफ वही पुहंची, जिसने महिला मरीज के केनोला को ठीक किया। यह सारी वीडियो उक्त मरीज के सामने वाले बेड पर पड़े अन्य मरीज के रिश्तेदार ने बनाया।

वही वार्ड में मौजूद अन्य मरीजो के परिजनों ने उक्त दर्जा चार कर्मचारी को ऐसी हरकत करने से हटाया, बावजूद इसके वह नशे में धुत होकर महिला को इंजेक्शन लगाने में लगा रहा। जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ को वहां बुलाया गया। वही वार्ड में भर्ती अन्य मरीजो ने बताया कि उक्त दर्जा चार कर्मी अक्सर नशे में रहकर ड्यूटी करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here