मिली जानकारी के मुताबिक नौजवान सुबह अपने काम से घर जा रहा था तभी जगराओं पुल नजदीक एलीवेटिड पुल पर बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात कार सवार ने दक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया ओर कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इस घटा की सूचना दी।
मौके पर पहुंच पुलिस कर्मचारियों ने घायल युवक को एम्बूलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा दिया ओर मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए पहचान करवाने को शव गृह में रखवा दिया है। मृतक युवक के सिर और चेहरे पर अधिक चोट लगी है जिस कारण उसकी मौत हुई है। यह हादसा इतना भयानक था कि नौजवान की बाइक घटना स्थल से 200 मीटर दूर जाकर गिरी।