Home Punjab>Ludhiana Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में अजमल अब्दुल नाम से आई थी मेल, केस दर्ज

Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में अजमल अब्दुल नाम से आई थी मेल, केस दर्ज

0
Punjab News: कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में अजमल अब्दुल नाम से आई थी मेल, केस दर्ज

लुधियाना: जिले में बीते दिन कोर्ट कॉम्पलेक्स में ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद कोर्ट कॉम्पलेक्स की इमारत को खाली करवाया गया। वहीं अब जांच में सामने आया कि यह ई-मेल अजमल अब्दुल राज के नाम से आई थी। जिसने मानव बम के जरिए धमाका करने की बात कही थी। पुलिस का मानना हैं कि ये नाम फेक है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अजमल अब्दुल राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा संदेश rajeevan_ajmal@outlook.com नामक ई-मेल आईडी से भेजा गया है। भेजने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अजमल अब्दुल राज के रूप में बताई है। ई-मेल में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स लुधियाना में मानव बम का इस्तेमाल कर बड़ा धमाका किया जाएगा। इस गंभीर मामले को देखते हुए माननीय सेशन जज साहब के कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने और जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने ई-मेल के तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके। साइबर सेल की टीमें इस ई-मेल के स्रोत को खंगालने में जुट गई हैं। साथ ही, कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here