Home Punjab>Ludhiana Punjab News: थाने के बाहर भारी हंगामा, पति-पत्नी में हुए विवाद में धक्कामुक्की, देखें वीडियो

Punjab News: थाने के बाहर भारी हंगामा, पति-पत्नी में हुए विवाद में धक्कामुक्की, देखें वीडियो

0
Punjab News: थाने के बाहर भारी हंगामा, पति-पत्नी में हुए विवाद में धक्कामुक्की, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के थाना सलेम टाबरी के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब थाने के बाहर पति-पत्नी में धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा देखने को मिला। दोनों पक्षों ने की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। घरेलू विवाद के मामले में काउंसलिंग के लिए पति–पत्नी और उनके परिजनों को थाने बुलाया गया था। इस दौरान दोनों पक्ष थाने के बाहर भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की हो गई।

जानकारी के मुताबिक पति–पत्नी के बीच चल रहे विवाद संबंधी पुलिस के पास शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाना सलेम टाबरी में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसलिंग के दौरान समझौता करने की कोशिश की गई, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और बिगड़ गया। थाने के बाहर पत्नी पक्ष ने कहा कि वह मूल रूप से सिरसा की रहने वाली है और करीब 25 साल पहले उसका विवाह लुधियाना में हुआ था।

उसने कहा कि शादी के बाद कई बार घरेलू कलह होती रही। पत्नी का दावा है कि उसने अपने पति को किडनी तक दान की, लेकिन अब उसका पति उसके चरित्र पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। दूसरी ओर पति ने पत्नी के आरोपों का खंडन करते हुए अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अगली कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here