Home Punjab>Ludhiana Punjab News: धर्मवीर गांधी के बयान को लेकर Manish Sisodia ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

Punjab News: धर्मवीर गांधी के बयान को लेकर Manish Sisodia ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

0
Punjab News: धर्मवीर गांधी के बयान को लेकर Manish Sisodia ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

हरजोत बैंस ने बजट में पंजाब के लिए की ये मांग

लुधियानाः शहर के बीसीएम स्कूल में सनातन सेवा समीति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लुधियाना के करीब 296 स्कूलों ने भाग लिया और समीति ने बच्चों को अपनी संस्कृति और वेदों से जोड़ा गया और डेकलामेशन कॉम्पिटिशन करवाकर टॉप 3 विजेताओं को सम्मानित किया गया। उनकी कोशिश यही है कि हम बच्चों को अपने मूल सिद्धांत और संस्कृति से जोड़ा जा सके। इस मौके पर मनीष सिसोदिया, आप नेता हरजोत सिंह बैंस और कई बड़ी हस्तियां उपस्थित थी। इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें कई मुद्दों को लेकर शिक्षा दी। प्रोग्राम के बाद मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मवीर गांधी के बयान पर इतराज जताया और कहा कि पंजाब के लोगों ने उन्हें सांसद चुना है और लोग उनका सम्मान करते है जिसके चलते धर्मवीर गांधी को भी उनका सम्मान करना चाहिए। वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि बजट का कम से कम 10 परसेंट हिस्सा एजुकेशन सिस्टम के लिए रखा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि जैसे पिछला साल पंजाब के लिए बहुत ही खराब रहा है। पहले पंजाब को आप्रेशन सिंदूर और बाद में बाढ़ के कारण भारी परेशानी झेलनी पढ़ी थी जिसके चलते अब उम्मीद है कि पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज घोषित किया जाए। यह भी कहा कि पंजाब सरकार का केंद्र की तरफ बकाया पैसा जल्द जारी किया जाना चाहिए। स्कूलों पर पेंट के बयानों को लेकर उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ स्कूलों को बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर देना है और इसके लिए ही वह काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here