Home Punjab>Ludhiana Punjab News: सुविधा केंद्र में Mayor ने की Raid, कई काउंटर मिले खाली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News: सुविधा केंद्र में Mayor ने की Raid, कई काउंटर मिले खाली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News: सुविधा केंद्र में Mayor ने की Raid, कई काउंटर मिले खाली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियानाः सुविधा केंद्र में मेयर इंद्रजीत कौर ने अचानक रेड की। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मेयर ने नगर निगम जोन-B दफ्तर की बेसमेंट में बने सुविधा केंद्र में रेड की। मेयर की कार्रवाई के दौरान सुविधा सेंटर के काउंटरों पर भीड़ लगी थी और सुविधा केंद्र के सिर्फ 2 काउंटरों पर ही कर्मचारी बैठे थे। जब मेयर पहुंची तो एक काउंटर को छोड़कर सभी काउंटर खाली थे। इस कार्रवाई के दौरान अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। मेयर को देखते हुए सुविधा केंद्र का सुपरवाइजर वहां पहुंच गया। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि बाकी के कर्मचारी छुट्‌टी पर हैं। मेयर ने जोनल कमिश्नर नीरज जैन को तुरंत मौके पर तलब किया और सुविधा केंद्र के स्टाफ का रिकार्ड मांगा।

जोनल कमिश्नर ने मेयर को बताया कि यह सुविधा केंद्र नगर निगम का नहीं है यह डीसी दफ्तर के अधीन है। इन्हें नगर निगम ने जगह दी है। दरअसल मेयर को पता ही नहीं था कि सुविधा केंद्र नगर निगम के अधीन नहीं है। जोनल कमिश्नर से फीडबैक लेने के बाद मेयर ने सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि नगर निगम की इमारत में चल रहे सुविधा केंद्र में पब्लिक को हर तरह की सुविधाएं मिलनी चाहिए। अगर कर्मचारी नहीं हैं तो टोकन सिस्टम करें ताकि लोगों को इस तरह खड़ा न होना पड़े। पब्लिक ने मेयर को कहा कि सुविधा केंद्र में ज्यादातर काउंटर खाली रहते हैं।

जिसकी वजह से लोगों को घंटों लाइन में रहना पड़ता है। लोगों का कहना है कि आज भी काउंटर पर जो महिला कर्मचारी बैठी हैं वो अनुभवहीन हैं, जिसकी वजह से काम करने में देरी हो रही है। मेयर ने तुरंत सुपरवाइजर को कहा कि सुविधा सेंटर में कोई काउंटर खाली नहीं रहना चाहिए। इसके लिए वो अपने सीनियर अधिकारियों से तालमेल करें। मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि जब तक आपके पास कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं तब तक टोकन व स्लॉट सिस्टम तैयार करें। जब भी कोई आवेदक आता है तो उसे टोकन देकर टाइम स्लॉट बता दें ताकि वो निश्चित समय पर आए और अपना काम करके चले जाए। उन्होंने कहा कि काउंटरों पर इस तरह की भीड़ नहीं लगी होनी चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here