Home Punjab>Ludhiana Punjab News: दूध के दामों में 5 रुपए होगी बढ़ौतरी, एसोसिएशन का ऐलान, देखें वीडियो

Punjab News: दूध के दामों में 5 रुपए होगी बढ़ौतरी, एसोसिएशन का ऐलान, देखें वीडियो

0
Punjab News: दूध के दामों में 5 रुपए होगी बढ़ौतरी, एसोसिएशन का ऐलान, देखें वीडियो

लुधियाना: बढ़ती महंगाई और मजदूर संकट को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने दूध की कीमतों में वृद्धि का निर्णय लिया है। यह निर्णय हैबोवाल और ताजपुर रोड पर आयोजित डेयरी एसोसिएशनों की बैठक में लिया गया। दूध की इन बढ़ी हुई कीमतों का प्रभाव 1 मई, 2026 से लागू होगा। ऐसे में एक मई से 65 प्रति किलो वाला दूध अब-70 रुपए में मिलेगा, जबकि 70 प्रति किलो वाला दूध अब-75 में और 75 प्रति किलो वाला दूध अब-80 में मिलेगा।

मामले की जानकारी देते हुए डेयरी एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह लाहोरिया व चेयरमेन परमिंदर सिंह बोबी ने कहा कि ताजपुर रोड और हम्बड़ा रोड दोनों डेयरी कॉम्प्लेक्स की आज साझा बैठक हुई है। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बढ़ते खर्चों के कारण अब दूध सस्ता देना संभव नहीं है। यह बढ़ोतरी की दरें पूरे लुधियाना में लागू होगी।

एसोसिएशन के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पशुओं के चारे की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं लेबर की कमी और मजदूरी में बढ़ोतरी हो रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात (जंग) का असर के कारण अब डेयरी कारोबार चलाना मुश्किल हो रहा है। डेयरी एसोसिएशन ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में रेट बढ़ाना मजबूरी है। लेबर की कमी के कारण डेयरियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here