Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 3 बच्चों की मां ने की जीवनलीला समाप्त, 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: 3 बच्चों की मां ने की जीवनलीला समाप्त, 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: 3 बच्चों की मां ने की जीवनलीला समाप्त, 3 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के थाना मेहरबान के अंतर्गत आते गांव जीवनपुर में 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पूजा कौर के रूप में हुई है। आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर उसने कदम उठाया है। परिजनों द्वारा कल लगाए गए धरने (प्रदर्शन) के बाद पुलिस हरकत में आई और आज जेठ, जेठानी सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतका के भाई गुरमुख सिंह चौहान निवासी न्यू शास्त्री नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन पूजा कौर की शादी साल 2017 में सुरजन सिंह के साथ हुई थी।

उनके 3 बच्चे (2 लड़के और 1 लड़की) हैं। पूजा का पति सुरजन सिंह पहले खेती-बाड़ी करता था और करीब 2 साल से काम के सिलसिले में विदेश (ग्रीस) गया हुआ है। भाई का आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद से ही पूजा का जेठ सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी (जेठानी) बलविंदर कौर उसे लगातार तंग-परेशान कर रहे थे। वे दोनों उसे घर से चले जाने के लिए मजबूर करते रहते थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक 18 मई को पूजा ने उसे फोन कर बताया था कि उसके जेठ और जेठानी ने उसके साथ मारपीट की है। उसने यह भी बताया कि वह अपनी जेठानी के पिता बलदेव सिंह के दखल और प्रताड़ना से भी बहुत दुखी हो चुकी है।

इस फोन कॉल के कुछ ही देर बाद जीवनपुर में ही रहने वाली पूजा की मासी नसीब कौर ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि पूजा ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी है। परिजनों द्वारा कल किए गए रोष प्रदर्शन (धरने) के बाद थाना मेहरबान पुलिस ने आज FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर FIR नंबर 80, अंडर सेक्शन 108, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह और बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि आरोपी महिला बलविंदर कौर की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here