Home Punjab>Ludhiana Punjab News : MP अरोड़ा ने की निगम कमिश्नर के साथ बैठक, कहा- फिरोजपुर रोड का जल्द होगा सौंदर्यीकरण, देखें वीडियो

Punjab News : MP अरोड़ा ने की निगम कमिश्नर के साथ बैठक, कहा- फिरोजपुर रोड का जल्द होगा सौंदर्यीकरण, देखें वीडियो

0

लुधियाना। शहर को ब्यूटीफिकेशन के साथ जोड़ने को लेकर आज लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने इंडस्ट्रियलिस्टों के साथ नगर निगम कार्यालय में बैठक की। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शहर में चल रहे कई प्रोजेक्ट्स पर विचार चर्चा की गई। जिसके बाद ब्यूटीफिकेशन को लेकर बातचीत की और कहा कि फ्लावर के नीचे ब्यूटीफिकेशन का 17 किलोमीटर का एरिया है।

जिसको एक अच्छे रोल मॉडल के रूप में तैयार किया जाएगा और इसको 10 साल के लिए मेंटेनेंस के लिए इंडस्ट्रियलिस्टों ने जिम्मेदारी ली है। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए अरोड़ा ने कहा कि इंडस्ट्रीलिस्टों और कुछ बड़े कारोबारियों की मदद से फिरोजपुर रोड के सौंदर्यीकरण का काम शुरू होने जा रहा है।

करीब 2 महीने का समय काम को शुरू होने में लगेगा। एलीवेटिड पुल के नीचे का हिस्से में पेंट और पौधारोपण किए जाएंगे। पुल के नीचे धूप न आने के कारण यहां सनप्रूफ पौधे लगाए जाएंगे। पुल के नीचे का हिस्सा NHAI के अधीन आता है इसलिए NHAI से मंजूरी लेना भी जरूरी है। आज NHAI के अधिकारी भी बैठक में मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here