Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 9 नौजवानों ने नाबालिग किया किडनैप, नंगा करके सिलेंडर पाइप से पीटा, मांगी रंगदारी, देखें वीडियो

Punjab News: 9 नौजवानों ने नाबालिग किया किडनैप, नंगा करके सिलेंडर पाइप से पीटा, मांगी रंगदारी, देखें वीडियो

0
Punjab News: 9 नौजवानों ने नाबालिग किया किडनैप, नंगा करके सिलेंडर पाइप से पीटा, मांगी रंगदारी, देखें वीडियो

लुधियानाः आत्म नगर पार्क के पास किशोर को नंगा करके 3 बाइक सवार 9 नौजवानों द्वारा पीटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक किशोर पतंग खरीदने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया। जिसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर ले गए और कमरे में ले जाकर उसे नंगा करके पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि बिंदू, शिवम, सन्नी, नवीन और 4-5 अज्ञात लड़कों ने मिलकर अभिषेक को बंधक बना लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया।

उक्त नौजवानों ने किशोर के परिजनों को वीडियो काल करके 20 हजार रंगदारी मांगी। किशोर के परिजनों ने थाना मोती नगर में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुएकुछ बदमाशों को काबू कर लिया है लेकिन अभी आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी।

ऐसे में इस मामले में आज प्रेस कान्फ्रेंस भी कर सकती है। जानकारी देते हुए पीड़ित किशोर के पिता कृष्णा कुमार ने बताया कि उसके बेटे को कुछ बदमाश गलती से उठाकर ले गए। उन लोगों ने नीलू नाम के लड़के को उठाना था। नीलू इलाके में नशा वगैरह बेचता है उसी शक में लड़कों ने मेरे बेटे को उठा लिया। इस दौरान बदमाशों ने बेटे को सिलेंडर पाइप और चमड़े की बेल्ट से पीटा। पीड़ित ने कहा कि उनका बेटा 1 जनवरी को अपने मोटरसाइकिल (PB-10KE-9814, स्प्लेंडर प्लस) पर पतंग लेने गया था।

तभी 3 मोटरसाइकिलों पर सवार 9 नौजवानों ने उसका पीछा किया और उसे घेर लिया। आरोपियों ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया और उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर आत्म पार्क के पास धूरी लाइन्स में एक कमरे में ले गए। जिसके बाद आरोपी बेटे को अधमरी हालत में आर.के. रोड फाटक के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बिंदू, शिवम,सन्नी, नवीन सहित 4 से 5 लोगों के खिलाफ BNS की धारा U/S 115(2) ,126(2), 351(2),190 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here