Blog

  • सत्ता परिवर्तन होते ही ऊना में बढ़ा क्राइम

    सत्ता परिवर्तन होते ही ऊना में बढ़ा क्राइम

    चोरों ने ऊना वालों की नींद उड़ाई

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में क्राइम का ग्राफ पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ने लगा है। सबसे पहले चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले दिनों नंगड़ा, मलाहत, हरोली में चोरों ने घरों पर धावा बोला। अब किसी की गाड़ी से लैपटॉप चोरी हो रहा है। किसी महिला के गले से सोने की चेन लेकर शातिर फरार हो रहे हैं। किसी ठेकेदार की साइट से शटरिंग की प्लेटें गायब हो रही हैं। किसी स्कूल प्रिंसिपल के गेट के बाहर से स्कूटर चोरी हो जाता है। कोई तालाब की ग्रिलें उखाड़ रहा है। नई सरकार आने के बाद सिस्टम में हुई हलचल का फायदा उठाते हुए चोरों ने ऊना वासियों की नींद उड़ा रखी है। पुलिस ने इन सभी मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों में चोरी की कुछ घटनाएं इस रिपोर्ट में पढ़ेंः

    रक्कड़ कॉलोनी में गाड़ी से लैपटॉप चोरी

    वीरवार को रक्कड़ कॉलोनी में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए व्यक्ति की कार से कोई लैपटॉप चोरी करके ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत विहार रक्कड़ कॉलोनी के ही रहने वाले मोहिंदर लाल पुत्र स्व. दीनानाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि जैसे ही वह शादी के समारोह से वापस आया तो उसने देखा उसकी गाड़ी में रखा लैपटॉप गायब है। उसे शक है कि वहीं से किसी ने उसकी गाड़ी खोल लैपटॉप चुरा लिया है।

    घंडावल से शटरिंग की प्लेटें चोरी

    घंडावल में सरकारी ठेकेदार परमिंदर सिंह पुत्र राजिंदर सिंह निवासी बहडाला ने निर्माण स्थल से शटरिंग की प्लेटें चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। परमिंदर ने बताया है कि घंडावल में एक शैड का कार्य लगा हुआ था। बुधवार को लेबर ने शटरिंग की प्लेटें खोलकर किनारे पर रख दीं और छुट्टी कर चले गए। अगली सुबह आकर देखा तो प्लेटें गायब थीं। हमें शक है कि रात को चोरों ने सारी प्लेटें चुरा ली हैं।

    गुरुकुल स्कूल की प्रिंसिपल का स्कूटर चोरी

    अम्ब के प्रतिष्ठित गुरुकुल स्कूल की प्रिंसिपल का स्कूटर चोरी होने का समाचार प्राप्त हो रहा है। प्रिंसिपल मैडम ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीरवार शाम के समय उन्होंने अपना स्कूटर एचपी 39सी-7804 गेट के बाहर खड़ा किया था। जब वह सुबह वापस आकर देखती हैं तो स्कूटर गायब हो चुका था। 

    सोने की चेन ले उड़े स्नैचर

    वीरवार को धुग्गे कुंगडत गांव में अपने रिश्तेदारों के घर जा रही एक महिला जैसे ही गांव में पहुंचती है तब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार आते हैं और उसके गले में पहनी लॉकेट वाली सोने की चेन लेकर उड़न-छू हो जाते हैं।
    ———————————————

  • पंजाबः बड़ा खुलासा, आप विधायक की जगह फर्जी व्यक्ति से दिलवाया गया 12वीं का पेपर 

    पंजाबः बड़ा खुलासा, आप विधायक की जगह फर्जी व्यक्ति से दिलवाया गया 12वीं का पेपर 

    बाबा बकालाः बटाला से आम आदमी पार्टी के एमएलए शेरी कलसी की जगह एक फर्जी शख्स से 12वीं का पेपर कराने की खबर सामने आई है। इस संबंध में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से इस्तीफे की मांग की है। खैहरा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि आप विधायक शेरी कलसी जिसका रोल नंबर 2023701797 और उनकी पत्नी राजबीर जिनका रोल नंबर 2023701786 है।

    जिन्होंने एसएमजी बाबा बकाला में पीएसईबी +2 की परीक्षा में किसी और को बिठाया। जिस दौरान हरप्रीत जो कि सरकारी टीचर है, उसे पकड़ने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से इस्तीफे की मांग की है। 

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर शेरी कलसी का बयान सामने आया है। वीडियो के जरिए विधायक ने सुखपाल खैहरा को खरी खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पहले से +2 पास हूं। विधायक ने कहा कि हो सकता है कि मेरी पत्नी के नाम भरने दौरान किसी ने गलती से मेरा नाम दे दिया हो।

  • ल्यूमिनस कम्पनी सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का कर रही निर्वहन – डीसी

    ल्यूमिनस कम्पनी सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का कर रही निर्वहन – डीसी

    जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रदान की अत्याधुनिक तकनीक से लैस एंबुलैंस
    ऊना/ सुशील पंडित : विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर काॅर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी यानि सीएसआर के तहत ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी यूनिट गगरेट द्वारा जिला ऊना के लिए लगभग 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक तकनीक से लैस एंबुलैंस वाहन उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि एंबुलैंस वाहन से लोगों को आधुनिक तकनीक से लैंस स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि लयूमिनस कम्पनी ने एंबुलैंस दान करके चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बहुत ही सराहनीय पहल की है। उन्होंने कहा कि ल्यूमिनस कम्पनी सामाजिक क्षेत्र में महत्वूपर्ण भूमिका अदा कर रही है। उपायुक्त ने नेक कार्य को बढ़ावा देने के लिए ल्यूमिनस कम्पनी के प्रबंधकों का धन्यावाद किया। 
    उपायुक्त ने बताया कि एंबुलैंस वाहन में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान के लिए हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन, ट्रूनैट टैस्टिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऊना जिला हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा जिला है यहां पर हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा घर-घर जाकर टीबी स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले टीबी की ज्यादा टेस्टिंग नहीं होती थी और टेस्टिंग करवाने में भी अधिक समय लगता था। लेकिन अब अत्याधिनुक मशीनों के आने से टेस्टिंग में क्रांति आएगी। लोगों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होगें। अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव/कार्य स्थल पर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। टेस्टिंग की सभी सुविधाएं एंबुलैंस वाहन में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एंबुलैंस में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का परिणाम 30 सैकेंड में ही पता चल जाता है और प्रारंभिक तौर पर ही टीबी रोग की पहचान हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से अभी तक जिला में 3800 लोगांे की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्क्रीनिंग के दौरान जो लोग टीबी रोग से ग्रसित पाए गए उनका शीघ्र उपचार शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीबी रोगियो ंमें कमी आएगी। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष 2024 तक बेहतर टेस्टिंग, स्क्रीनिंग और उपचार से जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    उपायुक्त ने कहा कि जिला ऊना में विभिन्न उद्योग संगठनों के सहयोग से टीबी के सभी मरीजों को निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत पोषण किटें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों का खान-पान अच्छा होगा तो शीघ्र ही स्वस्थ होंगे। उन्होंने कहा कि टीबी रोग के उन्मूलन में आम नागरिक अपनी मजबूत भागीदारी निभा सकते हैं। इसके लिए “निक्षय मित्र” बनाएं या कोई भी व्यक्ति टीबी रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है। उन्होंने जनमानस से निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की सहायता करने की अपील की ताकि जिला को शत-प्रतिशत टीबी मुक्त बनाया जा सके।
    ल्यूमिनस कम्पनी की ओर से अराधना दूब्बे ने ल्यूमिनस कम्पनी द्वारा सीएसआर के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम्पनी विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए। उन्हांेने कहा कि ऊना को टीबी मुक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस एंबुलैंस दान करके ऊना को टीबी मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग किया है।
    इस अवसर पर एसडीएम सोमिल गौतम गगरेट, सीएमओ डाॅ मंजू बहल, बीएमओ डाॅ पंकज पराशर, बीएमओ अंब राजीव गर्ग, हरोली बीएमओ संजय मनकोटिया, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, ल्यूमिनस कम्पनी से मनीष मनीष चौब्बे, आरके शर्मा, दीपक शारदा, अजय भारद्वाज, पंकज त्यागी के अतिरिक्त निक्षय मित्र भी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और कार सहित 4 गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन और कार सहित 4 गिरफ्तार

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसटीएफ लुधियाना रेंज की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी करके चार आरोपियों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ रेंज के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि उनकी टीम में गुप्त सूचना पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने कार सवार व्यक्तियों को रोककर तालाशी ली।

    तालाशी दौरान कार उनके पास से 2 किलो 230 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 11 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के धंधे में शामिल हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनसे अभी और पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

  • विश्व क्षयरोग दिवस  पर बढ़ेडा में कार्यक्रम 

    विश्व क्षयरोग दिवस  पर बढ़ेडा में कार्यक्रम 

    ऊना/सुशील पंडित : स्वामी विवेकानंद आई टी आई बढ़ेडा में स्थनीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से   विश्व क्षयरोग दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कैंप का  आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फार्मासिस्ट सतिंद्र कुमार, सी एच ओ अशोक कंग , आशा वर्कर सुनीता कुमारी व मधु ने   बच्चों  को क्षयरोग के बारे में बिस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि हर साल 24 मार्च को पूरे विश्व में टीबी से संक्रमित लोगों को जागरूक करना और  इसके  बचाव के बारे में लोगों तक संदेश पहुंचाने के रूप में यह दिवस मनाया जाता है।  क्षय रोग अर्थात टीबी एक संक्रामक रोग अर्थात एक बीमारी है जो जीवाणु की वजह से पनपता है। छाती में तेज दर्द, भूख न लगना, बुखार आना, सांस लेने में तकलीफ होना आदि टीबी की बीमारी का लक्षण है। उन्होंने विमारी से बचाव के तरीके भी विस्तार से बताए।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला 

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला 

    लुधियाना: पटियाला जेल में टेंडर घोटाले मामले में बंद भारत भूषण आशू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने भारत भूषण को बड़ी राहत देते हुए जमानत याचिका मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट की तरफ से भारत भूषण को नियमित जमानत दे दी गई है। गौरतलब है कि टेंडर घोटाले के मामले में विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज किया था। मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के आर्डर आने के बाद कागजी कार्रवाई होगी। जिसके बाद उन्हें रिहा किया जाएगा। उन्हें आज शाम तक या कल तक रिहा किया जाएगा। 

  • जालंधरः पुलिस से दुखी व्यक्ति ने अपनी बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस से दुखी व्यक्ति ने अपनी बाइक को लगाई आग, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः वेस्ट हलके के घास मंडी समीप काला सिंघा रोड पर व्यक्ति ने पुलिस से दुखी होकर अपनी बाइक को आग लगा दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, जहां व्यक्ति ने बाइक को आग लगाई वहीं आस-पास रिहायशी इलाका है। ऐसे में कोई जानी नुकसान हो सकता था। वहीं उक्त व्यक्ति ने इस मामले को लेकर बताया कि वह बाइक पर जा रहा था कि थाना रामा मंडी की पुलिस ने चालान उसका चालान काट दिया। जिससे वह दुखी था। वहीं उक्त व्यक्ति ने शराब पी हुई थी और आग लगाने दौरान सीएम मान को गालियां देने लगा।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति इस रिहायशी इलाके में चाय की दुकान पर रूका और दुकानदार को चाय बनाने के लिए लोगों ने कहा कि इसी दौरान दुकानदार से कागज लेकर उसने बाइक को आग लगा दी। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उक्त व्यक्ति द्वारा इलाके में काफी देर तक हंगामा किया गया। व्यक्ति ने अपना नाम रांझा गुज्जर बताया है और उसने पुलिस पर चालान के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए है। व्यक्ति ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस गलत है और सीएम मान गलत है। 

  • जालंधरः इंडस्ट्रियल एरिया की इस फैकट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    जालंधरः इंडस्ट्रियल एरिया की इस फैकट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

    जालंधर/हर्ष/वरिंदरः थाना डिवीजन नंबर 1 के अंतर्गत आते सोढल क्षेत्र में एक धूप बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई l जिस दौरान काफी का नुकसान हुआ l आग लगने पर फायर बिर्गेड की टीम को सूचित किया गया व फायर बिर्गेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया l 

    हिमालय सुगंधित धूप के मालिक हरीश नें बताया की सुबह जब फैक्ट्री खोली तो शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई l जो भी मुलाजिम आए थे उन्होने बाहर की और भागकर अपनी जान बचाई। अच्छी बात यह सही कि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया, लेकिन लगभग चार लाख के करीब सामान जलकर राख हो गया l वही फायर अफसर ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही तुरंत आग बुझाने के लिए टीम पहुंची l आग बुझाने में लगभग 4 गाड़ियां लगी है l स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

  • हवा में उड़ान भरने के 1 मिनट बाद ही घर से टकराया प्लेन, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल

    हवा में उड़ान भरने के 1 मिनट बाद ही घर से टकराया प्लेन, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल

    धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में एक ग्लाइडर प्लेन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कुछ तकनीकी खराबी के कारण 500 मीटर दूरी के बाद ही अचानक नीचे गया और एक घर से टकरा गया। बरवाड़ा पुलिस ने बताया, इस हादसे में ग्लाइडर प्लेन के पायलट और 14 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है प्लेन उड़ान भरने के 1 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। ये ग्लाइडर नीलेश कुमार नामक शख्स के घर के आगे के हिस्से पर जा गिरा। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ, खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

    कैसे हुआ हादसा

    ग्लाइडर प्लेन ने वीरवार शाम धनबाद के बरवाड़ा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी हो गई और संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद प्लेन एक घर से टकरा गया। ग्लाइडर में तीन लोग मौजूद थे, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पायलट के साथ एक यात्री भी था, जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीलेश कुमार ने बताया, हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं थे, जब ग्लाइडर मकान से टकराया तो बच्चे बाहर खेल रहे थे, जिस वजह से सिर्फ मकान ही क्षतिग्रस्त हुआ है।

    क्या है ग्लाइडर प्लेन

    झारखंड में धनबाद शहर के लोगों को आसमान से शहर का नजारा दिखाने और हवाई सफर का आनंद देने के लिए के उद्देश्य से ग्लाइडर सेवा शुरू की गई थी। यहां एक प्राइवेट एजेंसी ग्लाइडर सेवा देती है। कई ग्लाइडर एजेंसियां हैं, जो धनबाद में लोगों के मनोरंजन के लिए अपनी सेवाएं देती है। हालांकि हादसे के बाद शहर के हवाई दौरे पर फिलहाल रोक दी गई है।

  • जालंधरः बाइक पंक्चर होने के बाद यहां आया था अमृतपाल सिंह, CCTV आई सामने 

    जालंधरः बाइक पंक्चर होने के बाद यहां आया था अमृतपाल सिंह, CCTV आई सामने 

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। जहां कुछ देर पहले अमृतपाल को ठेले पर ले जाने वाली व्यक्ति सामने आया था। वहीं अब एक और व्यक्ति सामने आया है, जहां पर अमृतपाल सिंह ने पंक्चर हुई बाइक को लेकर अमृतपाल सिंह आया था। वहीं इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक जुगारू ठेले और अमृतपाल और पापलप्रीत सिंह बाइक पर पंक्चर लगवाने आए थे।

    वहीं उक्त दुकानदार ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह अमृतपाल सिंह है। व्यक्ति ने कहा कि बाइक पर पंक्चर लगवाने के लिए आए थे और इस दौरान उक्त व्यक्ति ने टायर की ट्यूब बदल दी और उसने अपने श्रम के लिए 300 रुपये लिए, जिसके बाद उक्त दोनों व्यक्ति वहां से चले गए।