Blog

  • पंजाब: नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर पत्नी ने किया ये दावा, जानें कब आएंगे जेल बाहर

    पंजाब: नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर पत्नी ने किया ये दावा, जानें कब आएंगे जेल बाहर

    चंडीगढ़:  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार पर जमकर निशाना साधाय़ नवजोत कौर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादलों की साजिश के चलते ही नवजोत सिंह सिद्धू आज जेल की सलाखों के पीछे है। वहीं नवजोत सिद्धू की रिहाई को लेकर पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि 1 अप्रैल तक उनकी रिहाई की जा सकती है। नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा।

    वहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने खुद की बीमारी का जिक्र भी किया है। भावुक पोस्ट के जरिए नवजोत कौर ने बताया कि उन्हे कैंसर है। इसके चलते बुधवार दोपहर चंडीगढ़ में उनकी सर्जरी की जाएगी। भावुक पोस्ट करते सिद्धू ने कहा कि उनके पति उस अपराध के लिए जेल में सजा काट रहे है, जो उन्होंने की ही नहीं है, इसमें शामिल सारे लोगों को माफ कर दीजिए। हर दिन बाहर आपका इंतजार करना शायद आपसे ज्यादा दुखी हूं..हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं। बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार कर रही हूं। सच बहुत शक्तिशाली होता है लेकिन उसकी परीक्षा बार-बार होती है। कलियुग .. माफ करना  आपका इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि यह खतरनाक कैंसर दूसरी स्टेज पर है।

    माहौल खराब करने वालों पर हो कार्रवाई

    नवजोत कौर सिद्धू आज डेरा बस्सी के एक निजी अस्पताल में अपनी कैंसर स्टेज 2 की सर्जरी करवाने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार पर निशाना साधा साथ ही उन्होंने अमृतपाल मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। नवजोत कौर ने कहा कि हम सरकार के साथ है जो भी माहौल खराब करने की कोशि करेगा, उसपर कार्रवाई बनती है।

    सिद्धू का पूरा मुद्दा पोलिटिकली मोटिवेटेड

    नवजोत कौर सिद्धू ने पति नवजोत सिंह सिद्धू के पूरे मामले को पोलिटिकली मोटिवेटेड बताया। उन्होंने एक पेन ड्राइव का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा एक पेन ड्राइव पंजाब के एक मंत्री को दी गई थी, जिसमें पति नवजोत सिंह सिद्धू की बेगुनाही के सबूत थे। लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ नहीं किया। इसके अलावा विजिलेंस की रडार पर लगे कांग्रेस विधायकों पर मंत्रियों पर बोलते हुए नवजोत कौर ने कहा कि जिन्होंने जैसे काम किए है उन्हें उसका फल मिलना चाहिए।

    रिहाई को लेकर भड़की थी नवजोत कौर

    बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पहले गणतंत्र दिवस पर होने वाली थी। लेकिन किसी वजह से नहीं हो पाई थी, जिसको लेकर नवजोत कौर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि हार्डकोर क्रिमिनल्स, गैंगस्टर्स, ड्रग लॉर्ड्स, रेपिस्ट्स सरकारी पॉलिसी  के तहत जमानत ले सकते हैं लेकिन एक सच्चा, ईमानदार व्यक्ति उस अपराध के लिए पीड़ित है जो उसने नहीं किया है। उसे न्याय और राहत से वंचित कर दिया जाता है।

  • पंजाबः पुलिस ने लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील, देखें वीडियो 

    पंजाबः पुलिस ने लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील, देखें वीडियो 

    कोटकपुराः अमृतपाल के मामले को देखते हुए पंजाब पुलिस लगातार मुस्तैद है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी फ्लैग मार्च कर रहे हैं। कोटकपुरा में भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के मुख्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया है। शहर और बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया गया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

    शमशेर सिंह शेरगिल डीएसपी कोटकपुरा ने बताया कि हमारे पास फोर्स और मिलिट्री फोर्स है, जिसके तहत हम लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  • पंजाबः चोरों ने दुकान की तिजोरी को बनाया निशाना, 5.25 लाख लुटकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरों ने दुकान की तिजोरी को बनाया निशाना, 5.25 लाख लुटकर हुए फरार, देखें वीडियो

    कोटकपुराः कोटकपुरा शहर से एक चोरी की खबस सामने आ रही है। यहां अनाज मंडी से दुकान की तिजोरी में से चोरों ने देर रात 5 लाख 25 हजार रुपये उड़ा कर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।चोरों ने इस सारी घटना को बेखौफ होकर अंजाम दिया।

    मुकेश कुमार मुनीम ने बताया कि मैं रोज की तरह दुकान पर आया और शटर टूटा हुआ था। मैंने सीसीटीवी में देखा और चोर कार्यालय के अंदर रखी तिजोरी उठा ले गए लेकिन नाकाबंदी के बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पांच लाख पची हज़ार का नुक्सान हुआ है। गुरमेहर सिद्धू एसएचओ कोटकपुरा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • जालंधर से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के भागने दौरान इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक इस गांव से हुई बरामद

    जालंधर से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के भागने दौरान इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक इस गांव से हुई बरामद

    जालंधर/वरुणः भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। वहीं अब पुलिस ने वह प्लेटिना बाइक बरामद कर ली है। जिससे अमृतपाल भागा था। यह बाइक जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर लावारिस हालत में खड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर फिल्लौर-नूर महल रोड के पास दारापुर इलाके से नहर किनारे लावारिस हालत में खड़ी प्लेटिना बाइक बरामद कर ली है। जालंधर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने यह जानकारी दी है। जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। अमृतपाल सिंह के भागने में जिन चार लोगों ने मदद की थी उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

    बता दें कि बीते दिन एक सीसीटीवी सामने आई थी। जिसमें ब्रेजा गाड़ी के बाद वह बाइक फरार हो गया था। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने इस बात का खुलासा भी किया था। जिसमें उन्होने कहा था कि अमृतपाल सिंह दो बाइक मुहैया करवाई गई थी। जिनमें एक बुलेट और दूसरा प्लेटिना बाइक शामिल है। आईजी ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगाने में चार लोगों ने मदद की थी।

    पंजाब आईजी ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला। 

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल के घर पहुंचे DSP स्तर के दो अधिकारी, पूछताछ जारी, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल के घर पहुंचे DSP स्तर के दो अधिकारी, पूछताछ जारी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : भगोड़े अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अभी तक पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई समर्थकों को हिरासत में लिया है। वहीं अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब भर में जगह-जगह पर नाकाबंदी की गई है। इसी के तहत आज डीएसपी बाबा बकाला व डीएसपी परमिंदर कौर गांव जल्लूपुर खेड़ा गांव पहुंचे, जहां पर उन्होंने अमृतपाल के घर परिवार से बातचीत की। वहीं दोनों डीएसपी स्तर के अधिकारी के साथ दिल्ली से 5 सदस्यीय टीम अमृतपाल सिंह के गांव जल्लूपुर खेड़ा पहुंची है, जहां वे अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह से उनके घर पर बंद कमरे में मुलाकात की।

    हालांकि परिवार वालों को कहना है कि अमृतपाल सिंह से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई। वहीं पिता का कहना है कि अगर उनकी अमृतपाल सिंह से बात होगी तो वह खुद उन्हें पुलिस को सरेंडर करने के लिए कहेंगे। बता देंकि अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए हुए है। इसी के साथ अमृतपाल सिंह पर एनएसए एक्ट लगाया जा चुका है। 

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की मदद करने वाले शख्स की तस्वीरें आई सामने

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की मदद करने वाले शख्स की तस्वीरें आई सामने

    जालंधर/वरुणः भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीते दिन ही अमृतपाल सिंह की नंगल अंबिया गांव के गुरुद्वारा साहिब में रूकने और उसके बाद ब्रेजा गाड़ी से भागने फिर वेष बदलकर बाइक से भागने को लेकर आईजी सुखचैन सिंह ने खुलासा किया था। जिसके बाद अब अमृतपाल सिंह को बाइक पर भगाने में मदद करवाने वाले शख्स की तस्वीरें सामने आई है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस से बचाने के लिए अमृतपाल को बाइक पर बिठाकर ले जाने वाला शख्स पापलप्रीत सिंह है और उक्त शख्स अमृतपाल सिंह का मीडिया मैनेंजर है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त शख्स ने अपना फेसबुक अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है।

    बता दें कि बीते दिन अमृतपाल सिंह की बाइक पर भागने की सीसीटीवी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने नंगल अंबिया के गुरुद्वारा साहिब में स्थित ग्रंथी से मामले को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के बयानों के आधार पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और नई एफआईआर दर्ज कर दी है। शिकायत में ग्रंथी ने बताया कि उसके धमकाया गया था और उसका फोन इस्तेमाल किया था। जिसके बाद अमृतपाल सिंह ने ग्रंथी के बेटे के कपड़े पहने और वहां पर खाना खाया। ग्रंथी का आरोप है कि उसके परिवार को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा था। जिसके बाद वह बाइक पर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त ग्रंथी के बयानों पर अमृतपाल सिंह ने एक और नया मामला दर्ज कर लिया है।   

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    जालंधरः अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और FIR दर्ज

    जालंधर/वरुणः भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीते दिन ही अमृतपाल सिंह की नंगल अंबिया गांव के गुरुद्वारा साहिब में रूकने और उसके बाद ब्रेजा गाड़ी से भागने फिर वेष बदलकर बाइक से भागने को लेकर आईजी सुखचैन सिंह ने खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस ने नंगल अंबिया के गुरुद्वारा साहिब में स्थित ग्रंथी से मामले को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के बयानों के आधार पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और नई एफआईआर दर्ज कर ली है।

    शिकायत में ग्रंथी ने बताया कि उसके धमकाया गया था और उसका फोन इस्तेमाल किया था। जिसके बाद अमृतपाल सिंह ने ग्रंथी के बेटे के कपड़े पहने और वहां पर खाना खाया। ग्रंथी का आरोप है कि उसके परिवार को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा था। जिसके बाद वह बाइक पर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त ग्रंथी के बयानों पर अमृतपाल सिंह ने एक और नया मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाला पाठी गिरफ्तार

    पंजाबः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाला पाठी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं बीते दिन गांव मंनन में गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव मंनन स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक देव जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंग फाड़ने वाले पाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार पाठी की पहचान निशान सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी मनन के रूप के रूप में हुई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने गुरुद्वारा साहिब में तैनात ग्रंथी सिंह को बदनाम करने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया था। जाना झबाल थाने की पुलिस ने उक्त पाठी को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः ऑपरेशन अमृतपाल पर ADGP की बड़ी कार्रवाई, 70 लोग किए जा चुके गिरफ्तार 

    पंजाबः ऑपरेशन अमृतपाल पर ADGP की बड़ी कार्रवाई, 70 लोग किए जा चुके गिरफ्तार 

    बठिंडाः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत पंजाब भर में छापेमारी जारी है। इस दौरान शरारती अंनसरों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं बठिंडा के एडीजीपी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने अमृतपाल सिंह के 70 समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हम सतर्क हैं और जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोगों में विश्वास जगाने के लिए फ्लैग मार्च नियमित निकाला जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा हमें बहुत समर्थन मिल रहा है और उम्मीद है कि वे हमें समर्थन देना जारी रखेंगे।

  • पंजाबः विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, किया वाकआउट, देखें वीडियो

    पंजाबः विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, किया वाकआउट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इस दौरान सदन में विपक्ष द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है। विपक्ष सदन में प्रश्नकाल दौरान जबरदस्त नारेबाजी कर रहे है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरा। जिसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने  सदन से वॉकआउट कर दिया। मीडिया से बातचीत करते विपक्ष नेता बाजवा ने अमृतपाल सिंह के मुद्दे को लेकर कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों से मिलकर शाहकोट इलाके में ऑपरेशन अमृतपाल चलाया गया। 

    उन्होंने कहा कि यह सोची समझी साजिश है क्योंकि केंद्र सरकार इसका फायदा उठाना चाहती थी और पंजाब सरकार जालंधर लोकसभा चुनाव के दौरान अपना फायदा देख रही थी, नहीं तो अमृतपाल पर कार्रवाई कही भी की जा सकती है। बाजवा ने कहा कि आज हर सेवा इंटरनेट से जुड़ी हुई है और सरकार ने इंटरनेट ही बंद कर दिया है। ये बातें यही दोहराती हैं कि यह सोची समझी साजिश है और जिसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए था उसे नहीं किया गया। अमृतपाल ने अपनी गाड़ी कैसे बदली, कपड़े कहां बदले, इस बारे में पंजाब पुलिस को सब पता है, लेकिन अभी वह कहां है, यह नहीं पता। बाजवा ने स्पीकर पर भी सवाल उठाते कहा कि विधानसभा का स्पीकर एक फर्जी स्पीकर है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में दहशत का माहौल बनाकर रख दिया है।