Blog

  • जालंधरः पंजाब में हाईअलर्ट के बावजूद पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटे लाखों के गहने और अन्य सामान

    जालंधरः पंजाब में हाईअलर्ट के बावजूद पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटे लाखों के गहने और अन्य सामान

    जालंधर/वरुणः पंजाब में हाई अलर्ट के बावजूद लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला लांबड़ा के गांव भगवानपुर से सामने आया है। जहां 4 लुटेरों ने तेजधार हथियारों से कंटीली तारों को काटकर घर में घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने घर में पति-पत्नी को बंधक बनाकर लाखों के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने पति-पत्नी को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि तेजधार हथियारों के बल पर आए 4 लुटेरे पति-पत्नी को बंधक बनाकर एक घंटे तक घर की तलाशी लेते रहे। जिसके बाद उन्होंने घर से करीब 8 तोले सोने के गहने, इंपोर्टेड घड़ियां तथा अन्य समान लूट कर फरार हो गए। हालांकि पीड़ित परिवार के फोन लुटेरे घर से कुछ दूरी पर फेंक कर चले गए जो कि पीड़ित परिवार को बरामद हो गए है।

  • जालंधर: इस हलके में नहीं रुक रही है गुंडागर्दी, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें CCTV 

    जालंधर: इस हलके में नहीं रुक रही है गुंडागर्दी, गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें CCTV 

    जालंधर, वरुण/वरिंदर सिंहः महानगर के थाना भार्गव कैंप के एरिया में गुंडागर्दी रूकने का नाम नहीं ले रही। आए दिन शरारती अंनसरों द्वारा हमला करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला भार्गव कैंप से देर रात सामने आया है। जहां घर के बाहर खड़ी कारों के हमलावारों ने शीशे तोड़ दिए। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ही गली में हमलावारों ने 7 कारें सहित एक एक्टिवा की तोड़फोड़ की। भार्गव कैंप में हालात यह हो गए है कि अब हमलावारों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

    लोगों का आरोप है कि हलके में चोरी लूटपाट के बाद अब गली में खड़े वाहनों के हमलावारों द्वारा शीशे तोड़े जा रहे है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि उक्त हमलावारों की संख्या 20 के करीब थी और उनके हाथों में दात सहित अन्य हथियार थे। हैरानी की बात यह है कि पंजाब भर में अलर्ट जारी है, लेकिन इन सबके बावजूद इतनी संख्या में हमलावार हथियार लेकर सरेआम घूम रहे है और वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसे में देखना यह होगा कि क्या अब थाना भार्गव कैंप की पुलिस शरारती अंनसरों पर कोई कार्रवाई करेंगी या कागजी कार्रवाई तक ही इसे खत्म कर देगी। 

  • बड़ी ख़बरः CBI की एंटी-करप्शन ब्रांच 2 पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार 

    बड़ी ख़बरः CBI की एंटी-करप्शन ब्रांच 2 पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच ने देर रात चंडीगढ़ पुलिस के दो मुलाजिमों को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दोनों पुलिसकर्मी सेक्टर 24 पुलिस चौकी में तैनात थे।

    हालांकि सीबीआई अभी खुल कर इस मामले में नहीं बता रही है। वहीं सूत्र बताते हैं कि आज लंच के बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों के घरों में भी सीबीआई ने रेड की और इनके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की गई है। फिलहाल दोनों आरोपी सीबीआई की कस्टडी में हैं। एक पुलिसकर्मी का नाम सुनील बताया जा रहा है।

  • पंजाब से बड़ी ख़बर: अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस हुआ जारी

    पंजाब से बड़ी ख़बर: अमृतपाल सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस हुआ जारी

    जालंधर/वरुणः भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम तेज कर दी है। इसी के तहत प्रशासन ने अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया गया है। पुलिस अमृतपाल तलाश कर रही है। ऐसे में पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर हर जगह अमृतपाल को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस कहा कि अमृतपाल नवा किला गांव से कपड़े बदलने के बाद कार छोड़ मोटरसाइकिल से फरार हुआ था।

    इसके साथ ही उन्होंने बताया, “जिस कार से अमृतपाल सिंह 18 मार्च को फरार हुआ था, वो कार बरामद कर ली गई है। जिन 4 आरोपियों ने अमृतपाल सिंह की भागने में मदद की थी, उन चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।” पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इस दौरान IG सुखचैन सिंह गिल ने कहा, ”अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उसे गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें।”

  • आज का राशिफल, 22 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 22 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढे़ रहेंगे और काम के लिए आप नीति बनाकर आगे बढ़ें, लेकिन उसमें आप पूरी सूझबूझ दिखाएं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उस पर विराम लग सकता है। अपनों की खुशी में आप खुश रहेंगे, लेकिन आपको बजट बनाकर चलने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी कानून संबंधित मामले में आज ढील देने से बचना होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप यदि किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को नहीं बताना है। किसी काम को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान थे, आज वह पूरा हो सकता है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जूनियर्स की गलतियों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे और आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से आपका कोई काम पूरा होता दिख रहा है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पर अति विश्वास करना आपको समस्या दे सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। संतान  आपसे किसी वस्तु के लिए जिद कर सकती है और दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप आजकल घर परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा और संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, लेकिन कुछ शारीरिक कष्टों के कारण आप परेशान रहेंगे। करीबियों के साथ विश्वास में सहयोग बना रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके लोगों को हैरान करेंगे और आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आपको किसी बात के लिए बिना सोचे समझे हां नहीं करनी है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपके घर दावत पर आ सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपने उधार के लेन-देन में सावधानी बरतें और कामकाज में गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतनी होगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको किसी लक्ष्य को बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी, लेकिन आपके खर्चे आज आपके ऊपर हावी रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के काम में आप दखलअंदाजी ना करें।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और किसी मकान, दुकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए आप योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ने से आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है। आप भावुकता में कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप बिजनेस के मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे और अपने धन को भविष्य के लिए संचय करेंगे।  परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप संस्कारों व परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन भरा है, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों को आज पूरा करने के लिए पूरी जी जान लगाएंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी तेजी आएगी। रचनात्मक विषयों से आप जुड़े रहेंगे। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए उसमें सावधानी बरतें। संतान के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

  • जालंधर से बड़ी खबर: कारोबारी से 8 लाख की रंगदारी लेता बिल्डिंग विभाग का एटीपी तथा शिकायती भाजपा नेता गिरफ्तार..!

    जालंधर से बड़ी खबर: कारोबारी से 8 लाख की रंगदारी लेता बिल्डिंग विभाग का एटीपी तथा शिकायती भाजपा नेता गिरफ्तार..!

    जालंधर,अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल:  महानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बड़े कारोबारी के मालिक से नगर निगम कमिशनर के नाम से 8 लाख की फिरोती मांगने वाले नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के एक एटीपी को चंडीगढ़ से आई टीम ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार यह एटीपी किसी कारोबारी से एक शिकायती को मैनेज करने के बदले 8 लाख रुपये में सैटिंग करवा रहा था मौके पर भाजपा नेता शिकायती भी मौजूद था।

    इस डील से पहले कारोबारी ने इसकी सूचना सीएम भगवंत मान के आफिस भेजी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर टीम द्वारा ट्रैप लगा दिया गया। यह घटना जालन्धर के बीएमसी चौंक की है जहां एक पट्रौल पंप पर सारी डील हुई और रंगदारी के 8 लाख रुपये जब शिकायती को दिए गए तो वह रकम अपनी गाड़ी में रखने चला गया इसी दौरान ट्रैप लगाकर खड़ी टीम ने उसे दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार वहां जमकर लात घूसे भी चले मगर जब शिकायती को पता चला कि यह टीम विजीलैंस की है तो उसके होश फाख्ता हो गए और वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो उसे वहीं पर काबू कर लिया गया।

    यह भी पता चला है कि मौके पर इस डील को करवाने वाले बिल्डिंग विभाग के एक एटीपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह टीम पीबी65 नंबर की प्राईवेट कारों से जालन्धर पहुंची थी। टीम द्वारा आरोपी की गाड़ी से 8 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और दोनो को अपने साथ लेकर चली गई। यह भी सूचना है कि यह टीम दोनो आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में मामला दर्ज करवाने के लिए रवाना हो गई। 

    इस हंगामे के बाद एक दूसरी टीम भी मौके पर पहुंची जोकि घटनाक्रम की सीसीटीवी अपने कब्जे में लेने पहुंची और कारोबारी के ब्यान भी कलमबद किए गए। सूत्रों ने कहा कि इतनी बडी रकम नगर निगम के कमिशनर को मैनेज करने के लिए ली जा रही थी जिसका अभी खुलासा अभी नहीं हुआ। माना जा रहा है कि विजीलैंस विभाग की टीम कल नगर निगम दफ्तर पहुंच रही है और बिल्डिंग विभाग से सबंधित बिल्डिंग का रिकार्ड जब्त किया जा सकता है। 

    बता दें कि इससे पहले भी बिल्डिंग विभाग का एक बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविदंर को विजीलैंस ने 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया हुआ है इस केस में नामजद ड्राफ्ट्समैन वरुण पिछले एक सप्ताह से फरार चल रहा है।

  • चंडीगढ़ सहित जालंधर में भूकंप के लगे झटके

    चंडीगढ़ सहित जालंधर में भूकंप के लगे झटके

    जालंधर/ वरुण: चंडीगढ़ सहित जालंधर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल सहित आस पास के इलाकों में भूकंप के दो बार झटके आए जिससे लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

    अभी तक के संबंध में हुई जानने माल नुक़सान का पता नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में 5.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके लगे हैं। 

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की वेष बदलकर बाइक पर भागने की Exclusive वीडियो आई सामने

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की वेष बदलकर बाइक पर भागने की Exclusive वीडियो आई सामने

    जालंधर/वरुणः भगोड़े अमृतपाल सिंह की नंगल अंबिया गुरुद्वारे से ब्रेजा कार में भागने की एक वीडियो काफी वायरल हुई। जिसको लेकर आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस वार्ता कर खुलासा भी किया। आईजी ने बताया कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं अब उसकी एक एक्सलूजिव वीडियो सामने आई है। जिसमें वह खेतों के पास ब्रेजा कार से निकलकर वेष बदलता है और उसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो जाता है।

    सीसीटीवी में आप देख सकते है कि उसे दो बाइक मुहैया करवाए जाते है। जिनमें एक बुलेट और दूसरा प्लेटिना बाइक शामिल है। आईजी ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगाने में चार लोगों ने मदद की थी।पंजाब आईजी ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला। 

    आरोपियों के नाम मनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरपेश सिंह है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला और पुलिस कस्टडी से आरोपी को भगाने का मामला दर्ज़ किया है। पुलिस ने भगौड़े अमृतपाल सिंह की तस्वीरें भी जारी की हैं। जिसको लेकर आईजीपी ने कहा, अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरों को जारी कर रहे हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें। जिसके बाद प्रेस वार्ता के जरिए आईजी ने मीडिया से अपील की कि वह इन तस्वीरों को प्रदर्शित करें ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

  • शौक का नहीं कोई मोल, पहली बार 30 हजार रुपये का नंबर 25.43 लाख रुपये में बिका

    शौक का नहीं कोई मोल, पहली बार 30 हजार रुपये का नंबर 25.43 लाख रुपये में बिका

    चंडीगढ़ः रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीपी के फैंसी नंबरों की नीलामी की। इसमें पहली बार 30 हजार रुपये का नंबर 25.43 लाख रुपये में नीलाम हुआ। आरएलए ने अपनी बाकी बची सीरीज के फैंसी नंबरों की भी नीलामी की, जिसमें विभाग को कुल 2.68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी में 0008 नंबर रिजर्व प्राइस 30 हजार रुपये के मुकाबले सबसे महंगा 25.43 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 0005 नंबर 25.05 लाख रुपये में नीलाम हुआ है। इसी तरह 0001 नंबर रिजर्व प्राइस 50 हजार के मुकाबले 17.50 लाख रुपये में नीलाम हुआ। साथ ही 0007 नंबर 6.75 लाख, 0009 नंबर 6.33 लाख, 0002 नंबर 4.27 लाख, 1313 नंबर 4.05 लाख, 7777 नंबर 3.35 लाख, 0017 नंबर 3.33 लाख और 9999 नंबर 3.31 लाख रुपये में नीलाम हुआ है।

    इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीटी, सीएच01-बीएस और सीएच01-ए सीरीज के नंबर भी शामिल किए गए थे, जिनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है।

    आरएलए के एक अधिकारी ने बताया कि फैंसी नंबरों की नई सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे। पिछली बार सीएच01-सीएन सीरीज के नंबरों की नीलामी में भी विभाग को अच्छा रिस्पांस मिला था, जिससे विभाग को 1.81 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें सबसे अधिक 0001 नंबर 15.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। बता दें कि वाहन चालकों को नीलामी में भाग लेने के लिए अपने आपको को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होता है, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। जिसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना वाहन खरीदा है, वही नीलामी में भाग ले सकते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਈ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਆਏ ਕਈ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਆਗੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਅੱਜ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿੱਖ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵਲੋਂ ਇਕੱਤਰ ਹੋ ਕੇ ਮਿੰਨੀ ਸਕੱਤਰੇਤ ਦੇ ਬਾਹਰ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਤੀਖਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਇਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਦਰੋਪਦੀ ਮੁਰਮੂ ਦੇ ਨਾਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਸੌਪਿਆ ਗਿਆ।

    ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਸਿੱਖ ਨੁਮਾਇੱਦਿਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਲੰਮੇ ਹੱਥੀਂ ਲੈਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਅਗਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਤੇ ਜੋ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਦੀਆਂ ਦਲੀਲਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਉਹ ਸਰਾਸਰ ਝੂਠੀਆਂ ਅਤੇ ਬੇਬੁਨਿਆਦ ਹਨ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇਸ਼ ਕਰੇ ਤੇ ਝੂਠ ਦਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਨਾ ਬੰਦ ਕਰੇ।

    ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਕ ਪਾਸੇ ਜੇਲ੍ਹਾਂ ਚ ਬੰਦ ਖਤਰਨਾਕ ਗੈਂਗਸਟਰ ਜੇਲ੍ਹਾ ਚੋਂ ਹੀ ਆਪਣੀਆਂ ਇੰਟਰਵਿਓ ਦੇ ਰਹੇ ਨੇ ਪਰੰਤੂ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਪਰ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸਿ਼ਆਂ ਤੋਂ ਹਟਾ ਕੇ ਗੁਰਮਤਿ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸਨੂੰ ਜਾਣਬੁਝ ਕੇ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਉਸਦੇ ਸਾਰੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਰਿਹਾਅ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਚ ਤੀਖਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।