Home Punjab>Ludhiana Punjab News : पुलिस ने हत्या के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News : पुलिस ने हत्या के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News : पुलिस ने हत्या के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियाना: गत दिनों सचिन तिवारी नामक युवक की हत्या हुई थी। पुलिस ने हत्या के मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनुज यादव (20) पुत्र सोमनाथ यादव निवासी शक्ति एन्क्लेव गांव ताजपुर, बलजीत सिंह उर्फ ​​राजा पुत्र जसपाल सिंह निवासी पुनीत नगर टिब्बा रोड लुधियाना, राजा भारती, निखिल के तौर पर हुई है।

पुलिस ने आरोपियों से हथियार और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सचिन तिवारी की आरोपी की बहन से फ्रैंडशिप थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद सचिन तिवारी आरोपी की बहन को तंग परेशान करने लग पड़ा था। जिसके बाद लड़की ने अपने भाईयों से इसकी शिकायत कर दी। जिसके चलते आरोपी अनुज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सचिन तिवारी की पीटाई की।

आरोपियों ने तेजधार हथियारों से तिवारी की पीठ और बाजू पर कई वार किए गए। जिसके बाद घायल सचिन तिवारी को सिविल अस्पताल लुधियाना ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सचिन तिवारी की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here