Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पुलिस ने राम नगर से सट्टेबाज कालू को किया गिरफ्तार

Punjab News: पुलिस ने राम नगर से सट्टेबाज कालू को किया गिरफ्तार

0
Punjab News: पुलिस ने राम नगर से सट्टेबाज कालू को किया गिरफ्तार

लुधियाना: पुलिस कमिशनर कुलदीप चहल के दिशा निर्देशों पर लाटरी की आड़ मे स्थानीय पुलिस ने लोगो को दड़ा सट्टा लगवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजिंदर सिंह उर्फ़ कालू पुत्र भगवंत सिंह वासी नंबर 635 MIG फ्लैट के रूप में हुई है।

इस मामले मे जानकारी देते हुए Crime Branch 1 के प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें सुचना मिली थी कि सट्टेबाज कालू राम नगर की गली नंबर 5 मे लाटरी की दुकान खोल कर लोगो को सट्टे लगवा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कालू को 2340 रूपये की नगदी और दडे सट्टे की पर्चियों सहित काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here