Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पंचायती चुनाव में ड्यूटी दौरान पुलिस कर्मी की मौत

Punjab News: पंचायती चुनाव में ड्यूटी दौरान पुलिस कर्मी की मौत

0
Punjab News: पंचायती चुनाव में ड्यूटी दौरान पुलिस कर्मी की मौत

लुधियानाः पंजाब में सुबह 8 बजे से पंचायती चुनाव को लेकर मतदान जारी है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम को ही मतगणना होगी। राज्य में कुल 13937 पंचायतें है, जिसमें 1.33 करोड़ वोटर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

वहीं समराला के गांव ढिलवां में से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पोलिंग बूथ पर तैनात एक पुलिस कर्मी की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनावों में ड्यूटी दे रहे आईआरबी के एक पुलिस कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखा सिंह निवासी जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here