Blog
-

PM Modi की Die Hard Fan है Suniel Shetty की नातिन, तस्वीर पर चढ़ाती है Special लड्डू
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हमेशा से ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन रहे हैं लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ज्यादा लाड-प्यार करती है। सुनील शेट्टी की नातिन पीएम मोदी की तस्वीर पर लड्डू भी चढ़ाती है। सुनील शेट्टी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। -

Punjab News: नशा छोड़ने वालों को CM Mann ने किया सम्मानित, पहनाई अंगूठी, देखें Live
लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरु नानक भवन में आयोजित नशा विरोधी मुहिम ‘सूरमा’ की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने नशे को मात देने वाले युवाओं को सूरमा कहकर सम्मानित किया और उन्हें खास अंगूठी पहनाई। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जो भी युवा अपना कोई काम शुरू करना चाहता है, सरकार हर संभव मदद करेगी। सीएम मान ने दावा किया कि पंजाब अब कई क्षेत्रों में देश के लिए मॉडल बन रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से बाहर निकले इन सूरमाओं को सम्मानित करने से उन्हें यह एहसास होगा कि समाज ने उन्हें फिर से अपना लिया है।
उन्होंने कहा कि नशा छोड़ चुके युवा दूसरों के लिए प्रेरणा हैं और वो खुद किसी सूरमा से कम नहीं है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी को यह समझ आ जाए कि नशे से बाहर निकलना क्यों जरूरी है, तो वह खुद इससे दूर होने की कोशिश करता है। पंजाब से नशे के कलंक को मिटाया जा रहा है। सरकार केवल माहौल बना सकती है, लेकिन बदलाव की कोशिश युवाओं को खुद करनी होगी। नशे में फंसे ये युवा अब दूसरे लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 3,000 जिम और 3,100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, ताकि युवा खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवन जी सकें। खेल नशे से दूर रखने का सबसे अच्छा माध्यम हैं। सीएम मान ने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा ही गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी रास्ता है। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को बेहतर अवसर देना है, ताकि वे अच्छे पैकेज वाली नौकरियां हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि सरकार 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध करा रही है और 2,600 बीमारियों के इलाज की व्यवस्था की गई है।
-

Jalandhar News: विदेश से लौटा NRI संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, देखें LIVE
जालंधर, ENS: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एनआरआई व्यक्ति लापता हो गया। परिजनों का कहना है कि वह इंग्लैंड से देर रात लौटे थे और सामान लेने के लिए घर से बाहर गए थे, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटे। इस घटना को लेकर परिवार काफी परेशान है। पीड़ित व्यक्ति निर्मल सिंह का कहना है कि साढ़े 5 महीने के बाद उसके जीजा और बहन इंग्लैंड से बीते दिन दोपहर लौटे थे।
दोनों बेटी के पास गए थे। आने के बाद देर रात लिम्का लेने के लिए घर से गए थे, लेकिन वह उसके बाद घर नहीं लौटे। परिवार ने कहाकि जीजा 25 सालों से इसी इलाके में रहते है। लापता व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय मनजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना को थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को दे दी है। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई जा रही है।
पीड़ित ने कहा कि घटना के बाद पत्नी भी उन्हें ढूंढने के लिए गई, लेकिन उनका कुछ नहीं पता चल रहा। घटना के दौरान फोन घर पर ही छोड़कर चले गए। वहीं लापता मनजीत सिंह की पत्नी ने बताया कि विदेश में अपने रिश्तेदारों से भी वह मिलकर आए और आते समय इमिग्रेशन पर भी खुद ही दस्तावेजों की जांच करवाई। लेकिन अचानक बीते दिन वह घर से लिम्का लेने गए और लापता हो गए।
-

Eat Fit Digestive Biscuit मामले में FSSAI ने SAJ Food Products को जारी किया नोटिस
नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कंपनी के “ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्किट” पर किए गए दावों से जुड़े मामले में उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर एसएजे फूड प्रोडक्ट्स के खिलाफ नोटिस जारी किया। एफएसएसएआई ने कंपनी को 7 दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया गया कि उत्पाद के फ्रंट लेबल पर “100 प्रतिशत आटा” लिखा गया है, जबकि पैकेजिंग पर दी गई सामग्री सूची में केवल 72.33 प्रतिशत आटा मौजूद बताया गया है।
शिकायत के अनुसार, यह अंतर उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है, क्योंकि उत्पाद की वास्तविक संरचना और सामने किए गए दावे में मेल नहीं है। एफएसएसएआई ने इस शिकायत की जांच के बाद कई अनियमितताएं दर्ज की हैं। सबसे पहले “100 प्रतिशत आटा” के दावे को भ्रामक पाया गया, क्योंकि उत्पाद में केवल आटा ही नहीं बल्कि अन्य सामग्री और एडिटिव्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, एफएसएसएआई की एडवाइजरी के अनुसार इस तरह के “100 प्रतिशत” दावों को बंद करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है, जिसका पालन इस मामले में नहीं हुआ है। दूसरा “नो एडेड शुगर” का दावा गुमराह करने वाला पाया गया।
एफएसएसएआई के अनुसार, ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्किट में माल्टोडेक्सट्रिन और ग्लूकोज सिरप सॉलिड्स जैसी चीजें भी मौजूद हैं। इसके अलावा, एफएसएसएआई ने ईट फिट डाइजेस्टिव बिस्कुट नाम पर भी सवाल उठाए हैं। प्राधिकरण का कहना है कि इस तरह के नामों के लिए वैज्ञानिक आधार आवश्यक होता है, जैसा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स) रेगुलेशन, 2018 में निर्धारित है। इस नियम के तहत किसी भी स्वास्थ्य-संबंधी या फिटनेस का संकेत देने वाले नाम को प्रमाणित करना जरूरी होता है। एफएसएसएआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कंपनी को यह बताना होगा कि क्यों न उसके खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत कार्रवाई की जाए।
-

Punjab News: Ranjit Avenue में पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, चली गोली, देखें वीडियो
अमृतसरः अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन इलाके के ब्लॉक मार्केट में पार्किंग को लेकर हुई लड़ाई ने फायरिंग का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
रणजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन के अधिकारी रॉबिन हंस ने मीडिया को बताया कि कल रात करीब 3:30 बजे ब्लॉक मार्केट में पार्किंग को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसी दौरान कुणाल नाम के एक युवक को गोली मार दी गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है कि क्या वह इसी घटना से जुड़ा है या नहीं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विवाद पार्किंग के मुद्दे पर शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और फिर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दो से तीन राउंड फायरिंग की भी बात सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अमृतसर में फायरिंग और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे लोगों में डर का माहौल है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
-

मुस्लिम से Love Marriage, घर में फंदे से लटकी मिली Dancer ज्योति कौर
अलवरः अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के दाऊदपुर में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। महिला के मरने से 2 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। जानकारी के अनुसार महिला ज्योति कौर की एक मुस्लिम के साथ 12 साल पहले लव मैरिज हुई थी। फंदा लगाने का कारण क्या था यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
आपको बता दें महिला घटना के वक्त घर में अकेली मौजूद थी। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला एक डांसर है। उसका पति रफीक पेशे से ठेकेदारी का काम करता है और परिवार दाऊदपुर में रह रहा था।
ज्योति के फंदा लगाने की जानकारी मिलते ही परिजन और पड़ोसी आनन-फानन में उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद ज्योति को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद एनईबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ज्योति के शव को अलवर के दाऊदपुर कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।
-

अब Hormuz से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा Tax, Iran-America की बातचीत के बीच ओमान ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली: ओमान ने यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब पहले की तरह बिना किसी बदलाव के नहीं चल सकता है। खबरों के अनुसार, इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों के भविष्य में कुछ तरह की फीस देनी पड़ सकती है हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह शुल्क अनिवार्य होगा या नहीं है। ओमानी अधिकारियों ने कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून को पूरी तरह पालन करता रहेगा लेकिन जहाजों से प्रदूषण नियंत्रण और नेविगेश्नल असिस्टेंस जैसी सेवाओं के लिए शुल्क लिया जा सकता है हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इन सेवाओं के लिए भुगतान करना सभी जहाजों के लिए जरुरी होगा या नहीं है।दूसरे समुद्री मार्गों का भी कर रहा है अध्ययन
रिपोर्ट के अनुसार, ओमान यह भी देख रहा है कि दुनिया के दूसरे बड़े समुद्री रास्ते कैसे संचालित होते हैं। इसमें एशिया का मलक्का स्ट्रेट भी शामिल है जहां फिलहाल जहाजों से कोई अनिवार्य ट्रांजिट फीस नहीं ले जाती है। अमेरिका, यूरोप और खाड़ी देशों की बढ़ी चिंता होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर ओमान और ईरान की ओर से संभावित फीस लगाने की चर्चा ने अमेरिका, यूरोपीय देशों और खाड़ी अरब देशों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें डर है कि इससे दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।मैक्रो और ओमान के सुल्तान की बैठक में उठेगा मुद्दा
यह मामला सोमवार को पेरिस फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की बैठक में भी उठने की उम्मीद है। मैक्रो के कार्यालय के अनुसार, दोनों नेता समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। फ्रांस का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का स्वतंत्र और बिना किसी शर्त के आवागमन सुनिश्चित होना चाहिए।अमेरिका और ईरान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में ओमान
ओमान अमेरिका का करीबी सहयोगी है लेकिन उसके ईरान के साथ भी अच्छे संबंध है। यही कारण है कि वह कई बार वॉशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा चुका है। हाल के दिनों में ओमान की ओर से अलग-अलग संकेत मिले हैं। हफ्ते की शुरुआत में ओमान और ईरान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि वो होर्मुज स्ट्रेट के भविष्य के संचालन और उससे जुड़े खर्चों पर चर्चा करेंगे लेकिन सिर्फ दो दिन बाद ओमान ने अमेरिका और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के साथ एक संयुक्त बयान पर जारी कर कहा था कि वो होर्मुज स्ट्रेट के भविष्य के संचालन और उससे जुड़े खर्चों पर चर्चा करेंगे लेकिन सिर्फ दो दिन के बाद ओमान ने अमेरिका और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल के साथ एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए जिसमें होर्मुज स्ट्रेट पर किसी भी तरह के टोल, फीस या नियंत्रण स्थापित करने की कोशिशों को खारिज किया गया है।मार्क रुबियो का आया बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बहरीन दौरे के दौरान कहा कि – बैठक में उन्होंने यही कहा और उसी बयान पर हस्ताक्षर किए इसमें साफ लिखा है कि कोई फीस या टोल नहीं लगाया जाएगा इसलिए मुझे लगता है कि यह अच्छी खबर है। ब्लूबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ओमानी अधिकारियों ने निजी तौर पर यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि वो ईरान के दबाव में है। हाल के सघर्ष के दौरान ईरान ने पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। ओमान भी इन हमलों से अछूता नहीं रहा है। अमेरिका और इजरायल की हवाई कार्रवाई में नुकसान झेलने के बाद ईरान अब भी फारस की खाड़़ी में एक बड़ी सैन्य ताकत बना हुआ है।विशेषज्ञ ने रखी राय
कुवैत यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर और चैथम हाउस के एसोसिएट फेलो बदल अल सैफ ने ब्लूमबर्ग से कहा कि – ओमान इस समय ईरान और अमेरिका के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में फंसा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि – अब तक यह रणनीति किसी तरह काम करती रही है लेकिन जब दोनों पक्ष युद्ध जैसी स्थिति में हो और एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हो तब ओमान का यह संतुलन बनाए रखना भविष्य में उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। -

बरसात के बाद हुई Landslide, सड़क बंद, मलबे में 3 कारें, देखें वीडियो
शिमलाः जिले में मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। दरअसल, तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और मलबा आने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर की कई मुख्य सड़कों और पैदल मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई। इसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा।
इस दौरान सबसे अधिक नुकसान ढली स्थित आशियाना कॉलोनी में देखने को मिला। जहां उफनते नाले से भारी मात्रा में लैंडस्लाइड होने से मलबा सड़क पर आ गया। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई और सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियां मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश थमने के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर मलबा हटाकर फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने सड़क से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया और देर शाम तक मार्ग को दोबारा चालू करने के प्रयास जारी रहे। तेज बारिश का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा। ढली क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों के घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। अचानक घरों में पानी भरने से परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोगों को अपने स्तर पर पानी निकालने की कोशिश करनी पड़ी।View this post on Instagram -

राज्यसभा सदस्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, कार्यकर्ताओं में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
शिमलाः हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। दरअसल, वह सीटीओ के समीप भाजपा के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और राज्य सरकार के खिलाफ पार्टी का पक्ष रखा। संबोधन के बाद जब वह नीचे आए और मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह लड़खड़ाकर गिरने लगे। महाजन की तबीयत बिगड़ते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके साथ आए लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला।
जिसके बाद महाजन को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। आईजीएमसी के कार्यवाहक एमएस डाॅ. प्रवीण भाटिया ने कहा कि सांसद हर्ष महाजन की स्वास्थ्य स्थिति अब सामान्य है। उनके टेस्ट और आगे की जांच चिकित्सकों की टीम कर रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि सीटी स्कैन में हर्ट ब्लॉकेज आई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अस्पताल में लिफ्ट खराब होने के कारण हर्ष महाजन को उठाकर दूसरे फ्लोर तक पहुंचया गया।
कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें तुरंत स्ट्रेचर समेत ही उठाकर सीसीयू वार्ड तक पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए धरना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक चक्कर आने के कारण अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। फिलहाल उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। भाजपा नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उपचार के बाद उनकी तबीयत जल्द सामान्य हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है।
-

Jalandhar News: 84 Government Teachers की सैलरी रोकने को लेकर ADC का आया बयान
जालंधर, ENS: पंजाब सरकार के ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे में ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले 84 सरकारी स्कूल शिक्षकों के जून महीने के वेतन पर रोक लगाने के आदेशों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा 23 और 24 जून को जारी पत्रों में संबंधित ड्रॉइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स (DDOs) और स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना इन शिक्षकों का वेतन जारी न किया जाए। इतना ही नहीं, स्कूल मुखियों को यह भी कहा गया है कि पूर्व स्वीकृति के बिना इन कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज न की जाए।
प्रशासन का कहना है कि संबंधित शिक्षकों को ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे के लिए एन्यूमरेटर नियुक्त किया गया था। उन्हें 11 जून और 23 जून को चुनाव शाखा कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, कई बार फोन पर संपर्क करने, कारण बताओ नोटिस जारी करने और लिखित निर्देश देने के बावजूद शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसे सरकारी आदेशों की अवहेलना और लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की गई। इस पूरे मामले पर अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) दिव्या ने कहा कि इतनी सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आदेशों की समीक्षा की जाएगी और शिक्षकों के साथ बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जालंधर में अब तक केवल 40 प्रतिशत सर्वे ही पूरा हुआ है और जिले में अभी भी करीब 300 एन्यूमरेटरों की कमी बनी हुई है। इस कमी को पूरा करने के लिए उन स्कूलों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जहां अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षक संगठनों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। एक ओर प्रशासन समयबद्ध तरीके से सर्वे पूरा कराने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक संगठन इसे जबरन थोपे गए कार्य के रूप में देखते हुए विरोध पर अड़े हैं। अब सभी की नजरें प्रशासन और शिक्षकों के बीच होने वाली बातचीत और अंतिम फैसले पर टिकी हैं।