Blog

  • Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ANTF ने हल्का गुरहारसाय में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढाबा जीवा राये से तस्करों को गिरफ्तार किया है मामले की जानकारी डीएसपी प्रिथिपाल से दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे गुर्जर नामक तस्कर की ओर से यह हेरोइन भेजी गई थी जिसको सुखविंदर बलराज सिंह की ओर से इस बड़ी खेप की डिलीवरी देनी थी।

    यह दोनों लोग एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिरोजपुर के कस्बा गुरु हरसहाय के एक ढाबा जीवा राई पर पहुंचे थे, जहां एएनटीएफ को पहले से ही जानकारी मिली हुई थी। जिन्होंने आज इन दोनों को दबोच लिया है। यह दोनों पाकिस्तान में बैठे गुर्जर नामक तस्कर की डिलीवरी देने का काम करते थे। इनको खिलाफ एनडीपीसी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार नशा जसविंदर सिंह पहले से ही एनडीपीएस का मामला दर्ज है और जमानत पर बाहर आया हुआ है, अगली जांच शुरू कर दी गई।

  • लाखों की चोरी में मामले में बावरिया गैंग के 2 इनामी आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    लाखों की चोरी में मामले में बावरिया गैंग के 2 इनामी आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    कैथलः जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बावरिया गैंग के दो इनामी आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चीका के हुड्डा सेक्टर में 9 जून को हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात में वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्तौल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त होंडा WR-V कार बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार एवं उनकी टीम को यह सफलता मिली।

    डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि 25 जून की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि चीका चोरी कांड में शामिल दो शातिर अपराधी होंडा WR-V कार में सवार होकर पूंडरी क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिकंदरखेड़ी-बरसाना रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन को तेज गति से भगाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अवैध .32 बोर पिस्तौलों से पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस टीम ने पहले आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी और हवाई फायर कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने लगातार फायरिंग जारी रखी। इस दौरान एक गोली एचसी बूटा सिंह तथा दूसरी गोली इंस्पेक्टर सुनील कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा और जनहित में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन सिंह और धर्मबीर, निवासी मौड़ मंडी, जिला बठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी धर्मबीर के बाएं पैर तथा सोहन सिंह के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 9 जून को चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कुख्यात बावरिया गैंग से जुड़े हुए हैं और पंजाब में ट्रेनों में लूटपाट सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी से पहले मकानों की रेकी करते थे। शाम के समय जिन घरों में लाइट बंद मिलती थी, उनकी देर रात दोबारा रेकी कर वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी और गिरोह के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: गुरुद्वारा में पाठी, इटली में लड़कियों को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा में पाठी, इटली में लड़कियों को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार, मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः होशियारपुर के युवक सुखविंदर सोनू (23) की इटली में पुलिस हिरासत में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। परिवार ने बताया कि सुखविंदर धार्मिक था और गांव के गुरुद्वारे में पाठी रहा है।

    आपको बता दें मां ने गहने गिरवी रखकर 15 लाख का कर्ज उठाकर बेटे को इटली भेजा था। बेटे के लौटने और परिवार की गरीबी खत्म होने के इंतजार में मां का 2 साल पहले निधन हो गया। घर पर बुजुर्ग पिता को तो 1 दिन पहले इटली से मिले लेटर से ये भी समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। पड़ोस के पढ़े-लिखे लोगों को भी लेटर दिखाया, लेकिन कोई भी उसमें इटालियन भाषा में लिखी बातों को समझ नहीं पाया। इसके बाद गांव के ही किसी युवा ने AI के जरिए इटालियन से लेटर को पंजाबी में कन्वर्ट किया। उसने बताया अंकल जी सुखविंदर की तो मौत हो गई है, इसमें यही लिखा है। इसके बाद फिर गांव के ही इटली में रहते दूसरे युवकों से पता करने को कहा। जब युवकों ने वहां की पुलिस से पता किया तब जाकर कंफर्म हुआ कि सच में मौत हुई है। सुखविंदर गांव मियानी का रहने वाला था।

    उन्होंने बताया कि लड़कियों की तरफ उसका कभी ध्यान तक नहीं था। 5 साल पहले 11वीं तक पढ़ने के बाद वह इटली चला गया था। ये सुन परिवार में चीख-पुकार मच गई।

    मृतक की बहन अमनदीप ने बताया कि भाई से जब लास्ट टाइम बात हुई थी तो उसने बताया था कि वह 21 जून को वाटर पार्क में घूमने के लिए गया था। इस दौरान वहां पर तीन लड़कियां सेल्फी ले रही थीं और बातें कर रही थी। पार्क के बीच से गुजरते उसका हाथ एक लड़की के हाथ से छू गया। इसके बाद लड़कियों ने बहस करनी शुरू कर दी और पुलिस को कॉल कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था।

  • सरोवर में तैरता शव बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    सरोवर में तैरता शव बरामद, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर में तैरती हुई डेडबॉडी मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना सुभाष मंडी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सुभाष मंडी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र के मोर्चरी हाउस में भिजवाया। फिलहाल व्यक्ति के अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

    मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6:30 बजे कुरुक्षेत्र के सनहित सिरोवर पर शहर के लोग सैर करने के लिए आए हुए थे। उस दौरान उन्होंने वहां पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी को सरोवर में तैरते हुए देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन डेट बॉडी की हालत से लग रहा है कि वह 3 से 4 दिन पुरानी है। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है।

    व्यक्ति की हाइट करीब 5 फीट 6 इंच के आस-पास है और उसने काले रंग के डॉट वाली अंडरवेयर डाली हुई है। सुभाष मंडी चौक से जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शव को सरोवर से बाहर निकालकर एलएनजेपी द्वारा अस्पताल के मोर्चरी हाउस में ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ है। फिलहाल, व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए आसपास के थानों में व्यक्ति की जानकारी सांझा की जाएगी।

  • थाने के कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान चल रहा था रोमांस, वीडियो वायरल होने पर मुंशी सस्पेंड

    थाने के कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान चल रहा था रोमांस, वीडियो वायरल होने पर मुंशी सस्पेंड

    उरईः संवाददाता सदर कोतवाली के कंट्रोलरूम में मुंशी और महिला पुलिसकर्मी के रोमांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर मुंशी अरविंद को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि महिला सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है। एनकाउंटर न्यूज ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    बता दें कि वायरल वीडियो करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि उरई कोतवाली के कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान मुंशी अरविंद कुर्सी पर बैठा है। तभी जींस और टीशर्ट पहने एक महिला पुलिसकर्मी पीछे से आकर सिपाही के गले में हाथ डालकर बात करने लगती है। इसके बाद सिपाही खड़ा होकर रजिस्टर व्यवस्थित करने लगा। यह पूरा घटनाक्रम कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

    किसी कर्मचारी ने इस सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर दिया। वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में वीडियो सही पाया गया। एसपी के निर्देश पर मुंशी अरविंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • हज़ूर साहिब एक्ट-2026 से पीछे हटी सरकार, किया फ़ैसला

    हज़ूर साहिब एक्ट-2026 से पीछे हटी सरकार, किया फ़ैसला

    चंडीगढ़: प्रस्तावित हज़ूर साहिब एक्ट-2026 को लेकर उठे विवाद के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिल को महाराष्ट्र विधानसभा में पेश करने से पहले सिख धार्मिक जत्थेबंदियों, विद्वानों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ व्यापक सलाह-मशविरा किया जाएगा। इस फैसले का भाजपा पंजाब के प्रभारी केवल सिंह ढिल्लो ने स्वागत करते हुए इसे सिख भावनाओं का सम्मान बताया है। केवल सिंह ढिल्लो ने कहा कि तख़्त श्री हज़ूर साहिब से संबंधित किसी भी कानूनी ढांचे को अंतिम रूप देने से पहले सिख पंथ की राय लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कानूनी या प्रशासनिक मामला नहीं है, बल्कि करोड़ों सिखों की आस्था और धार्मिक विरासत से जुड़ा संवेदनशील विषय है।

    जानकारी के अनुसार इस मुद्दे पर हुई उच्च स्तरीय चर्चा में केवल सिंह ढिल्लो टेलीफोन के जरिए शामिल हुए। उन्होंने ज़ोर दिया कि नए कानून से पहले सिख प्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थाओं और विद्वानों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। यह चर्चा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह की पहल पर हुई, जिन्होंने सिख समुदाय की चिंताओं को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस तक पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को इस मामले पर समन्वय और विस्तृत चर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद सिख जत्थेबंदियों और अन्य पक्षों के साथ सलाह-मशवरे के लिए एक कमेटी बनाने पर सहमति बनी है।

    ढिल्लो ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने सिख समुदाय की चिंताओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि गठित कमेटी सभी पंथिक पक्षों की राय सुनेगी और भविष्य में तैयार होने वाला कानूनी ढांचा सिख समुदाय की भावनाओं और विश्वास पर खरा उतरेगा। केवल सिंह ढिल्लो ने कहा कि हज़ूर साहिब सिर्फ एक धार्मिक संस्था नहीं, बल्कि सिख आस्था, सम्मान और विरासत का प्रतीक है। इससे जुड़ा हर फैसला सहमति से होना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई जाने वाली कमेटी सिख जत्थेबंदियों, विद्वानों और अन्य संबंधित पक्षों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही बिल को अंतिम रूप देगी।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड FCI इंस्पेक्टर की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में रिटायर्ड FCI इंस्पेक्टर की मौत

    लुधियानाः मलेरकोटला रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने डेरे के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के रिटायर्ड इंस्पेक्टर था। आरोप है कि डेहलों क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 78 वर्षीय अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगल निवासी सुखजीत सिंह ने बताया कि 26 जून 2026 को उनके पिता अमरजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोहीड़ की ओर जा रहे थे। वह खुद भी उनके पीछे चल रहे थे। जब पिता मलेरकोटला रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने बने डेरे के पास पहुंचे, तभी इनोवा कार (नंबर PB-90-7878) के ड्राइवर प्रदीप कुमार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    हादसे में अमरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल डेहलों ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह FCI में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए थे। मामले की जांच कर रही थाना डेहलों पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी प्रदीप कुमार (पुत्र महिंदर पाल), निवासी गांव बंबियांवाल, जिला जालंधर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 106 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

  • पटना कोर्ट ने Khan Sir की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 30 June

    पटना कोर्ट ने Khan Sir की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 30 June

    पटनाः खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की लंबित केस की सुनवाई आज पटना कोर्ट में हुई। जिसमें अदालत ने फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। इस दौरान कदमकुआं थाना पुलिस ने अपडेटेड केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की। कोर्ट ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए तीन दिनों का समय दिया और अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

    आपको बता दें इसी मामले में उनके दो गार्ड, जो वर्तमान में जेल में बंद है, उनकी जमानत याचिका पर भी उसी दिन सुनवाई की जाएगी। 2 जून के बाद से इस मामले में कई घटनाक्रम सामने आए हैं, जिससे मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद जमानत पर जेल से बाहर आए रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि यह हत्या फैजल खान और एक कोल्ड स्टोरेज मालिक की मिलीभगत से की गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत की अगली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

    सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। फैजल खान के अधिवक्ता ने बार-बार समय विस्तार का विरोध किया, जबकि लोक अभियोजक और ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के वकील ने केस डायरी को विस्तार से पढ़ने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। अदालत ने इस दलील को स्वीकार करते तीन दिन का समय प्रदान किया।

    अपडेटेड केस डायरी में पुलिस ने उल्लेख किया है कि घटना को आत्मरक्षा नहीं बल्कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था। साथ ही, इसमें कहा गया है कि 2 जून की रात हुई कथित फायरिंग मामले में फैजल खान का नाम बाद में एफआईआर में जोड़ा गया।

     

     

  • Punjab News: CM Mann का ऐलान, अब सरपंचों के बाद पार्षदों को मिलेंगी राहत

    Punjab News: CM Mann का ऐलान, अब सरपंचों के बाद पार्षदों को मिलेंगी राहत

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के काउंसलरों (पार्षदों) के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सरपंचों के मानदेय में वृद्धि करने के बाद अब सरकार ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों के काउंसलरों का मानदेय भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस ऐलान से स्थानीय सरकारों से जुड़े प्रतिनिधियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि काउंसलर शहरों के विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके मानदेय में वृद्धि करना समय की आवश्यकता थी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से काउंसलर और अधिक उत्साह के साथ जनता की सेवा कर सकेंगे और शहरी विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी।

    हालांकि, बढ़े हुए मानदेय की राशि और इसे लागू करने की तारीख के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। इससे पहले पंजाब सरकार ने गांवों के सरपंचों और पंचों के मानदेय में भी वृद्धि की थी। अब काउंसलरों के लिये लिया गया यह फैसला स्थानीय सरकारों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Jalandhar News: फिरौती के लिए गोली चलाने के मामले में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फिरौती के लिए गोली चलाने के मामले में फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट थाना 5 की पुलिस ने फिरौती के लिए गोली चलाकर दहशत फैलाने के मामले में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिशव निवासी गांव कलीजपुर पठानकोट के रूप में हुई है। एसीपी आतीश भाटिया ने बताया कि थाना 5 में 20 जून 2026 को दर्ज मामले की जांच के दौरान धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की कार्रवाई की गई।

    जांच के दौरान सामने आया कि फिरौती के लिए गोली चलाने आए आरोपी गुरलाल सिंह की निशानदेही पर बरामद मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट फर्जी तरीके से तैयार करवाई गई थी। पुलिस ने नंबर प्लेट बनाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रिशव को 25 जून 2026 को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने नंबर प्लेट तैयार करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी है कि बिना पूरी जांच-पड़ताल के किसी भी वाहन की नंबर प्लेट तैयार न की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस  अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।