Blog

  • पंजाब : भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, लगातार हो रहा विरोध, देखें वीडियो

    पठानकोट : जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव को लेकर हर एक पार्टी के उम्मीदवार की ओर से अपना चुनाव प्रचार बड़े जोरशोर से किया जा रहा है। वही इस चुनावी प्रचार में भाजपा उमीदवार को कड़ी मशक्कत का सामना अपने चुनावी प्रचार में अलग-अलग जगह पर करना पड़ रहा है। क्योंकि किसानों की ओर से भाजपा उमीदवारों का विरोध अलग-अलग जगह पर किया जा रहा है। इसी के चलते लोकसभा हलका गुरदासपुर से भाजपा उमीदवार दिनेश सिंह बब्बू की ओर से विधानसभा हलका भोआ के गांव तारागढ़ में अपना चुनावी प्रचार किया जा रहा था।

    जिसके चलते उनका विरोध करने के लिए किसान जथेबंदियो की और से उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं व किसान नेताओं के बीच होने वाले टकराव को भी पुलिस ने बड़ी मशक्कत से रोका। इस बारे में बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जो मांगे मानी थी उनको पूरा नहीं किया जा रहा। जिसके विरोध के चलते भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा उम्मीदवार की ओर से अपना चुनावी प्रचार किया जाएगा वहां पर उनका विरोध किया जाएगा। वही इस बारे में जब भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह भी एक किसान परिवार से संबंधित है। उन्होंने कहा कि किसान हमारे भाई हैं उन्हें इस लोकतंत्र के पर्व में अपना सहयोग करना चाहिए और जो भी चुनाव प्रचार करने आ रहा है उसे नहीं रोकना चाहिए चाहे वो किसी भी पार्टी का हो।

  • जालंधरः बरसात ने खोली प्रशासन की पोल, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर में आज कुछ समय के लिए हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन इसी के साथ इस बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी है। प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों का खुलासा उस समय हुआ, जब लोगों ने बरसात के दौरान गड्डों को लेकर जमकर नारेबाजी की। यह मामला लंबा पिंड से जंडू सिंघा की ओर जाती सड़क का है। जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे दिखाई दे रहे है और उनमें पानी इकट्ठा हुआ पड़ा है। लोगों का कहना हैकि प्रशासन की बड़ी वारदात होने का इंतजार कर रहा है। 

    वहीं राहगीरों ने कहा कि इस सड़क के हालात बदतर होने के कारण वह इस रास्ते से गुजरना भी पसंद नहीं करते। उन्होंने कहाकि मजबूरी के कारण उन्हें यहां से गुजरना पड़ता है। वहीं इलाका निवासियों भी सड़क से परेशान हो चुके है। उनका कहना है कि इस सड़क पर कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन प्रशासन इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

  • मशहूर अदाकारा Divyanka Tripathi का हुआ Accident, अस्पताल में भर्ती, लाइव सेशन किया रद्द 

    मुबंईः टेलीविजन स्टार दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सीडेंट हो गया है। अभिनेत्री की टीम ने इंस्टाग्राम पर उनके और पति विवेक दहिया के प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी है। वहीं विवेक दहिया की पीआर टीम ने बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह खुलासा किया है कि दिव्यंका अस्पताल में भर्ती जिसकी वजह से लाइव सेशन को रद्द करना पड़ा है। वहीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के ठीक होते ही वह लाइव आकर आप सभी से बात करेंगे। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया जो हाल ही में एड्रियशम के साथ एक अंडरकवर एजेंट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए टेलीविजन पर लौटी हैं। वह एक दुर्घटना का शिकार हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की पीआर टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और उनकी आज सर्जरी होगी। पोस्ट में लिखा है, ‘हमें यह घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन रद्द कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने के बाद विवेक आप सभी से मिलेंगे। हम आपकी समझ और समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और दिव्यंका के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करें।’

    रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में धूम मचा चुकी दिव्यांका त्रिपाठी का 18 अप्रैल 2024 को एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद 19 एक्सीडेंट 2024 को एक्ट्रेस की सर्जरी है। बता दें कि पिछले साल अगस्त में दिव्यांका के दो लिगामेंट के फटने की सर्जरी के कुछ महीनों बाद एक बार फिर वह हादसे का शिकार हुई हैं। विवेक ने अपनी इंस्टाग्राम आईजी स्टोरी पर एक एक्स-रे रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें लिखा था, ‘दिव्यांका मैम के सोल्डर की दो हड्डियां टूट गई हैं और कल उनकी सर्जरी होगी। जैसा कि अपडेट किया गया है, वह सुरक्षित हाथों में हैं।’

    विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी अपने लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले और उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। दोनों 8 जुलाई, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। दिव्यंका ने 2006 में नाटक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के साथ टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की, विवेक की पहली टेलीविजन भूमिका 2013 में ‘ये है आशिकी’ में लीड रोल प्ले किया था। बता दें कि उन्होंने ‘नच बलिए 8’ में भी एक साथ हिस्सा लिया था।

  • पंजाबः स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 14 बच्चों सहित कई घायल

    संगरूरः बरनाला-चंडीगढ़ रोड़ पर धनौल के पास सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक द्वारा सड़क क्रॉस करने के दौरान स्कूल बस से टकरा गया। इस दौरान ग्रीन फील्ड कॉन्वेंट स्कूल की बस दानगढ़ की ओर जा रही थी। हादसे में स्कूल बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में 14 बच्चे घायल हो गए। वहीं बस चालक और कंडक्टर भी घायल हुए है। जिन्हें घायल अव्स्था में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    इस दौरान कुछ बच्चों को टांके लगे है। वहीं स्टाफ के 2 मेंबर भी घटना में घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों चालकों में गलती किसकी थी। वहीं डॉक्टर का कहना है कि कुछ बच्चों को चोटें थोड़े ज्यादा आई है। लेकिन अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 42 बच्चे सवार थे।

    वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गलती स्कूल बस चालक की थी। उनका कहना है कि ट्रक निकल चुका था। इस दौरान ट्रक का डाला खुला हुआ था। लेकिन बस चालक से गाड़ी कंट्रोल ना होने का कारण हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि बस चालक अगर समय तेज रफ्तार से ना होता तो हादसा टल सकता था।

  • पंजाब : लुटेरा गिरोह का मुख्य सरगना साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के अंतर्गत निहाल सिंह वाला में पुलिस ने लुटेरों का एक गिरोह पकड़ा था। पुलिस ने गिरोह में 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गिरोह के बाकी सभी सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है। इस गिरोह का मुख्य सरगना जस्सा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    डीएसपी निहाल सिंह वाला परमजीत सिंह संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी परमजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को लूटपाट के मामले में एक गिरोह को काबू किया था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के करीब 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके है।

    थाना निहाल सिहं वाला ने इस गिरोह के मुख्य सरगना जसप्रीत सिंह निवासी फुलेवाल जस्सा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जसप्रीत सिंह ने कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के 11वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के गुट ने कांग्रेस की बढ़ाई मुश्किलें, रखी ये शर्त

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू समेत उनके गुट के नेताओं ने एकमत निर्णय लिया है कि वह पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में वे न तो पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे और न ही उनके साथ चलेंगे। हालांकि बीते दिन पटियाला में नवजोत सिद्धू के घर पर हुई बैठक में सिद्धू के अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह दूलो, पूर्व विधायक नाजर सिंह मानशाहिया, जगदेव सिंह कमालू, महेशइंद्र सिंह के अलावा बठिंडा देहात के प्रभारी हरबिंदर लाडी व राजवीर सिंह महराज मौजूद रहे।

    बैठक में शामिल मानसा से पूर्व विधायक नाजर मानशाहिया और हरविंदर लाडी ने इसकी पुष्टि की है। मानशाहिया ने कहा कि वे सभी सिद्धू की पत्नी का हालचाल जानने गए थे। इस दौरान हुई बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि जब पार्टी को जरूरत होती है तो उनको सिद्धू की याद आ जाती है लेकिन चुनाव के बाद में उनको अनदेखा कर दिया जाता है। दोनों नेताओं ने कहा कि पहले पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी और अब प्रत्याशी सिद्धू के साथ संपर्क साध पार्टी की मजबूती के लिए रैलियां करने के लिए कह रहे हैं। बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि जब सिद्ध पार्टी की मजबूती के लिए रैलियां कर रहे थे तो सभी नेता उनकी रैलियों को रोकने में लगे हुए थे। यही नहीं, सिद्धू की रैलियां कराने वालों को बेवजह पार्टी से निकाल दिया गया।

    उन्होंने कहा कि उनको तो अभी तक यह भी नहीं पता कि वे कांग्रेस पार्टी में हैं भी या निकाले जा चुके हैं क्योंकि इंटरनेट मीडिया से उनको पार्टी से निकाले जाने का पत्र भी मिला था, लेकिन पार्टी की ओर से आधिकारिक कोई पत्र उनको नहीं मिला। मानशाहिया ने कहा कि सिद्धू ग्रुप का कोई भी नेता पार्टी के प्रत्याशियों के हक में तब तक चुनाव प्रचार नहीं करेगा, जब तक कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिद्धू से चर्चा नहीं करेगी और पार्टी से निकाले गए सिद्धू गुट के नेताओं को फिर से कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाता।

  • मौसम ने ली करवट, शिमला बना जालंधर, लोगों को गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। वहीं अप्रैल में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश के साथ-साथ एक बार फिर से ओलावृष्टि हो रही है। ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। आज दोपहर बाद पंजाब के कई हिस्सों में काले बादल छा गए और कई जगहों पर भारी बारिश भी हुई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।  

    गौरतलब है कि इससे पहले 15-16 को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। वहीं आज हो रही बारिश से एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। किसानों की फसलें तैयार हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

    सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटियाला में तूफान की आशंका है। लुधियाना में बादल छाए रहेंगे। 20 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, एसबीएस नगर, रूपनगर, पटियाला और संगरूर में बारिश की उम्मीद है। जबकि पश्चिमी मालवा में 20 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आएगी।

  • जालंधरः भाजपा को झटका, ये नेता कांग्रेस में हुआ शामिल

    जालंधर, ENS: पंजाब बीजेपी के एनजीओ सेल के सदस्य की आज कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हो गई है। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले मंजीत सिमरन ने पिछले दिनों बीजेपी का दामन छोड़ दिया था, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया है।

    कांग्रेस में शामिल होने पर मनजीत सिंह सिमरन ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी जो पंजाब के सबसे सफल मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार चन्नी को जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। इस लोकसभा चुनावों में जालंधर से रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतेंगे। इस मौके पर कपिल देव शर्मा, गुरदयाल दास, निर्मल सिंह, एनके शर्मा, सतपाल, अशोक हंस, महात्मा रॉय, सुरिंदर सैनी, संजय कुमार, विशाल रॉय, हरदीप सिंह, जीत रॉय मौजूद रहे।

  • पंजाबः रैली में इस नेता का हुआ विरोध, इलाका छावनी में हुआ तब्दील, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, किसानों द्वारा लगातार पार्टी के नेताओं का विरोध किया जा रहा है। बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस बीच किसान संगठन भी बीजेपी के उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं, जिसके मुताबिक आज मजीठा में किसान संगठनों द्वारा बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू का विरोध किया जाना था, लेकिन मजीठा में बीजेपी की रैली के दौरान रैली के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

    इस बीच बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू ने अपनी रैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने आज शिरोमणि अकाली दल के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में रैली की और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के भारी इकट्ठ को देखकर लगता है कि लोकसभा चुनाव में मजीठा हलके से भी भाजपा को भारी संख्या में वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसानों के हक और किसानों के हित की बात करते हैं।

    लेकिन किसान संगठन अभी भी इनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग अमृतसर से सांसद रहे हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अमृतसर के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा बात करता हूं कि अमृतसर में कार्गो उड़ानें शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने दो साल में अमृतसर के लिए क्या किया है।

  • बड़ा झटका: नहीं थम रहा इस्तीफों का दौरा, प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह कंबोज ने पार्टी छोड़ी

    अंबालाः हरियाणा में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों का दौर अभी थमा नहीं है। अंबाला में भी जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। 2019 में अंबाला सिटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने भी जेजेपी पार्टी को अलविदा कह दिया है। अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरपाल कंबोज ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला को भेज दिया है। पार्टी छोड़ने के कारणों को लेकर जानकारी देते हुए हरपाल कंबोज ने बताया कि बीते लगभग 20 से 25 वर्षों से वो देवी लाल परिवार से जुड़े हुए हैं और जजपा के गठन से ही वे अजय चौटाला और दुष्यंत के साथ थे।

    हरपाल सिंह कंबोज पार्टी के 4 साल जिलाध्यक्ष भी रहे। कंबोज ने कहा कि सबसे पहले मैंने ही अंबाला में जजपा का झंडा उठाया है। कहा कि राजनीति भाइयों के साथ होती है। ऐसे फैसले भी भाइयों के कहने पर ही लिया है। इस्तीफा देने के पीछे क्या कारण रहे हैं,इस पर कंबोज ने कहा कि कोई खास कारण नहीं है। मेरे व्यक्तिगत कारण रहे हैं। किसी से कोई मतभेद नहीं है। आगामी फैसले के लिए वे अपने भाइयों (वर्कर्स) के साथ विचार करेंगे,उसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।