जालंधरः भाजपा को झटका, ये नेता कांग्रेस में हुआ शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब बीजेपी के एनजीओ सेल के सदस्य की आज कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हो गई है। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले मंजीत सिमरन ने पिछले दिनों बीजेपी का दामन छोड़ दिया था, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया है।

कांग्रेस में शामिल होने पर मनजीत सिंह सिमरन ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी जो पंजाब के सबसे सफल मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार चन्नी को जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। इस लोकसभा चुनावों में जालंधर से रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतेंगे। इस मौके पर कपिल देव शर्मा, गुरदयाल दास, निर्मल सिंह, एनके शर्मा, सतपाल, अशोक हंस, महात्मा रॉय, सुरिंदर सैनी, संजय कुमार, विशाल रॉय, हरदीप सिंह, जीत रॉय मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *