चंडीगढ़ः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने ऐलान किया है कि है वह पंजाब की भगवंत मान सरकार की नीतियों से दुखी होकर के कल 18 मई को पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाएंगे और ट्रेनें जाम करेंगे। इस दौरान पंढेर ने कहा कि कल राज्यभर में दोपहर 1 बजे से रेलवे ट्रैक जाम किए जाएगे।
Blog
-

पंजाबः व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से 21 वर्षीय युवक पर किया हमला, हुई मौत, 7 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो
मुकेरियां/सोनू थापर: बस स्टैंड भंगाला के पास देर रात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। जिसके बाद तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई मे भर्ती करवाया गया। जहां आज उक्त युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय गौरव आनंद निवासी गांव नवां भंगाला के रूप में हुई है। इस संबंधी थाना मुकेरियां पुलिस को दिए गए बयानों में पारस आनंद पुत्र अशोक कुमार निवासी नवां भंगाला ने बताया कि उसका छोटा भाई गौरव आनंद जो कि अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर बस स्टैंड भंगाला के पास मोमोज खाने के लिए गए थे।
इस दौरान वह भी वहां पर अपने निजी काम के लिए बस स्टैंड पर ही खड़ा था। जहां पर पहले तो चकसू पुत्र मनोज, आकाश उर्फ घोगा, सूरज, निखिल सहित अन्य 3 व्यक्तियों ने जबरदस्ती उनकी कार के आगे आ गए। इस दौरान निखिल ने डंडे से हमला किया। कार में बैठा उसका भाई गौरव व उसका दोस्त जब बाहर निकले तो उक्त हमलावरों ने अपने अपने हथियारों निकालकर गौरव के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसके चिल्लाने पर जब लोग वहां पर इकट्ठा होने लगे तो हमलावर मौके से भाग निकले।

इस दौरान गंभीर रूप से घायल गौरव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी आज मौत हो गई। गौरव की मौत के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। थाना मुकेरियां की पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। थाना मुकेरियां की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

जालंधरः आप विधायक के बेटे को गैंगस्टर ने दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर, वरुण/हर्ष: नकोदर विधानसभा हलका से आप विधायक इन्द्रजीत कौर मान को लेकर लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विधायक के बेटे अमनदीप सिंह को गैंगस्टरों से धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस विधायक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, 10 मई की सुबह विधायक को मोबाइल पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था।
इसके पश्चात उसे दोबारा किसी और नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। लेकिन जब पुलिस ने उक्त नबंर की जांच की तो वह नंबर नॉट अवेलबल आता रहा। अमनदीप सिंह द्वारा जालंधर देहात के एसएसपी मुखविन्द्र भुल्लर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसएसपी मुखविन्द्र सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिकायत मिलते ही कार्रवाई के आदेश दिए। नकोदर के सदर थाना में धारा 384, 506 आईपीसी के अधीन केस दर्ज करके जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

पंजाबः थाने तक पहुंची खेतों में लगी आग, 2 गाड़ियां जलकर हुई खाक, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः सुजानपुर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पास के खेतों में फसल के अवशेषों को आग लग गई। इस दौरान आग धीरे-धीरे थाने की ओर बढ़ती गई। जिसके कारण थाने में पड़ी पुरानी दो गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। इस घटना दौरान थाने में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने घटना संबंधी जानकारी दमकल विभाग को दी। काफी मशक्त के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि आखिर खेतों में पड़े फसल के अवशेषों को किसान की ओर से आग लगाई गई थी या फिर यह खुद लगी थी। मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी अनिल पवार ने बताया कि खेतों में आग लगी थी जिसके बाद धीरे-धीरे आग थाने तक पहुंच गई। इस दौरान थाने में पड़ी दो गाड़ियां जलकर खाक हो गई। पुलिस अधिकरी ने कहा अगर इन फसल के अवशेषों को किसी ने आग लगाई होगी तो उस पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

घर के ताले तोड़ चोरों ने की लाखों की चोरी
ऊना/सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव लोअर भंजाल के जीतपुर बहेड़ी रोड पर सुबह सुबह चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। लोअर भंजाल निवासी केबल कृष्ण कुमार के घर अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोड़कर नगदी और आभूषण और बच्चों की रखी हुई दो गोलकें व पर्स ले गए। चोर घर में रखे 65 ओर 70 हजार रुपए और करीब लगभग 6 लाख के सोने चांदी आभूषण चोरी करके ले गए।मंगलवार सुबह करीब 9 बजे केवल कृष्ण की पत्नी पिंकी देवी अपने मकान को ताले लगाकर दौलतपुर चौक दवाई लेने गई और करीब एक घंटे के बाद वह वापस अपने घर आई तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरे की दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और अलमारी में रखे नकदी और सोने चांदी के आभूषण और बच्चों के गोलक लेडीज पर्स गायब थे। पिंकी देवी ने आसपास में फोन किए और गांववासियों घटना के बारे में जानकारी दी। पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार को सूचित किया। मौके पर प्रधान ने चोरी की घटना को देखने के बाद पुलिस चौकी दौलतपुर को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलने के कुछ समय के बाद ही पुलिस चौकी प्रभारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चोरी की घटना में नुकसान का जायजा लेने के बाद पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पिंकी देवी ने बताया कि घर में 65 ओर 70 हजार रुपए और करीब लगभग 6 लाख के सोने चांदी आभूषण चोरी हो गए।एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना की गहनता से जांच में जुटी हैं। चोरी को लेकर घटनास्थल के आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा हैं। ताकि चोरों के बारे में कोई सुराग मिल सके।
-

पंजाबः इस मामले में NCSC कमीशन ने दिए जांच के आदेश, 14 दिन में मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गुरुद्वारा श्री बुंगा नानकसर रविदासिया सिंघा रेजिस्टर्ड के उपाध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत को लेकर NCSC कमीशन ने एक्शन लिया है। दरअसल, 60 से अधिक हथियारबंद लोगों ने गुरुद्वारे में घुसकर कब्जा करने की नियत से हिंसा की थी। जिस पर NCSC कमीशन अध्यक्ष विजय सांपला ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बठिंडा प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस दौरान विजय सांपला ने बठिंडा प्रशासन को कार्रवाई की रिपोर्ट 14 दिनों में देने को कहा।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को लिखित शिकायत में गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष जसवीर सिंह महराज ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की स्थापना 1946 में संत साधु राम टिब्बे वाले ने की थी। गुरुद्वारा साहिब से रविदासिया सिख समुदाय की भावना और आस्था जुड़ी हुई है। श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो बठिंडा के एसजीपीसी के 60 से अधिक सदस्यों ने जबरन कब्जा करने के इरादे से तेज धार वाले हथियारों (तलवार और लाठी) के साथ गुरुद्वारा बुंगा नानकसर रविदासिया सिंघा में प्रवेश किया और गुरुद्वारा सेवादारों को पीटना शुरू कर दिया। इससे गुरुद्वारा साहिब के कई सदस्यों को चोटें आईं और वे अस्पताल में भर्ती हैं।
इस बीच आयोग ने फरीदकोट क्षेत्र के संभागीय आयुक्त; पुलिस महानिरीक्षक (बठिंडा क्षेत्र), बठिंडा के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जिला बठिंडा) को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान मामले पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तथ्यों सहित पोस्ट या ईमेल के माध्यम से 31 मई तक भेजने के लिए कहा गया है। सांपला ने अधिकारियों को चेताया कि यदि कार्रवाई की गई रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर प्राप्त नहीं होती है, तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत दीवानी अदालत की शक्तियों का प्रयोग किया जा सकता है और दिल्ली में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए समन जारी किया जा सकता है।
-

औद्योगिक ईकाइयां:जल्द आनलाईन पाॅर्टल पर ई-केवाईसी करना करें सुनिश्चित
ऊना/सुशील पंडित: भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण योजना को विभिन्न पात्र औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो मे कार्यन्वयन करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ढिल्लों ने बताया कि परियोजना को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2017 मे राष्ट्रीय अप्रैन्टिसशिप प्रोत्साहन योजना आरम्भ की गई थी इसके अन्तर्गत अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षु रखने वाले औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो द्वारा इन प्रशिक्षुओं को दिये जाने वाले वृतिका का 25 प्रतिशत व्यय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2022 के बाद यह सारी प्रक्रिया आॅनलाईन कर दी गई है जिसके लिए सम्बधित स्थापना तथा प्रशिक्षु दोनों का ई-केवाईसी अप्रैन्टिसशिप पोर्टल पर किया जाना अति आवश्यक हैं। इसके बिना दी गई बृतिका का 25 प्रतिशत हिस्से का भुगतान भारत सरकार द्वारा नही किया जा सकता। इस सम्बन्ध मे पहले भी जिले के औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अभी भी मैसर्ज़ स्विस गार्नियर लाईफ साईंस मैहतपुर, मैसर्ज़ स्टेनफोर्ड लैबोरेट्री मैहतपुर, मैसर्ज़ नेस्ले इंडिया टाहलीवाल, मैसर्ज़ वैक्टर फूड स्पैशिलिस्ट टाहलीवाल, मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्री गगरेट, मैसर्ज़ यशस्वी अकादमी, मैसर्ज़ जीडीएच इंडस्ट्री बसाल तथा एलवी एक्सप्रेस आॅटोमोबाईल बसाल द्वारा रखे गये प्रशिक्षुओं का अभी तक ई-केवाईसी अप्रैन्टिसशिप पोर्टल पर नही किया गया है।प्रधानाचार्य एवं सहायक प्रशिक्षुता सलाहकार अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना ने इन औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो से ई-केवाईसी के कार्य को प्राथमिकता के अधार पर करने का आह्वान किया है ताकि इन औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो के लम्बित बृतिका के 25 प्रतिशत हिस्से का भुगतान भारत सरकार द्वारा समय पर किया जा सके।
-

पंजाबः शिव सेना नेता पर बाइक सवार युवकों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापरः तलवाड़ा के डैम रोड पर सुबह 10ः15 पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर शिव सेना नेता कहीं जा रहा था। इसी दौरान अन्य बाइक पर सवार युवकों शिव नेता पर दहशत का माहौल बनाने के लिए गोलियां चलाई। हालांकि इस मामले को लेकर कहा जा रहा हैकि युवकों ने शिवसेना नेता पर दहशत बनाने के लिए हवा में फायर किए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते आज युवकों ने गोलियां चलाई है।
वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक सवार व्यक्ति होशियारपुर के साथ लगते हरियाणा के रहने वाले है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही मामले की असल जानकारी के बारे में पता चल पाएगा। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। जिसमें उक्त बाइक सवार युवक गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित शिवसेना नेता के बयानों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूसरी ओर इस मामले को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर तलवाड़ा थानाध्यक्ष बलराज सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उन्होंने बाइक पर सवार एक युवक को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शिवसेना बाल ठाकरे छिंदे गुट के स्थानीय नेताओं पर हुए हमले के बाद शिवसेना के बड़े नेताओं में रंजीत राणा, बंटी जोगी, सनी, अतुल और अलग-अलग जिलो से पहुंचे शिवसैनिकों ने पुलिस प्रमुख से मुलाकात की और आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर न्याय की मांग की। तलवाड़ा थाना पहुंचे शिवसेना बाल ठाकरे छिंदे गुट के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत राणा ने अपने स्थानीय नेता पर हुए हमले को राज्य सरकार द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन बताया और चेतावनी दी कि आरोपियों जल्द काबू करके उन पर कार्रवाई की जाए।
-

सहकारिता आंदोलन का जन्म हरोली के पंजावर गांव में हुआ:जगत राम शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: मुकेश अग्निहोत्री को सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मंत्रालय देने पर प्रतिभा सिंह व सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए इंटक ने इस बात की लोगों को और नेताओं को बधाई दी। राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव व प्रदेश के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने प्रेस नोट में बताया कि सहकारिता आंदोलन का जन्म हरोली के पंजावर गांव में हुआ था, जो आज पूरे भारत में सहकारिता आंदोलन से फैला हुआ है | इसमें करोड़ों अरबों रुपए का विकास हो रहा है और लाखों लोग रोजगार प्राप्त कर रहे हैं| जगत राम ने इस बारे में भी जानकारी दी की, आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने ही सार्वजनिक क्षेत्र को पहल पर इसके बाद सहकारिता आंदोलन, ज्वाइंट सेक्टर तथा निजी क्षेत्र को भी बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन किया |कांग्रेस की नीतियों के कारण ही देश का चौमुखी विकास हुआ | जगत राम ने यह भी बताया जिस प्रकार सहकारिता आंदोलन का श्रेया जिला ऊना को जाता है जो पहले होशियारपुर का हिस्सा था l उनके लोगों को यह बताना भी बड़ा जरूरी है, गैर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के कल्याण के लिए हिमाचल बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन रजिस्टर नंबर 273,25 जुलाई 1983 को जिला ऊना में ही गठन हुआ था |
इसके पहले अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित जगन्नाथ थे l जो बाद में इंटक के प्रधान रहते हुए जिला ऊना से राज्य सभा के सदस्य भी बने l संस्थापक सदस्यों से मैं खुद और साथी राम आसरा जीवित है | राम आसरा जी भक्ति में मग्न है और मैं यूनियन में अभी तक सक्रिय हूं और इसी यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष हूं l हिमाचल प्रदेश और देश के अन्य भागों में इंटक के संगठन के बाद भवन निर्माण मजदूरों के लिए बोर्ड गठित करने की मांग उठी | 1996 में सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में मनमोहन सिंह की सरकार ने गैर असंगठित असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बोर्ड का गठन किया | 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बोर्ड का गठन किया जो कि लंगड़ा था उसके बाद स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने बोर्ड का सही अर्थों में गठन किया |
जिसमें इंटक के अलावा सभी विरोधी ट्रेड यूनियन के सदस्यों को भी लिया गया और उसमें लोगों के लिए भरपूर मदद की l जो स्व. राजा वीरभद्र सिंह के युग में लोगों को सहायता की अति प्रशंसनीय थी | दुर्भाग्यवर्ष पूर्व सरकार ने जाते-जाते सभी एक सर्कुलर में ही झटके से ट्रेड यूनियन के अधिकार समाप्त कर दिए और ट्रेड यूनियन को इस काम से बाहर कर दिया, जोकि एक्ट में ट्रेड यूनियन का इस बोर्ड के साथ काम करने का मौलिक अधिकार है और सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने यह कहा था मैं आते ही सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था भी बदल लूंगा परंतु फरवरी माह में जयराम की सरकार द्वारा किए गए सर्कुलर मोहर लगा दी जो कि सरासर गलत है l सुक्खू को इंटक मोदी की राह पर चलने नहीं देगी और इसका बहुत कड़ा विरोध किया जाएगा l
-

होशियारपुरः 23 वर्षीय लड़की के सिर पर युवक ने किया ईंट से हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापर: दसूहा के पास हाजीपुर गांव में 3 दिन पहले लड़की के गांव के ही लड़के ने ईंट मारकर जाने से मारने की नीयत से फैंककर चला गया था। लड़की की पहचान 23 वर्षीय पवन कुमारी के रूप में हुई है। पीड़िता ने बताया कि वह एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम के सिलसिले में आसपुर नहर के कच्चे रास्ते से गगड़ की ओर जा रही थी। पीड़िता ने कहना है कि बाइक पर सवार होकर उनके ही गांव का लड़का मनिंदर सिंह उनका पीछा कर रहा था। इस दौरान उसने उसकी एक्टिवा रोक दी और उसे धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया।
जिसके बाद उक्त युवक ने जान से मारने की नीयत से ईंट से कई बार उसके सिर पर वार किए। जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पीड़िता का उपचार चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ अमरजीत कौर ने बताया कि मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित लड़की के परिजनों का कहना है कि मनिंदर उनकी बेटी को काफी परेशान करता था, लेकिन अब उसने जान से मारने की नीयत से कई बार सिर पर ईंट से हमला किया। जिसके बाद पीड़ित और उसके परिजनों के बयान पर मनिंदर पर मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
