पंजाबः थाने तक पहुंची खेतों में लगी आग, 2 गाड़ियां जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

पठानकोट/अनमोलः सुजानपुर थाने में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पास के खेतों में फसल के अवशेषों को आग लग गई। इस दौरान आग धीरे-धीरे थाने की ओर बढ़ती गई। जिसके कारण थाने में पड़ी पुरानी दो गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। इस घटना दौरान थाने में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर थाने में मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने घटना संबंधी जानकारी दमकल विभाग को दी। काफी मशक्त के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि आखिर खेतों में पड़े फसल के अवशेषों को किसान की ओर से आग लगाई गई थी या फिर यह खुद लगी थी। मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी अनिल पवार ने बताया कि खेतों में आग लगी थी जिसके बाद धीरे-धीरे आग थाने तक पहुंच गई। इस दौरान थाने में पड़ी दो गाड़ियां जलकर खाक हो गई। पुलिस अधिकरी ने कहा अगर इन फसल के अवशेषों को किसी ने आग लगाई होगी तो उस पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *