Blog

  • सिराज व कुटलैहड़ में एक समान हुआ विकास: अविनाश राय खन्ना

    सिराज व कुटलैहड़ में एक समान हुआ विकास: अविनाश राय खन्ना

    कुटलैहड़ विधानसभा में कंवर के पक्ष में चुनाव प्रचार

    ऊना/ सुशील पंडित: थानाकलां में “विजय संकल्प अभियान जनसभा” में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कुटलैहड़ की जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने भाजपा को दशकों से आशीर्वाद दिया है जिस कारण आज यहां विकास को गति मिली है। उन्होंने एक बार फिर कुटलैहड़ में वीरेन्द्र कंवर को बहुमत देकर विधानसभा पहुंचाने का आह्वान किया जिससे कुटलैहड़ का विकास निर्बाध रूप से जारी रहे।
    जनसभा के दौरान खन्ना ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया और कुटलैहड़ के विकास के लिए वीरेंद्र कंवर की पीठ थपथपाई।अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सिराज व कुटलैहड़ में एक समान विकास हुआ है जिसके लिए उन्होंने कंवर के परिश्रम की सराहना भी की।
  • जालंधर: कुख्यात आरोपी तोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर: कुख्यात आरोपी तोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: कमिश्नरेट पुलिस किला मोहल्ला में हुए गोली कांड के मुख्य आरोपी शिवम ऑफ तोता को साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शिवम चौहान ऑफ तोता पुत्र अजय कुमार वासी ढन मोहल्ला, संजीव कुमार उर्फ पीदी पुत्र अशोक कुमार वासी बाग कर्म बख्श, नरेंद्र सूरमा पुत्र शरद चंद्र वासी मोहन पार्क दिल्ली के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसीपी दमनवीर सिंह और इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि दिवाली की रात आरोपी तोता ने साथियों के साथ मिलकर सुभाष महाजन और उसके परिवार के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर और  तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया था। जिसमें महाजन को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी तोता और उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 307, 452, 336, 323, 148, 149, 341, 427 और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में तोता और उसके साथी फरार चल रहें थे। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तोता और पीदी दिल्ली में अपने मामा नरेंद्र के पास ठहरे हुए थे। इसलिए पुलिस ने तोता के मामा को भी इस मुकदमें मे नामजद कर लिया है।

  • ऊना सदर से सती के चुनाव प्रचार में पहुंचे कानून मंत्री किरिन रिजिजू

    ऊना सदर से सती के चुनाव प्रचार में पहुंचे कानून मंत्री किरिन रिजिजू

    संबोधन में भाजपा के लिए मांगा समर्थन, विधानसभा हरोली में प्रोफेसर रामकुमार के लिए मांगा समर्थन

    ऊना/सुशील पंडित: रविवार को ऊना नगर परिषद के पाकिँग स्थल पर भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती के पक्ष में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरिन रिजिजू ने कहा कि वह जिस राज्य से संबंध रखते हैं। वहां पर कभी गांव में पहुंचने के लिए सड़क सुविधा तक भी उपलब्ध नहीं थी। लेकिन भाजपा सरकारें बनते ही उस क्षेत्र में विकास की नई ईबारत लिखी गई। उन्होंने कहा कि साल 2014 में डिजीटल क्रांति लाने के लिए प्रधानमंत्री ने जनधन खाता खोलने की शरुआत की। उस समय कांग्रेसी भाजपा के निर्णय पर हंस रहे थे। लेकिन अब हरेक भारतीय के खाते में एक क्लिक से पैसा चला जाता हैं। इसी विजिन को साकार करने के मकसद से प्रधानमंत्री ने यह सपना लिया है कि साल 2047 तक भारत को डिजीटल समेत अन्य संसाधनों से पूर्ण रुप से विकसित देश बनाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में ऊना के लोग काफी हैं। ऊना के स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। यहां के लोग काफी बेबाक हैं, मेहनती और अपनी बात को सही ढंग से रखने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश को तोड़ने का प्रयास किया और जातिवाद का जहर घोला, लेकिन भाजपा ने सर्व जाति धर्म को अपनाते हुए सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया हैं और उसके अनुसार राज्यों में कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की वह चुनाव के लिए मात्र 12 दिनों में दिल से मेहनत करें, ताकि ऊना समेत अन्य क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर सके और हिमाचल में भाजपा सरकार दोवारा बने। किरिन ने कहा कि राजनीतिक सफर शुरु करने से पहले कई बार हिमाचल देवभूमि में आए। यहां पर कई बड़े मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही धर्मशाला मैकलोडगंज में महामहिम दलाईलामा से भी मिले थे।

    ऊना विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में कानून मंत्री ने नार्थ ईस्ट में एक ताकत के रुप में उभरकर सामने आए हैं। वहां पर राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाया मिला हैं। लंबे समय से घिसे-पिटे कानून को समाप्त करते हुए नए कानून बनाने के लिए प्रयास किए। भाजपा की राजनीति में बूथ से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं को एक सामान समझते हैं। आपके आने से चुनावी कार्यक्रम को नई धार मिलेगी। सत्ती ने कहा कि पांच साल में ऊना क्षेत्र के हरेक गांव में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाए हैं। क्योंकि विकास के मामले में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। वह ऊना क्षेत्र की समस्त जनता के आभारी हैं, जोकि उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में कोरोना महामारी से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में भी विकास की गति को थमने नहीं दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरुप ऊना जिला मुख्यालय में तय समय सीमा के भीतर लघु सचिवालय, मदर-चाईल्ड केयर अस्पताल, दिव्यांगजनों के लिए नैशनल करियर सर्विस सैन्टर, परिधि गृह सहित अनेकों विकास परियोजनाएं पूर्ण करके जनता को समर्पित की गई हैं।
    इस मौके पर ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, फिरोजाबाद से विधायक प्रेमपाल शर्मा, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अमनजीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, प्रवक्ता बलविंद्र गोल्डी, मंडी समिति के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, एडवोकेट खड़ग सिंह, हरभजन सिंह मान, सागर दत्त भारद्वाज, जिप सदस्य अशोक धीमान, डा. रामपाल सैणी, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, ऊना नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, मैहतपुर नगर परिषद अध्यक्षा अंजू बाला, युवा नेता विनय शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव एडवोकेट मीनाक्षी राणा, ऊना मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना बासुदेवा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    इस जनसभा से पहले कानून मंत्री किरिन रिजिजू विधानसभा हरोली में प्रोफेसर रामकुमार जोकि हरोली से भाजपा प्रत्याशी हैं के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  विधानसभा हरोली में बल्क ड्रग पार्क का जो सपना देखा था वह भी अब पूरा होने जा रहा है जबकि पिछले दिनों ही ऊना में वंदे भारत ट्रेन भी चलनी शुरू हो गई है। भाजपा सरकार में हुए विकास की बातें करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर रामकुमार के लिए समर्थन देने की भी जनता से अपील की।
  • बाइक चोरी के आरोप में युवक काबू

    बाइक चोरी के आरोप में युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित ; बीती रात पुलिस थाना सदर के अंतर्गत आते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के पास शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पता चला कि वह एक बाइक चोर गिरोह का सदस्य है व बाइक चुरा कर लाया था। जिसके आधार पर सुजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी राजपुरा पटियाला पंजाब (उम्र 24- वर्ष) को गिरफ्तार कर चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
  • पंजाब: सर्दियों की आहट से पहले डेंगू का आतंक!

    पंजाब: सर्दियों की आहट से पहले डेंगू का आतंक!

    चंडीगढ़: पंजाब में सर्दियों की आहट से पहले डेंगू ने दस्तक दे दी है। राज्य में अब तक डेंगू के कुल 5,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि पांच मौतें हो चुकी है. हालांकि इस साल रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या पिछले साल के 23 हजार से अधिक मामलों की तुलना में बहुत कम है। विशेषज्ञों के अनुसार असली चुनौती नवंबर में होगी जब डेंगू मच्छरों का प्रजनन काल अपने चरम पर होगा. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन दिनों औसतन हर दिन डेंगू के लगभग 200 नए मामले सामने आ रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक डेंगू के लिए 38 हजार के करीब लोगों का परीक्षण किया गया है और करीब 5 हजार से अधिक मामलों के बीच 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पिछले साल पंजाब (23,389 मामलों और 55 मौतों के साथ) देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक था. इस साल सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर जिला, 1,000 से अधिक मामलों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है।

    सामने आए मामलों में दूसरे नंबर पर रूपनगर है। इसके साथ ही पठानकोट और फतेहगढ़ साहिब भी डेंगू की चपेट में हैं। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि नवंबर के मध्य के बाद मामलों में गिरावट शुरू हो जाएगी, जब रात का तापमान लगातार 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, क्योंकि ठंडा तापमान मच्छरों के प्रजनन के अनुकूल नहीं है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

    स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों को विशेष डेंगू वॉर्डों के प्रबंध करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियां तेज करने और लार्वा की जांच के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि वैसे तो डेंगू के मामलों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है, परन्तु फिर भी डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में कोई ढील न बरती जाए. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार डेंगू पर काबू पाने और अपने नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

  • सामान्य पर्यवेक्षक ने कुटलैहड़ विस के मतदान केन्द्रों व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

    सामान्य पर्यवेक्षक ने कुटलैहड़ विस के मतदान केन्द्रों व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

    राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, आदर्श आचार संहिता पालन का किया आग्रह

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना, कुटलैहड़, हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किये गये सामान्य पर्यवेक्षक मुकेश कुमार ने शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों व स्ट्रॉंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनावों के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

    इस दौरान मुकेश कुमार ने निर्वाचन अधिकारी विस कुटलैहड़, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक आम बैठक की तथा सभी से भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उनकी सेवाएं उपलब्ध हैं तथा किसी भी समय उनके फोन नम्बर 7649981625 पर सम्पर्क करके अपनी समस्या उठा सकते हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय में 11 से 12 बजे तक चन्द्रलोक कालोनी स्थिति जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सैट नम्बर 2 में भी मिल सकते हैं। उनकी शंकाओं और समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान को अपनी प्राथमिकता बनाने हुए 12 नवम्बर को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
  • जालंधर: चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर: चंडीगढ़ मार्का की अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जरनैल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गुरु अर्जुन नगर मिट्ठु बस्ती के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि  बस्ती मिट्ठू में शराब तस्कर जरनैल सिंह अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। जिस पर कारवाई करते हुए तस्कर के घर  छापामारी कर उसे 4 पेटियां चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब सहित काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: मूसेवाला के पिता ने इंसाफ न मिलने पर सरकार को दिया अल्टीमेटम

    पंजाब: मूसेवाला के पिता ने इंसाफ न मिलने पर सरकार को दिया अल्टीमेटम

    मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को एक सभा के दौरान कहा कि मूसेवाला की हत्या हुए 5 महीने का समय हो चुका है, लेकिन सरकार से इंसाफ नहीं मिल रहा। मुझे कानून पर भरोसा था, इसी कारण अभी तक कहीं कोई धरना आदि नहीं दिया, लेकिन अब सरकार सुनवाई नहीं कर रही। मूसेवाला ने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में रहने की बजाए अपने देश में रहने का फैसला किया था, लेकिन पंजाब में गैंगस्टरों ने जाल बुनने शुरू कर दिए और उसे शिकार बना लिया। बलकौर सिंह ने कहा कि यदि 25 नवंबर तक इंसाफ न मिला तो वह बेटे शुभदीप मूसेवाला के कत्ल की एफआईआर डीजीपी से बात करके वापस ले लेंगे। जिस रास्ते पर मेरा बेटा गया मैं भी उसी रास्ते पर जाऊंगा।

    मूसेवाला के पिता ने कहा कि एनआइए भी अब उन लोगों को सम्मन कर रही है जो सिद्धू के हक में खड़े हैं। सिद्धू का मोबाइल, पिस्टल व अन्य सामान एनआइए के पास ही है जैसे मर्जी चैक करे। मूसेवाला का गैंगस्टरों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, लेकिन एजेंसियां उसका नाता गैंगस्टरों से जोड़ने पर तुली है। मूसेवाला एक शो का सवा करोड़ रुपए विदेश में लेता रहा है। वह चंद पैसों के लिए गैंगस्टरों के साथ क्यों रिश्ता रखेगा। सीआईए इंचार्ज गैंगस्टरों के साथ पार्टियां करता रहा है, लेकिन सरकार आंखें बंद करके बैठी हैं। वहीं, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कोई कलाकार खुलकर मूसेवाला के हक में नहीं आया, अगर कोई आया है तो सिर्फ 2 लड़कियां। अफसाना और जैनी को इस तरह एनआइए द्वारा सम्मन करना गलत है। एनआइए ने अभी तक लॉरेंस के खास जो दिल्ली में रहते हैं, उनसे पूछताछ तक नहीं की । बलकौर सिंह ने कहा कि सीआईए इंचार्ज को वह भगवान मानते थे, लेकिन उसने धोखा दे दिया।

  • जालंधर: हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर: हथियारों सहित 3 गैंगस्टर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः जालंधर देहाती एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के दिशा-निर्देश पर गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़े स्पेशल अभियान तहत फिल्लौर थाने की टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर 2 पिस्टल, 32 बोर, 2 मैगजीन, 4 राऊंड जिंदा व एक कार बरामद की। सरबजीत सिंह बाहिया पीपीएस ने प्रैस को जानकारी देते हुए बताया कि डीएसपी फिल्लौर जतिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार थाना प्रमुख फिल्लौर की देखरेख में फिल्लौर थाने के मुख्य अधिकारी को सूचना मिली कि एक गैंगस्टर किसान से बंदूक की नोक पर मोटरसाइकिल छीन कर ले गया व 2 गैंगस्टरों को लोगों ने गन्ने के खेत में हथियार समेत छुपे हुए हैं जिनकी मदद के लिए गांव से एक व्यक्ति आया हुआ था। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर लिया और पुलिस को सूचना दी जिस पर जतिंदर सिंह पीपीएस उप-पुलिस अधीक्षक निरीक्षक सुरिंदर कुमार मुख्य अधिकारी फिल्लौर थाना ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई की और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र शिंदरपाल सिंह निवासी ग्राम चरण थाना सदर नवांशहर जिला शहीद भगत सिंह नगर, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र जसविंदर सिंह निवासी ग्राम धमई थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर को गन्ने के खेत से पकड़ लिया।

    पुलिस ने लगभग 1 घंटे की मेहनत के बाद इन लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मना लिया। इनसे .32 बोर की 2 पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 राऊंड जिंदा, चोरी की एक कार बरामद हुई है। वहीं गांव लसाड़ा के वरिंदर उर्फ टोनी पुत्र सतनाम सिंह जो इन गैंगस्टरों की मदद के लिया आया था उसको आई-20 कार के साथ गिरफ्तार करके आगे की पूछताछ की जा रही है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पिछले 5 साल से भगौड़ा है। टोनी हमें लेने आया था पर गांव वासी हम पर हावी हो गए थे और स्टीफन मौका देख कर भाग गया था। अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श पुत्र जसविंदर सिंह निवासी ग्राम घुमाई थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर ने पूछताछ में बताया कि मेरे खिलाफ गोला बारूद अधिनियम तहत थाना चबेवाल में मामला दर्ज गया है। उक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अपने अन्य साथियों के साथ चाबेवाल थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वरिंदर उर्फ टोनी पुत्र सतनाम सिंह पर 11 मुकद्दमें दर्ज हैं।

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का किया समर्थन

    पंजाब: अमृतपाल सिंह ने खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू का किया समर्थन

    राकेश टिकैत और विकी थॉमस को दी यह हिदायत

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से रविवार को गोल्डन टेंपल में अमृत संचार का आयोजन किया था। इस अमृत संचार में इस साल वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह भी सिख श्रद्धालुओं को लेकर शामिल होने वाले थे। इसलिए अमृतपाल सिंह शनिवार देर रात ही समर्थकों के साथ गोल्डन टेंपल पहुंच गए। जिनमें कुछ समर्थक हथियारों के साथ उनके साथ-साथ चले। गोल्डन टेंपल पहुंचे अमृतपाल सिंह ने शनिवार श्री अकाल तख्त साहिब के नीचे एकत्रित लोगों को संबोधित भी किया। अमृतपाल सिंह का इतने अधिक श्रद्धालुओं के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचना और संबोधन करना, उस समय था, जब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी भारत से बाहर पाकिस्तान में थे।

    गोल्डन टेंपल परिसर के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमृतपाल सिंह ने खुलकर खालिस्तान और गुरपतवंत सिंह पन्नू का समर्थन करते हुए कहा कि वह उस हर इंसान के साथ हैं, जो खालिस्तान का समर्थन करता है। इतना ही नहीं पन्नू को भारत सरकार द्वारा आतंकी घोषित किए जाने पर जवाब देते हुए कहा कि सरकारें किसी को भी आतंकी और किसी को भी साधु घोषित कर देती हैं। 

    किसान नेता राकेश टिकैत के पंजाब का माहौल खराब ना करने के उन पर दिए बयान पर अमृतपाल ने तीखा जवाब देते हुए कहा कि टिकैत गैर पंजाबी हैं, ऐसे में उन्हें पंजाब के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। वहीं उन्होंने विक्की थौमस को भी सिख मसलों से दूर रहने की हिदायत दी है। अमृतपाल का कहना है कि थौमस गैर सिख है और कोई भी गैर-सिख सिख मसलों से दूर रहे तो अच्छा है।