ऊना सदर से सती के चुनाव प्रचार में पहुंचे कानून मंत्री किरिन रिजिजू

संबोधन में भाजपा के लिए मांगा समर्थन, विधानसभा हरोली में प्रोफेसर रामकुमार के लिए मांगा समर्थन

ऊना/सुशील पंडित: रविवार को ऊना नगर परिषद के पाकिँग स्थल पर भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती के पक्ष में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरिन रिजिजू ने कहा कि वह जिस राज्य से संबंध रखते हैं। वहां पर कभी गांव में पहुंचने के लिए सड़क सुविधा तक भी उपलब्ध नहीं थी। लेकिन भाजपा सरकारें बनते ही उस क्षेत्र में विकास की नई ईबारत लिखी गई। उन्होंने कहा कि साल 2014 में डिजीटल क्रांति लाने के लिए प्रधानमंत्री ने जनधन खाता खोलने की शरुआत की। उस समय कांग्रेसी भाजपा के निर्णय पर हंस रहे थे। लेकिन अब हरेक भारतीय के खाते में एक क्लिक से पैसा चला जाता हैं। इसी विजिन को साकार करने के मकसद से प्रधानमंत्री ने यह सपना लिया है कि साल 2047 तक भारत को डिजीटल समेत अन्य संसाधनों से पूर्ण रुप से विकसित देश बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में ऊना के लोग काफी हैं। ऊना के स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। यहां के लोग काफी बेबाक हैं, मेहनती और अपनी बात को सही ढंग से रखने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश को तोड़ने का प्रयास किया और जातिवाद का जहर घोला, लेकिन भाजपा ने सर्व जाति धर्म को अपनाते हुए सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया हैं और उसके अनुसार राज्यों में कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की वह चुनाव के लिए मात्र 12 दिनों में दिल से मेहनत करें, ताकि ऊना समेत अन्य क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज कर सके और हिमाचल में भाजपा सरकार दोवारा बने। किरिन ने कहा कि राजनीतिक सफर शुरु करने से पहले कई बार हिमाचल देवभूमि में आए। यहां पर कई बड़े मंदिरों के दर्शन करने के साथ ही धर्मशाला मैकलोडगंज में महामहिम दलाईलामा से भी मिले थे।

ऊना विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार में कानून मंत्री ने नार्थ ईस्ट में एक ताकत के रुप में उभरकर सामने आए हैं। वहां पर राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ाया मिला हैं। लंबे समय से घिसे-पिटे कानून को समाप्त करते हुए नए कानून बनाने के लिए प्रयास किए। भाजपा की राजनीति में बूथ से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ताओं को एक सामान समझते हैं। आपके आने से चुनावी कार्यक्रम को नई धार मिलेगी। सत्ती ने कहा कि पांच साल में ऊना क्षेत्र के हरेक गांव में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाए हैं। क्योंकि विकास के मामले में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता। वह ऊना क्षेत्र की समस्त जनता के आभारी हैं, जोकि उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में कोरोना महामारी से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में भी विकास की गति को थमने नहीं दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरुप ऊना जिला मुख्यालय में तय समय सीमा के भीतर लघु सचिवालय, मदर-चाईल्ड केयर अस्पताल, दिव्यांगजनों के लिए नैशनल करियर सर्विस सैन्टर, परिधि गृह सहित अनेकों विकास परियोजनाएं पूर्ण करके जनता को समर्पित की गई हैं।
इस मौके पर ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, फिरोजाबाद से विधायक प्रेमपाल शर्मा, पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अमनजीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, प्रवक्ता बलविंद्र गोल्डी, मंडी समिति के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, एडवोकेट खड़ग सिंह, हरभजन सिंह मान, सागर दत्त भारद्वाज, जिप सदस्य अशोक धीमान, डा. रामपाल सैणी, जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, ऊना नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, मैहतपुर नगर परिषद अध्यक्षा अंजू बाला, युवा नेता विनय शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव एडवोकेट मीनाक्षी राणा, ऊना मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना बासुदेवा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस जनसभा से पहले कानून मंत्री किरिन रिजिजू विधानसभा हरोली में प्रोफेसर रामकुमार जोकि हरोली से भाजपा प्रत्याशी हैं के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  विधानसभा हरोली में बल्क ड्रग पार्क का जो सपना देखा था वह भी अब पूरा होने जा रहा है जबकि पिछले दिनों ही ऊना में वंदे भारत ट्रेन भी चलनी शुरू हो गई है। भाजपा सरकार में हुए विकास की बातें करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर रामकुमार के लिए समर्थन देने की भी जनता से अपील की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *