Blog

  • दिव्यांग वृद्ध महिला को व्हील चेयर की प्रदान

    दिव्यांग वृद्ध महिला को व्हील चेयर की प्रदान

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने एक दिव्यांग वृद्धा को व्हील चेयर प्रदान की है। क्लब सदस्यों ने बसाल गांव की दिव्यांग वृद्ध महिला सगनों देवी जोकि चलने फिरने में असमर्थ है को व्हील चेयर प्रदान की। उक्त वृद्धा पिछले कुछ समय से विस्तर पर है तथा घर पर भी चलने फिरने में असमर्थ थी। क्लब ने जनसेवा के अपने प्रकल्प के तहत वृद्धा की मदद की है। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, सचिव र्इं. संजीव अग्रिहोत्री व वरिष्ठ रोटेरियन एचएन चीटू, डा. राजीव व संबंधित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः सुनार से लूट की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः सुनार से लूट की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    अमृतसरः गुरु बाजार में सुनार की दुकान पर हुई 15 लाख के सोने की लूट के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया है। घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग करने वाला लुटेरा पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया लुटेरा कोई और नहीं सुनार का पड़ोसी ही है। आरोपी की पहचान चौक माना सिंह निवासी सूजल बब्बर के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने जानकारी दी कि पकड़ा गया सूजल सुनार का पड़ोसी है। उनके पास से ही आरोपी ने काम सीखा था। लेकिन उसकी नीयत खराब हो गई और उसने अपने 2 साथियों को भेज लूट की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, पकड़ा गया आरोपी ने लूट से पहले एक खिलौना पिस्तोल भी खरीदी। जल्द ही अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    सूजल ने लूट को अंजाम देने के लिए चुने अपने दो साथियों को अपना मोटरसाइकिल दिया था। जब पुलिस सीसीटीवी की मदद से लुटेरों को ट्रेस कर रही थी, तभी उनका ध्यान मोटरसाइकिल पर गया। जब मोटरसाइकिल की डिटेल खंगाली गई तो सूजल का नाम सामने आ गया। इस घटना में तकरीबन 300 ग्राम सोने की लूट हुई थी। जिसमें से 123 ग्राम सोना पुलिस ने सूजल से बरामद कर लिया है। अन्य सोना दोनों लुटेरों के पास है। जिसे जल्द पकड़ पुलिस बाकी सोना भी बरामद कर लेगी।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

    दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेलंगानाः भद्राद्री कोठागुडेम जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार येल्लंदु और महबूबाबाद के बीच कोटिलिंगला के पास देर रात कार विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गई। सभी मृतक फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान ओडेला कल्याण (28), कोम्पेल्ली शिवा कोटि (31), बैरी रामू (32) और बाशाबथिनी अरविंद (21) के रूप में की है। जबकि एक अन्य शख्स की पहचान रणधीर के रूप में हुई है, जिसे येल्लंदू सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद खम्मम के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।

    प्री-वेडिंग की शूटिंग के लिए जा रहे थे गांव

    अधिकारी के अनुसार, सभी पीड़ित फोटोग्राफर थे जो गांव में प्री-वेडिंग शूट के लिए भद्राद्री कोठागुडेम जिले के बुर्गमपहाड़ ब्लॉक के मोथे गांव जा रहे थे।जैसे ही वे कोटि लिंगाला चौराहे के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार लॉरी ने नियंत्रण खो दिया और उनकी कार में जा घुसी। जहां रामू, कल्याण और शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अरविंद की येल्लंदू अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की सूचना पीड़ितों के परिजन को दी है।

    दूसरे हादसे में बच्चे की मौत

    उन्होंने बताया कि येल्लंदू पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं येल्लंदु मंडल में एक कार के पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कार ड्राइवर गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने सभी घायलों को येल्लंदु अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

  • घर के बाहर खेल रही बच्ची का कत्ल

    घर के बाहर खेल रही बच्ची का कत्ल

    मोदीनगरः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची का शव लहूलुहान हालात में मिला। उसकी ईंट से पीटकर हत्या की गई। यह घटना मोदीनगर क्षेत्र के गदाना इलाके की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। बिजनौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने बताया कि नन्ही और उसके प्रेमी टींकू सैनी ने 16 जनवरी को 10 वर्षीय वरुण की हत्या कर शव को चांदपुर थाना इलाके के जाफरपुर कोट गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि बाद में शव बरामद कर लिया गया।

    एएसपी ने कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने वरुण की गला दबाकर हत्या की, क्योंकि उसने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने कहा कि नन्ही के कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले टिकू के साथ संबंध बने और उसके बेटे ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। एएसपी ने कहा, नन्ही और टिकू के खिलाफ चांदपुर थाने में आईपीसी धारा 363 (अपहरण), 302 (हत्या), और 201 (साक्ष्य मिटाने) के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • खेड़ा नानोवाल स्कूल में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लगाये पौधे

    खेड़ा नानोवाल स्कूल में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत लगाये पौधे

    सिपला कंपनी के निदेशक ने टेबलेब की जानकारी दी

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्कूल परिसर में शनिवार को पौधारोपण किया।

    सिपला कं पनी के निदेशक अजीत कुटन और सिप्ला फाउंडेशन के मुखिया बिबू नायर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी।  उन्होंने लड़कियों से टेबलेब के बारे में जानकारी दी। साथ ही  उन्होंने पाठशाला की वाटिका में पौधरोपण भी करवाया।

    18 जनवरी से स्कूल में  यह कार्यक्रम चला हुआ है।पहले दिन शपथ ली गई।  19 जनवरी को इंटर हाउस नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।  20 जनवरी को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

    स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता परमार ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों के जीवन को बचाने और उन्हें  पढ़ाने के लिए पूरे भारत में चलाया जाने वाला लाया जाने वाला अभियान है।  यह भारत सरकार द्वारा देश में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ लड़कियों की कल्याण सेवाओं की क्षमता में सुधार लाने के लिए चलाई जाने वाली योजना है।इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य बबिता परमार, अध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग और समस्त छात्र मौजूद रहे।

  • खेल युवाओं के जीवन का अभिन्न अंग, नशे से दूर रहने का बेहतर जरिया: कृष्ण पाल शर्मा

    खेल युवाओं के जीवन का अभिन्न अंग, नशे से दूर रहने का बेहतर जरिया: कृष्ण पाल शर्मा

    वैरियां में दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगता शुरू, 17 टीमें ले रही भाग

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत बैरियां में दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगता का जिला ऊना के जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने विधिवत उद्घाटन किया, जिला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर भी मौजूद रही। इस दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगता में करीब 17 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट में पहुंचने पर स्थानीय प्रधान व अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यातिथि कृष्ण पाल शर्मा का भव्य स्वागत किया। 

    कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और पढ़ाई के साथ साथ खेलों में वढ़ावा देना सराहनीय कार्य है। उसके लिए दो दिवसीय प्रतियोगता के आयोजक बधाई के पात्र है। शर्मा ने कहा कि खेल युवा के जीवन का अभिन्न अंग है और भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए जो राज्य या फिर राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनव चुके है। उन युवाओं को सेना भर्ती से लेकर सरकारी नौकरी तक छूट दी जा रही है। बही प्रो बॉलीबॉल में हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय स्तर तक मनवा रहे हैं।

    कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे की गर्त में जा रहा है। जो चिंता का विषय है। हमें अपने बच्चों व समाज को नशे की गर्त से वाहर लाना है। उन्होंने कहा कि पँचायत स्तर पर नशे की रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार का होना जरूरी है। बैरियां पँचायत इसके लिए बधाई की पात्र है। जिन्होंने युवाओं के लिए खेलना का जरिया और बेहतर मंच प्रदान किया है। जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने युवाओं से भी आग्रह किया कि वह पढ़ाई के साथ साथ खेलों को चुने और नशे की गर्त से दूर रहें। ताकि युवाओं का भविष्य उजबल बने। बहीं मुख्यातिथि कृष्ण पाल शर्मा ने खेल आयोजन के लिए 5100 की धनराशि भी प्रदान की। इस मौके पर स्थानीय प्रधान सुखदेव सिंह उपप्रधान मुस्ताक बलदेव सिंह, साहिल मुहम्मद, गफूर मुहम्मद के अलाव दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • शर्मनाक: थाने में दलित युवक के साथ ASI ने की मारपीट, मुंह पर थूकने और जूता चटाने के लगाए आरोप

    शर्मनाक: थाने में दलित युवक के साथ ASI ने की मारपीट, मुंह पर थूकने और जूता चटाने के लगाए आरोप

    नवी मुंबई: कलंबोली पुलिस स्टेशन में तैनात एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर वीरवार को थाने परिसर में 28 वर्षीय एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पीड़ित विकास उजगारे के खिलाफ कथित रूप से जातिसूचक गालियां देने के आरोप में अधिकारी दिनेश पाटिल पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पाटिल पर आरोप है कि उसने थाने में उजगारे के चेहरे पर थूका और उन्हें अपने जूते चाटने के लिए मजबूर किया।

    मीडिया से बात करते हुए पीड़ित उजगारे ने कहा कि 6 जनवरी को रात 8 बजे के आसपास, मैं अपने दोस्त के साथ एक चीनी रेस्तरां में था, जिसका रेस्तरां के मालिक के साथ झगड़ा हुआ था। मालिक ने हम पर हमला किया और मैंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। जल्द ही कलंबोली पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंच गई। उजगारे ने कहा कि चोट लगने के कारण उन्होंने पुलिस अधिकारियों से उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।  बहुत मिन्नतें करने के बाद, अधिकारी मुझे पनवेल के एक सरकारी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने पुलिस को मुझे दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। हालांकि, अधिकारी मुझे कलंबोली पुलिस स्टेशन ले गए, जहां मुझे फर्श पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। तभी पाटिल आया और मुझे थप्पड़ मारने लगा।

    उजगारे ने कहा कि पुलिस ने उनकी पहचान उस व्यक्ति के रूप में की जिसने उनके खिलाफ शिकायत की थी। नाराजगी रखते हुए पाटिल ने मेरे चेहरे और गर्दन पर मारना शुरू कर दिया। इसके बाद वह मुझे घसीटते हुए एक कमरे में ले गया, जहां मुझ पर बेरहमी से हमला किया गया। अधिकारी ने तब मुझसे मेरी जाति के बारे में पूछा … जब मैंने कहा कि मैं एक दलित हूं, तो उसने मेरी जाति को गाली दी और मुझ पर निचली जाति का होने के लिए थूका। 28 वर्षीय उजागर ने कहा, पाटिल ने उसे अपने जूते चाटने के लिए मजबूर किया।

  • जालंधरः पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिसकर्मी ने ऑटो चालक को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    जालंधर, हर्ष कुमारः महानगर में पुलिस कमिशनरेट द्वारा श्री राम चौक से बस्ती अड्डा तक नो ऑटो जॉन एरिया घोषित कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ ऑटो सवारियां उठाने के चक्कर में गलियों और बाजारों के चोर रास्ते से इस चौकों पर आ रहे है, ताकि उन्हें सवारियां मिल सके। ट्रैफिक पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद भी कुछ ऑटो चालक अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे और गलियों और बाजारों के चोर रास्ते से सवारियां उठाने के लिए आ रहे है। वहीं आज भगवान वाल्मीकि चौक से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिसमें ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम ऑटो चालक को समझा रहा है। लेकिन उसके समझाने पर जब ऑटो चालक नहीं समझा तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने गुस्से में आकर होश गंवा ऑटो चालक पर हाथ उठा दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ऑटो में बैठी सवारियों को भी पुलिसकर्मियों ने जबरन नीचे उतार दिया। वहीं दूसरी इस घटना को लेकर जब पुलिस कमिश्नर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस यह सब जनता के लिए कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा गया कि एसीपी सैंटर निर्मल सिंह से बात की है और उनसे रिपोर्ट मांगी गई है। इस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः मशहूर एक्ट्रेस निर्मल ऋषि का भाई से हुआ विवाद

    पंजाबः मशहूर एक्ट्रेस निर्मल ऋषि का भाई से हुआ विवाद

    लुधियानाः पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निर्मल ऋषि जिन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। अक्सर आपने उन्हें फिल्मों में अड़ब बेबे या सख्त महिला का किरदार निभाते हुए देखा होगा। लेकिन आज उनका अपने परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने भाई रोशन लाल ऋषि व अन्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस वीडियो को आरएमबी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

    जिसमें निर्मल ऋषि कहते सुनाई दे रही हैं कि उनका भाई रोशन लाल उन्हें इतनी गालियां देता है कि कैमरे के सामने बता भी नहीं सकती। एक्ट्रेस कह रही है कि भाई को कह वीडियो में कह रही है मकान उसका नहीं है और ना ही उसके बाप का है। बल्कि उसके चाचा का है जो उन्होंने उनके नाम किया है। इस मामले को लेकर उन्होंने कोर्ट में भाई के खिलाफ केस दायर किया है। कि वह किराए के मकान में रहती हैं और अभी भी उसी किराए के मकान में रह रही हैं। एक्ट्रेस ने रविंदर ऋषि पर आरोप भी लगाए है। निर्मल ऋषि के वर्क फ्रंट की बात करें तो काफी समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम कर रही हैं।

    वहीं दूसरी ओर निर्मल के भाई रविंदर ऋषि ने कहा कि उसका विवाद अपनी बड़ी बहन के साथ विवाद है। उन्होंने कहा कि मेरा बहन के साथ जमीन का विवाद है। वह लुधियाना में रहती है। उन्होंने कहा कि मैंने गली में से कुछ जगह भी दे दी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेरे ऊपर कोर्ट में केस दायर किया है। उन्होंने कहा बहन ने पुलिस के द्वारा दो बार उनके खिलाफ वारंट भी भेजे है। 

  • पंजाबः सोमवार बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर 

    पंजाबः सोमवार बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर 

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने सतगुरु श्री बावा लाल जी की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2023 को गुरदासपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सतगुरु श्री बावा लाल जी की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2023 (सोमवार) को गुरदासपुर जिले के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों/निगमों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्थानीय अवकाश रहेगा। कार्मिक विभाग की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।