Blog

  • पंजाबः चाइना डोर से बुजुर्ग की अंगुली कट कर हुई अलग

    पंजाबः चाइना डोर से बुजुर्ग की अंगुली कट कर हुई अलग

    बठिंडाः पंजाब में बठिंडा के बीबी वाला चौक पर स्कूटी सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके हाथ की एक अंगुली कट कर अलग हो गई। साथ ही वह सिर पर भी डोर की रगड़ घिसने से लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना पर नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर घायल को तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर टांके लगाए, लेकिन अंगुली हाथ से अलग होने के कारण उनका ऑपरेशन किया जाएगा। घायल बुजुर्ग की पहचान बठिंडा के परसराम नगर निवासी गुरचरण सिंह के रूप में हुई है।

    गुरचरण सिंह ने बताया कि वह स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, लेकिन जब बीबी वाला चौक पर पहुंचे तो अचानक चाइना डोर उनके गले में फंस गई। इससे बचाव के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी रोकने का प्रयास किया, लेकिन चाइना डोर ने एक हाथ की अंगुली काट दी और गर्दन पर भी कट लग गए। फिलहाल गुरचरण सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

  • ईसपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा ने लगाया एक दिवसीय जांच शिविर

    ईसपुर में सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा ने लगाया एक दिवसीय जांच शिविर

    ऊना/सुशील पंडित :  सांसद मोबाइल स्वास्थ सेवा हरोली के गांव ईसपुर के पाठक मोहल्ला के आंगनबड़ी  केंद्र में एक  दिवसीय शिविर के अंतर्गत 67 लोगों का  चेक उप किया  । जिनमें 29 लोगों के खून के टेस्ट किए गए,  जिनमें शुगर के 12, उच्च रक्तचाप के  14 ,जोड़ों के दर्द  के 19, हाई केलेस्ट्रोल के 02 और  खून की कमी के 05, खांसी जुकाम के  18 मरीज मिले। उन्हें उन्हें  स्वास्थ जांच कर  दवाईयां दी गई । इस मौके पर अशावर्कर  ,आंगनवाड़ी और अन्य गांव वासी मौजूद रहे। जांच टीम में डॉक्टर प्रदीप कुमार के इलावा स्टाफ नर्स प्रीति, लैब टेक्नीशियन रुचि कपिला और ड्राइवर रोहित मोजूद रहे।

  • ईएसआईसी ने लोधी माजरा की राणा पैकेजिंग कंपनी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    ईएसआईसी ने लोधी माजरा की राणा पैकेजिंग कंपनी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

    शिविर में 115 कामगारों को स्वास्थ्य जांचा

    बददी/ सचिन बैंसल : 75वें स्वतंत्रता दिवस के अमृतमोहत्सव पर  कर्मचारी बीमा निगम के क्षेत्रीय अस्पताल की ओर से लोधी माजरा के राणा  पैके जिंग कंपनी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 115 रोगियों का अपचार कर उन्हें निशुल्क दवाई बांटी गई। शिविर का शुभारंभ ईएसआईसी के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने किया जबकि एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान समारोह के विशेष अतिथि रहे। शिविर में डॉ. अरकिता डडवाल ने कामगारों की जांच की गई।

    यह शिविर बहु आयामी था जिसमें राणा पैकेकिंग के अलावा साथ लगते उद्योगों के कामगारों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. अरकिता डडवाल ने बताया कि शिविर के दौरान 92 पुरूष और 23 महिला कामगारों के स्वास्थ्य जांचा। अधिकांश रोगियों को खांसी जुखाम व बीपी की समस्या पाई गई। महिला कामगारों में खून की कमी  पाई गई। उन्होंने बीपी और शुगर के  रोगियों को चिकनाईयुक्त खाना न खाने की बात कही साथ ही उन्हें सुबह की सैर करने को कहा गया। 

    मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने कहा कि निगम की क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार का प्रयास है कि वह सभी उद्योगों में इस तरह के शिविर लगाये जाए जिससे कामगारों को मौके पर ही उपचार मिल सके। अक्सर देखा गया है कि कामगार ड्यूटी के चालच में समय पर उपचार नहीं कर पाते है जिसके  चलते उनकी बीमारी कम होने की बजाए और बढ़ जाती है। राणा पैकेजिंग के संचालक अशोक राणा ने उनकी कंपनी में शिविर लगाने के लिए क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार का अभार जताया। इस मौके पर अजय राणा, रविंद्र कुमार, विनोज कुमार, भुवनेश कुमार, संजू समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

  • सिंगा  में सलाना भंडारा व झंडा रसम हुई अदा

    सिंगा  में सलाना भंडारा व झंडा रसम हुई अदा

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत सिंगा में 26 वां विशाल भंडारे का  आयोजन किया गया । प्रधान ग्राम पंचायत सिंगा गुरदेव सिंह उर्फ ज्ञानी बाबा  ने  बताया कि हर साल की भांति इस वर्ष भी इस वर्ष लख दाता  पीर लांला बाले जी की अपार कृपा से 26  वा विशाल भंडारा व  झंडा रस्म वीरवार  को  बड़ी धूमधाम से संम्पन हुई। जिसकी अध्यक्षता  गद्दीनशीन बाबा होशियार सिंह ( अमन) ने की । सुबह आठ बजे पूजाअर्चना कर उसके उपरांत  लख दाता पीर जी की झंडा रस्म  वलबीर सिंह शारदा पस्सीवाल ,  पंजाब , पूर्व जिला भलाई अफसर मुक्तसर गुरबक्श सिंह , ग्राम सिंगा  के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ  झंडा रस्म अदा की। मौजूद श्रद्धालुओं ने पीर का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय कर दिया । उसके उपरांत पीर लखदाता जी का भंडारा अटूट चला । इस अवसर पर रूही , सिम्मी , कार्तिक , वंश , वाशिमा , पंकु , रियांश , सिंगा वासी , रायकोट सहित अन्य श्रद्धलुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

  • पंजाबः शराब फैक्टरी बंद के ऐलान बाद सांझा मोर्चा का बड़ा ऐलान

    पंजाबः शराब फैक्टरी बंद के ऐलान बाद सांझा मोर्चा का बड़ा ऐलान

    फरीदकोट: जीरा में शराब फैक्ट्री मामले को लेकर हाल ही में सीएम भगवंत मान ने फैक्टरी को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए थे। लेकिन सीएम मान के ऐलान के बावजूद आज सांझा मोर्चा ने भारी मात्रा में जीरा में इकट्ठ कर मीटिंग की। मीटिंग के दौरान सांझा मोर्चा ने ऐलान करते हुए कहा कि यह मोर्चा खत्म नहीं होगा। सांझा मोर्चा की इस मीटिंग में जोगिंदर उग्रहा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस मीटिंग में फैसला किया गया कि सरकार पहले नोटिफिकेशन करके पूर्ण रूप से फैक्ट्री को बंद करे, इसके साथ ही सभी मुकदमे रद्द किए जाए और पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए।

    बता दें कि करीब 40 गांवों के लोग और अन्य किसान लगातार जीरा में शराब फैक्ट्री को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। जीरा के आसपास के करीब 40 गांव के लोगों और किसानों ने शराब फैक्ट्री के कारण पीने का पानी जहरीला होना बताया है। इसके अलावा पशुओं के बीमार होने और अन्य प्रकार की बीमारी के खतरे की आशंका भी जताई है। जबकि फैक्ट्री पक्ष के वकील ने हाईकोर्ट में नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और अन्य सरकारी संस्थाओं की रिपोर्ट उनके पक्ष में होने की बात कही है।

  • जालंधरः स्नेचिंग के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधरः स्नेचिंग के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में थाना 2 की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मनजीत कुमार पुत्र बलदेव राज और अरविंदर उर्फ गोलू पुत्र तरसेम लाल निवासी नूरपुर कॉलोनी पठानकोट बाईपास के रूप में हुई है।

    थाना 2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें संगत सिंह नगर निवासी मोहम्मद आसीम ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह कपूरथला रोड नहर पुली से सब्जी लेकर घर वापिस जा रहा था, उसी दौरान सरस्वती विहार गेट के अंदर से दो एक्टिवा सवार व्यक्ति उसका मोबाइल छीन वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा 6 आईपीसी धारा 379 बी और 34 के तहत मामला दर्ज कर मनप्रीत और अरविंदर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की है।

  • शरारती अनसरों ने दीवार पर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

    शरारती अनसरों ने दीवार पर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में वीरवार को एक दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ के नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने दीवार पर लिखे नारों को मिटवा दिया है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि कुछ लोगों ने दिल्ली में कई जगहों पर देश-विरोधी, खालिस्तान संबंधी नारे दीवारों पर लिखे थे।

    यह सुरक्षा से जुड़ा मसला नहीं है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का हर वर्ग यह सुनिश्चित कर रहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले कोई गलत गतिविधि न हो। इससे हमारी सुरक्षा प्रभावित नहीं होती है। सुमन नलवा ने कहा कि एसएफजे एक प्रतिबंधित संगठन है, इसलिए यह खुद को उजागर करने की कोशिश कर रहा है, वह खबरों में बने रहना चाहता है।

  • मुच्छाली में एक दिवसीय स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण कार्यक्रम आयोजित

    मुच्छाली में एक दिवसीय स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुच्छाली  में वीरवार को ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति की बैठक आंगनबाड़ी केंद्र चिली में उप प्रधान अजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में सभी को साफ सफाई के बारे में बताया गया तथा सभी पंचायत सदस्यों को अपने अपने वार्ड स्तर पर साफ सफाई कूड़ा करकट को एक जगह डिस्पोज करने को कहा ताकि पंचायत स्वच्छ पंचायत हो क्योंकि स्वच्छता से ही रोगों को दूर किया जा सकता है।

    इस मौके पर आशा वर्कर बीना देवी, प्रवीण कुमारी ,सुमन बाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में ममता ,राजरानी, मीनू अग्निहोत्री ,बीना देवी, समेत अनेक ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं स्थानीय प्रधान अजय शर्मा ने भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया ताकि एक स्वच्छ पंचायत बने क्योंकि स्वच्छता से ही रोगों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पंचायत का उत्तरदायित्व नहीं हर व्यक्ति का उत्तरदायित्व है कि अपने आसपास की गंदगी से कैसे मुक्ति पानी है और एक स्वस्थ और एक स्वच्छ वातावरण पैदा करना है।
     

  • कपूरथलाः दर्दनाक हादसे में पुलिसकर्मी सहित 4 की मौत, देखें तस्वीरें

    कपूरथलाः दर्दनाक हादसे में पुलिसकर्मी सहित 4 की मौत, देखें तस्वीरें

    कपूरथलाः दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव हमीरा फ्लाईओवर पर एक इनोवा कार हादसाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार पुलिस मुलाजिम समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांचवां कार सवार गंभीर जख्मी हो गया। जिसे निजी अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया है। थाना सुभानपुर की पुलिस हादसे की जांच कर रही है। एक अज्ञात मालवाहक वाहन से टकरार इनोवा कार हादसे का शिकार हुई।

    थाना सुभानपुर के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव हमीरा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है। जब वह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पहुंचकर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि एक इनोवर कार नं.पीबी-04-7900 अमृतसर की तरफ से जालंधर आ रही थी। जब वह हमीरा फ्लाईओवर पर  चढ़े तो उनकी कार एक अज्ञात भारी मालवाहक वाहन से टकरा गई। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

    एएसआई के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि इनोवा में सवार पुलिस मुलाजिम हरदेव सिंह व हरजीत सिंह निवासी ब्यास, लवली निवासी जंडियाला गुरू और जतिंदर कुमार निवासी ब्यास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनके साथ कार में सवार पांचवां युवक करण निवासी ब्यास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाके लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई के अनुसार मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविलअस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिए गए हैं।

  • जालंधरः बच्चा अगवा कर बेचने के मामले में 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः बच्चा अगवा कर बेचने के मामले में 2 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः जीआरपी पुलिस ने बच्चे को अगवा कर बेचने और खरीदने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रतन सिंह उर्फ सूरज पाल पुत्र मिजाजी लाल निवासी गांव किलर मऊ बागवाला यूपी और विजय सिंह पुत्र प्रमोद मिश्रा निवासी किशनपुर एकम बस्ती अलीगढ़ यूपी के रूप में हुई है।

    डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी टीम के एसआई अशोक कुमार को बच्चे के पिता हीरालाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि और उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन टांडा पर लेबर का काम करते हैं और वह प्रतिदिन की तरह 30 दिसंबर 2022 को काम पर चले गए और उसकी बेटी और उसका 3 साल का बच्चा घर पर अकेले थे उसी दौरान एक भिखारी घर पर आया और बच्चे को चीज दिलवाने के बहाने घर से ले लिया।

    जिसके संबंधित उन्होंने शिकायत जीआरपी थाने में दी और जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते ते हुए पता चला कि रतन सिंह भिखारी के रूप में बच्चे को अगवा कर ले गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ओ रिमांड के दौरान उसने बताया कि उसने बच्चे को अलीगढ़ में साइकल स्कूटर रिपेयर की दुकान चलाने वाले विजय को तीन हजार रुपए में बेच दिया था। जिसके बाद जीआरपी पुलिस वहां पहुंची और  बच्चे को और विजय को अपनी हिरासत में ले लिया।