Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Social Media पर Online हो रहा देह व्यापार का कारोबार, 2 से 5 हजार तक रखा रेट, देखें वीडियो

Punjab News: Social Media पर Online हो रहा देह व्यापार का कारोबार, 2 से 5 हजार तक रखा रेट, देखें वीडियो

0
Punjab News: Social Media पर Online हो रहा देह व्यापार का कारोबार, 2 से 5 हजार तक रखा रेट, देखें वीडियो
लुधियानाः दुगरी एरिया की लोकेशन को लेकर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन देह व्यापार का धंधा काफी चर्चा में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पेज क्रिएट किया गया है। जिसमें महिलाओं और लड़कियों की अश्लील रील पोस्ट करके ग्राहकों को इनवाइट किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पेज काफी देर से चल रहा है और पुलिस की इस पर कोई नजर नहीं है। हालांकि पुलिस की ओर से कई बार बयान भी सामने आ चुके है, वह सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। लेकिन इन सभी के बावजूद इस पेज पर देह व्यापार का धंधा चर्चा का विषय बना हुआ है। पेज पर अपलोड की गई रील के साथ बाकायदा रेट भी लिखा गया है। यह रेट 2 हजार से 5 हजार रुपए तक बताया गया है। यही नहीं पेज की प्रोफाइल के साथ-साथ पोस्ट पर लोकेशन भी लिखी गई है। इस पेज पर अड्‌डे का वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें बाकायदा बाहर रोड भी दिखाई गई है, ताकि ग्राहक वहां तक पहुंच सके। वीडियो में बेड रूम भी दिखाया गया है। बताया जा रहा हैकि यह पेज पिछले साल मार्च से चल रहा है। सोशल मीडिया पेज सिमरन लुबानी के नाम से बना है। इस पर पंजाबण दुगरी चौक कोठा लोकेशन लिखी है। लड़कियों और महिलाओं के वीडियो के साथ साथ घर के अंदर बैडरूम और अन्य सुविधाओं का वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें एक युवक बालकनी में खड़ा दिखाई दे रहा है, जो बाहर रोड और बेडरूम की वीडियो बना रहा है। इस पेज की आईडी बनाने वाले ने अलग-अलग लड़कियों की अश्लील रीलें बनाकर अपलोड की हुई हैं। ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए NRI भाभी के नाम से भी रील पोस्ट की गई है। कुछ रीलों पर जो टैक्ट लिखा है, उसकी भाषा बेहद आपत्तिजनक है। हर रील पर दुगरी चौक आने को कहा जा रहा है। इस पेज की आईडी बनाने वाले ने अलग-अलग लड़कियों की अश्लील रीलें बनाकर अपलोड की हुई हैं। ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए एनआरआई भाभी के नाम से भी रील पोस्ट की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here