Home Punjab>Ludhiana Punjab News: धमाके के साथ फटा फ्रिज का कंप्रेसर, पति-पत्नी झुलसे

Punjab News: धमाके के साथ फटा फ्रिज का कंप्रेसर, पति-पत्नी झुलसे

0
Punjab News: धमाके के साथ फटा फ्रिज का कंप्रेसर, पति-पत्नी झुलसे

लुधियाना। जिले के ऋषि नगर इलाके में आज एक घर में बड़ा हादसा हो गया। घर के अंदर रखे फ्रिज का कंप्रेसर अचानक फट गया, जिससे वहां मौजूद पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना तेज था कि घर में चीख-पुकार मच गई।

फ्रिज खोलते ही हुआ जोरदार धमाका
जानकारी के मुताबिक घर में रहने वाली महिला नीतू (32) फ्रिज में सामान रखने के लिए उसका दरवाजा खोल रही थी। इसी दौरान अचानक फ्रिज के कंप्रेसर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ आग की लपटें निकल आईं, जिससे नीतू चपेट में आ गई।

पति ने बचाने की कोशिश की, खुद भी झुलसा
हादसे के समय नीतू का पति नीरज (32) भी पास ही मौजूद था। जैसे ही उसने पत्नी को आग में झुलसते देखा, वह उसे बचाने दौड़ा। इस दौरान नीरज की बाजू भी आग से झुलस गई। दोनों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

पड़ोसियों ने दिखाई सूझबूझ, बचाई जान
घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत अंदर घुसे। उन्होंने किसी तरह आग से झुलसे दंपती को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया गया।

महिला की हालत गंभीर, पटियाला रेफर
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला नीतू की हालत को गंभीर बताया। डॉक्टरों के अनुसार नीतू का चेहरा और छाती आग की चपेट में आ गए हैं। हालत ज्यादा खराब होने पर दोनों को पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here