Home Punjab>Ludhiana Punjab News: बस से व्यक्ति की टक्कर को लेकर प्रवासी और सिखों में हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी को पीटा, देखें वीडियो

Punjab News: बस से व्यक्ति की टक्कर को लेकर प्रवासी और सिखों में हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी को पीटा, देखें वीडियो

0
Punjab News: बस से व्यक्ति की टक्कर को लेकर प्रवासी और सिखों में हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी को पीटा, देखें वीडियो
लुधियानाः समराला चौक में एक कॉलेज बस की चपेट में आने व्यक्ति घायल हो गया। वहीं घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। इस दौरान बस चालक को काबू करके लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। वहीं प्रवासियों ने पुलिस कर्मी के साथ भी हाथापाई की, जिसकी वीडियो सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवासियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को ही कालर से पकड़ कर धक्के देने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस कर्मी सांसे फूलने लगी। जिसके बाद सिखों ने पुलिस कर्मी को प्रवासियों से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और बस चालक को थाने ले गई।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounterindia.in)

वहीं बड़ी संख्या में प्रवासी युवाओं ने समराला चौक जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर दोबारा से ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चला दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में युवाओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पैदल जा रहे व्यक्ति को बस चालक ने चपेट में ले लिया था। इस मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर मौके पर एक पुलिस कर्मी भारी मात्रा में लोगों को पीछे करने लगा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रवासियों के चुंगल से बस चालक को बचाया गया। वहीं सिखों में प्रवासियों द्वारा बस चालक सिख व्यक्ति को पीटने के मामले में रोष पाया गया। इस दौरान सिखों ने पुलिस को उनका साथ देने और व्यक्ति को बचाने की अपील है। घटना को लेकर समराला चौक में भारी हंगामा हो रहा है। दरअसल, गुस्साएं प्रवासी मोटे सोटे लेकर व्यक्ति को पीटने लगे, इस दौरान मौके पर सिखों ने विरोध करना शुरू किया और गुस्साए सिख व्यक्ति भी बस चालक को बचाने के लिए डांगें लेकर आ गए, जिसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं घटना के दौरान बस चालक को बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस बस और चालक को थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं अन्य निंहग व्यक्ति ने कहा कि प्रवासियों को शहर से बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासियों द्वारा लूटपाट और हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में सिखों में प्रवासियों को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रवासियों ने पुलिस कर्मी को भी पीटा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मी को प्रवासियों से बचाया। व्यक्ति ने कहा कि अगर पुलिस को वह बचाएंगे तो हमें कौन बचाएंगा। ऐसे में उन्होंने प्रवासियों को शहर से निकालने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here