Home Punjab>Ludhiana Punjab News : Satish Jewellers पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News : Satish Jewellers पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News : Satish Jewellers पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के शेरपुर कॉलोनी इलाके में सतीश ज्वैलर पर लोगों के साथ कथित धोखाधड़ी करने के आरोप लगे थे। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि एएसआई सुखजिंदर मामले की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि ज्वैलर के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा ठगी के आरोप लगाए गए है। मामले की जांच के बाद अगर ज्वैलर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तीन दिन पहले ‘सतीश ज्वैलर्स’ नाम की दुकान के मालिक सतीश पर कई ग्राहकों ने ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

ग्राहकों ने आरोप लगाए है कि दुकानदार उनसे यह कहकर सोना बेचता था कि वह 22 कैरेट से कम का सोना नहीं बेचता। लेकिन जब खरीदे गए सोने की जांच करवाई गई, तो उसकी शुद्धता 18 कैरेट से भी कम पाई गई। इससे नाराज ग्राहकों ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और दुकान के बाहर एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जहां लोगों ने दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि, बढ़ते विवाद के बीच दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसने कहा कि वह सभी प्रभावित ग्राहकों के पैसे लौटाने के लिए तैयार है। फिलहाल, इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि दुकानदार थर्ड क्लास से भी नीचे का सोना बेचता है। वहीं मौके पर एक ग्राहक से ठगी को लेकर कहा कि उसने ज्वैलर से सोना खरीदा था और उसकी लैब में जांच की गई तो पता चला वह सोना नहीं है। व्यक्ति का आरोप है कि उसे 10 से अधिक ग्राहकों का फोन आया कि उनके साथ भी ज्वैलर द्वारा ठगी की गई है। व्यक्ति ने कहा कि अभी एक ग्राहक द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। जल्द ही वह अन्य ग्राहकों से बातचीत करके पुलिस को शिकायत देने की अपील करेंगे और ज्वैलर के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग करेंगे।

वहीं ग्राहक ने कहा कि उसके साथ सतीश ज्वैलर द्वारा 22 कैरेट का सोना कहकर 18 कैरेट का सोना बेचा था। वह इसलिए घटिया सोना बेच रहा है, क्योंकि यहां पर लेबर क्लास के लोग रहते है और उन्हें ठगा जा रहा है। पीड़ित ने कहा उसने लैब में अंगूठी की जांच करवाई तो उसमें 48 प्रतिशत सोना पाया गया, जबकि चैन डुबलीकेट पाई गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने सभी ठगी के शिकार ग्राहकों को मोती नगर थाने में आकर शिकायत देने की अपील की है। ग्राहक ने कहा कि अभी तो सोने के ठगी का मामला सामने आया है, लेकिन अभी चांदी को लेकर ठगी के मामले भी जल्द सामने आएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here