Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Car का हॉर्न बजाने को लेकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

Punjab News: Car का हॉर्न बजाने को लेकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

0
Punjab News: Car का हॉर्न बजाने को लेकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

लुधियानाः रिखी सिनेमा चौक पर उस वक्त हंगामा हो गया जब एक परिवार वहां के एक होटल में खाना खाने आ रहा था। इस दौरान उनके पीछे एक अन्य कार चालक ने प्रेशर हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। जिसके बाद परिवार कार से कुछ दूरी पर जाकर दूसरी गाड़ी को रास्ता दे दिया। इस दौरान कार चालक ने गाड़ी रोकी और परिवार के पीछे जाकर उनसे बहसबाजी करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त कार चालक ने परिवार के कार में बैठे व्यक्ति के सिर पर शराब की दुकान से बोतल लेकर मार दी।

इस घटना को लेकर परिवार वालों विरोध करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक ने महिलाओं और अन्य कार में बैठे व्यक्तियों पर हमला करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। जबकि दूसरी ओर पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है, दूसरे पक्ष की सुनवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here