चंडीगढ़ः देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं दिल्ली, यूपी के बाद कोरोना केसों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर पंजाब सरकार भी अलर्ट हो गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 73 हजार से ज्यादा केस सामने आए है। प्रभावित जिलों में जालंधर, मोहाली, लुधियाना शामिल है। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने तेयारियों का जायजा लेते हुए लोगों से अपील की है कि भीड़ से गुरेज करे, सावधानी बरते, मास्क लगाकर ही घर से निकले। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य के हालात कंट्रोल में है। अगर किसी को खांसी, जुकाम, बुखार हैं तो टैस्ट जरूर करवाएं।
Blog
-

कार पलटने से घर लौट रहे 3 भाइयों की मौत
बाड़मेर: राजस्थान में एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जहां जिले के सदर थाना इलाके के मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी के पास मंगलवार देर रात एक साथ तीन भाइयों की गाड़ी पलटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों भाई अपना काम निपटा कर स्कॉर्पियों गाड़ी से गांव लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी पलटने से तीन चचेरे-ममेरे भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में अचानक गाड़ी का टायर फट गया जिससे वह बेकाबू हो गई और 3 बार पलटी खा गई जिसके बाद दो भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं तीसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पता चला है कि इनमें से एक की शादी अगले महीने शादी होनी तय थी। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसर गया है। बता दें कि मृतकों में दो चचेरे भाई थे और एक ममेरा भाई था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को राजकीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। घटना के मुताबिक मंगलवार देर रात महाबार रोड पर 30 वर्षीय खंगारसिंह, 26 वर्षीय श्यामसिंह और 22 वर्षीय प्रेमसिंह तीनों ही अपने ऑफिस में काम निपटा कर स्कॉर्पियो लेकर मीठड़ा गांव की ओर लौट रहे थे इसी दौरान रास्ते में अणदानियों की ढाणी के पास स्पीड से जा रही स्कॉर्पियो का टायर फट गया और टायर फटने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
इस हादसे के बाद तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जहां खंगारसिंह और श्यामसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और प्रेमसिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों के शवों को राजकीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और पुलिस गाड़ी पलटने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं मृतक भाइयों में शामिल खंगारसिंह की 22 मई को शादी होनी तय थी लेकिन अब घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक प्रेम सिंह और श्याम सिंह दोनों चचेरे भाई थे और वह दोनों खंगार सिंह के ममेरे भाई थे। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने उनको घटना की जानकारी दी। वहीं तीनों के परिजनों ने घटना की जानकारी परिवार की महिलाओं को नहीं दी है और उनको रात में इससे दूर रखा गया।
-

ਪੰਜਾਬ : ਅਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰ ਫੜਿਆ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਆਬਕਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਰੈਡ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੱਜ ਫਤਹਿਗੜ੍ਹਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਤਾਦਾਦ ਚ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ |
ਉਥੇ ਹੀ ਆਬਕਾਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਰੈਡ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਕਰੀਬ 400 ਕਿਲੋ ਦੇਸੀ ਲਾਹਣ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆ ਭੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਭਾਂਡੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਬਤ ਕੀਤੀ ਲਾਹਣ ਅਤੇ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਥੇ ਹੀ ਅਧਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿੰਨੀ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਹਜਾਰਾਂ ਲੀਟਰ ਸ਼ਰਾਬ ਤਿਆਰ ਹੋਣੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਵੀ ਜਬਤ ਕਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ |
-

पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर इन इलाको में भारी पुलिस बल तैनात, 150 बस स्टैंड पर चैकिंग जारी
अमृतसरः अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त से 18 मार्च से फरार चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। सूत्रों के अनुसार वह पाकिस्तान भागने की फिराक में है। हालांकि, उसकी अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मिली थी। वहां भी सर्च अभियान चल रहा है। इसके साथ पंजाब में भी पुलिस ने अमृतपाल और उसके साथी पपलप्रीत सिंह की तलाश में अभियान चलाया। कार सेवा वाले डेरों के अलावा यहां अन्य धार्मिक स्थानों पर भी तलाश चल रही है। अब अमृतसर, तरनतारन व गुरदासपुर जिले के सीमांत इलाकों के गांवों में भी पुलिस ने नाकाबंदी मजबूत कर दी है। तरनतारन व इसके आसपास के इलाकों में बड़े स्तर पर पुलिस की ओर से अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर यहां नाकाबंदी की है।
वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। अलग-अलग रास्तों पर नाकों के दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों की भी जांच की जा रही है। इसी तरह अटारी, अजनाला, रमदास, बाबा बकाला, खेमकरन, पट्टी, भिखीविंड, खासा आदि इलाकों में भी पुलिस ने नाकाबंदी को मजबूत कर दिया है। इस अभियान में बीएसएफ और आरएएफ की भी सहायता ली जा रही है। सीमांत इलाकों में तैनात पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को गुप्तचर विभाग से सूचना मिली थी कि अमृतपाल पाकिस्तान भाग सकता है। वह किसी सीमांत गांव में किसी ठिकाने पर भी कुछ दिनों के लिए छिपकर बैठ सकता और समय व मौका मिलते ही बार्डर भी पार कर सकता है।
अमृतपाल सिंह की तलाश में मंगलवार शाम को पुलिस ने दो घंटे तक राज्य के 150 बस स्टैंडों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों की तलाशी ली। डीजीपी गौरव यादव ने कहा इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। उनकी कोशिश समाज विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसना है। पुलिस की तरफ से यह अभियान सभी जिलों में एसएसपी व एसपी की अगुवाई में चलाया गया। अभियान में 5000 से अधिक मुलाजिम शामिल हुए। राज्य के 150 से अधिक बस अड्डों को कवर किया। अभियान शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक चला। एडीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि एसपी रैंक के अधिकारियों को बस स्टैंडों पर लोगों की चेकिंग करने के लिए तैनात किया गया था।
-

वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर गिरी बिजली, देखें चौंकाने वाला वीडियो
हॉलीवुड की मॉरवेल फिल्मों के सुपर हीरो थॉर से हम सब परिचित है और दुनिया में मॉरवेल फिल्मों के कईं फैन हैं। खास तौर पर बच्चों को तो यह फिल्में काफी पसंद हैं। तूफान का देवता थॉर जब आसमान से धरती पर उतरता है और जिस प्रकार से बिजली कड़कती है, यह देखने में काफी रोमांचक होता है ।
फिल्मों में तो यह नजारा देख लोग दांतो तले उंगली दबा लेते हैं लेकिन कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में शाम के समय न्यूयॉर्क सिटी में देखने को मिला। न्यूयॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर ऐसी ही बिजली गिरती दिखाई दी, जिसने सभी को काफी हैरान कर दिया।
अर्थ कैम ने आसमान से कड़कने वाली इस चमकती बिजली की फुटेज को अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को देखने के बाद से न्यूयॉर्क ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो को लेकर लोगों के मन में कईं सवाल उठ रहे हैं। हर कोई यही बात कर रहा है कि क्या उस रात न्यूयॉर्क शहर में वाकई में तूफान का देवता थॉर उतरा था!
बता दें कि यह बिजली इसी सप्ताह में न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में करीब सात बजे गिरी। आसमान में तेज गड़गड़ाहट हुई जिसके बाद यह बिजली मैनहट्टन के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर गिरी। जिस वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर यह बिजली गिरी, वह शहर की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। यह 104 मंजिला इमारत है जिसे 2014 में खोला गया था। ऐसी ऊंची इमरातों को विशेष तकनीक से बनाया जाता है और शायद यही कारण रहा कि ईमारत को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा। एनबीसी न्यूयॉर्क द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद न्यूयॉर्क में एक बड़े तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि बीते दिनों ऐसा ही एक नजारा ब्राजील की ऐतिहासिक यीशु प्रतिमा पर भी देखने को मिला था।
-

पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल वैन की कैंटर से टक्कर, कई घायल, देखें तस्वीरें
बठिंडाः गोनियाना रोड पर स्कूल वैन और कैंटर की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि स्कूल वैन के परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे में 5 बच्चे गंभीर घायल हुए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि किसी भी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।




-

आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2023
आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2023
मेष: पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
वृष: शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।मिथुन: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।
कर्क: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
सिंह: पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
कन्या: आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।तुला: प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।वृश्चिक: राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।धनु: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।
मकर: राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
कुंभ: आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
मीन: पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। -

जालंधर में आवारा कुत्तों का आतंक : एक्टिवा सवार बुजुर्ग की बाजू और टांग नोची
जालंधर/वरुण: शहर में आवारा कुत्तों का अंतर काफी बढ़ गया है। शहर के हर गली मोहल्ले में आवारा कुत्तों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आए दिन आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आ रहे हैं। वही ताजा मामला चिंतपूर्णी मंदिर के पास से सामने आया है। चिंतपूर्णी मंदिर के पास रात के समय गली से एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे दो लोगों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
इस दौरान कुत्तों ने बुजुर्ग की बाजू और टांग नोच डाली। कुत्तों की संख्या कितनी थी कि उन्होंने चल रही स्कूटी पर ही पीछे बैठे बुजुर्ग व्यक्ति की टांग पकड़ ली। जब चालक ने स्कूटी रोकी तो कुत्ते डर के भागे नहीं बल्कि और ज्यादा हमलावर हो गए और उसके बाजू पर भी हमला कर दिया।
गलियों में कुत्तों का आतंक इस कद्र है कि वह अब पत्थर मारने पर भी डरते नहीं है। बल्कि पत्थर से बचाव के बाद फिर से हमलावर हो जाते हैं। स्कूटी रोकने पर जब कुत्तों ने पीछे बैठे व्यक्ति की दोनों टांगे और बाजू नोचने शुरू कर दिए तो स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने उतर पर कुत्तों पर पत्थर मारे। कुछ पल के लिए कुत्ते डर कर भागे, लेकिन फिर से वापस आकर हमलावर हो गए।
-

पंजाब : घर में भीषण आग लगने से 3 लोग जिंदा जले, 4 झुलसे
अमृतसर : इस्लामाबाद खू भल्ला वाला के नजदीक रोज एनक्लेव स्थित एक घर में भीषण आग लगने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत जबकि 4 झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 5.15 बजे हुई है।

मृतकों की पहचान तजिंदर सिंह (40), मंदीप कौर (39) और बेटे दिलप्रीत के रूप में हुई है। वहीं सहज, दिलवांश, किरन और सुखमन दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह भी आग से झुलस गए, लेकिन वह समय रहते बाहर निकल गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस्लामाबाद के रोज एन्क्लेव स्थित कोठी नंबर 18 अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस समय आग लगी घर में 7 लोग सोए हुए थे। जब उनकी नींद खुली तो आग इतनी बढ़ चुकी थी कि वे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार पहले जब आग लगी तो मोहल्ले के लोगों ने काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी यही बात सामने आई है कि शॉट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
-

पंजाब : आप पार्टी ने यूथ विंग के प्रधान सहित 3 कार्यकर्ताओं को किया सस्पेंड
चंडीगढ़ : आप पार्टी ने विरोधी गतिविधियों के चलते 3 कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। जिसमें पार्टी ने जिला महासचिव गुरप्रीत सिंह भूचर, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह दंदीवाल और शहरी अध्यक्ष एडवोकेट कमल गोयल को पार्टी विरोधी कार्रवाई करने के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने इन नेताओं के काम कराने के एवज में रिश्वत लेने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने इस मुद्दे पर विधानसभा में पंजाब सरकार को घेरा था। भले ही ‘आप’ की ओर से कई दिन पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन पार्टी के हलके वाले इस कार्रवाई को सार्वजनिक करने से परहेज कर रहे थे। रिश्वत लेते लोगों के वायरल वीडियो आज भी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

