Blog

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर भाईयों में हुई खूनी झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर भाईयों में हुई खूनी झड़प, कई घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के गांव मानका में जमीन को लेकर विवाद हो गया। जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायल परमजीत सिंह ने बताया कि वह अपने बुजुर्गों की जमीन में बैठे हैं।

    पीड़ित के अनुसार आज जब वह परिवार सहित घर में शामिल थे इस दौरान 8-10 लोग तेजधार हथियार लेकर उनके घर आए और उन्होंने उन पर हमला कर घायल कर दिया। परमजीत सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर ही उनके भाई ने कुछ लोगों के साथ झगड़ा किया। इस मामले को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी है, लेकिन जमीन को लेकर आज दोबारा झगड़ा किया गया। वहीं दूसरी तरफ यूके से आए योगा सिंह ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से विदेश में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह विदेश से पंजाब आए हैं।

    वह आज यूके सिटीजन बेटे को बुजुर्ग की जमीन दिखाने के लिए खेत में गए तो उनके ही भाई व महिलाओं ने उसके बेटे के पर हमला करके उसे घायल कर दिया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप -प्रत्ययरोप पर लगा रहे हैं। दोनों तरफ से लोग इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • राजमहल होटल में शादी समारोह दौरान विवाद, साले ने जीजा को किया लहूलुहान

    राजमहल होटल में शादी समारोह दौरान विवाद, साले ने जीजा को किया लहूलुहान

    मंडीः जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक राजमहल होटल में चल रही एक शादी के दौरान साले ने अपने ही जीजा पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते सौली खड्ड निवासी 39 वर्षीय वरुण गोयल ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने राजमहल होटल गया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे, जब वह होटल के भीतर थे, तभी उनके साले गौरव कपूर (निवासी मोती बाजार) ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बिना किसी कारण गौरव ने अपने जीजा को गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

    पीड़ित वरुण गोयल के अनुसार, गौरव कपूर पहले भी उनके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है, जिसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम मंडी को भी दी गई थी। हालांकि, पारिवारिक गरिमा को देखते हुए उस समय मामला सुलझा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि इस बार गौरव ने सरेआम मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

    घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल वरुण को अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मंडी सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गौरव कपूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • मुख्यमंत्री Sukhu ने 2025-26 के लिए RIDF Budget की दी जानकारी

    मुख्यमंत्री Sukhu ने 2025-26 के लिए RIDF Budget की दी जानकारी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं को निर्धारित करने के लिए पहले दिन के दूसरे सत्र में सोलन, चम्बा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर जिले के विधायकों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आरआईडीएफ के तहत 758.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। विभागों से कहा कि आरआईडीएफ के तहत विधायकों की ऐसी कोई भी डीपीआर जिसे नाबार्ड को स्वीकृति के लिए प्रेषित किया जा चुका है, यदि वह डीपीआर किसी अन्य मद से स्वीकृत हो चुकी है तो ऐसी स्थिति में सम्बन्धित विभाग उस डीपीआर का नाबार्ड से वापिस करने के लिए योजना विभाग को शीघ्र लिखें ताकि उस डीपीआर से सम्बन्धित रिकॉर्ड का शीघ्र मेल-मिलाप किया जा सके। वर्ष 2023 तथा 2025 में भारी बरसात और बादल फटने की घटनाओं से प्रदेश को जान-माल का भारी नुक्सान हुआ। प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से लोगों को राहत एवं पुनर्वास के लिए समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पर्यटन, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण और डाटा स्टोरेज प्राथमिक क्षेत्र तय किए हैं। लोगों को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए रोबोटिक सर्जरी, स्टेट कैंसर इंस्टीच्यूट, डीएसए, एडवांस टेस्टिंग लैबोरेटरी, बोन मैरो ट्रांसप्लांट एफेरेसिस यूनिट सहित पैट स्कीन जैसी आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। रोबोटिक सर्जरी प्रथम चरण में चमियाणा अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी गई है। आने वाले समय में सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगी। आईजीएमसी शिमला में दो महीने में तथा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा में 6 महीने में पैट स्कैन मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। आगामी तीन महीने में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में थ्री टैस्ला एमआरआई मशीनें लगाई जाएंगी। स्थ्य में सुधार राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है और आने वाले दो वर्षों में 3000 करोड़ रुपये हाई-एंड टेक्नोलॉजी पर खर्च करने जा रहे हैं। सरकार द्वारा स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। 140 सीबीएसई स्कूल और चार राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रहे हैं। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश की पेयजल योजनाओं में वाटर प्यूरीफीकेशन के लिए आधुनिक तकनीक ओजोनेशन टैक्नोलोजी को शुरू किया जाएगा। वर्तमान सरकार गुड गवर्नेंस पर जोर दे रही है और पिछले तीन वर्षों में 5.70 लाख म्यूटेशन के मामलों का निपटारा कर दिया गया हैै और 31 मार्च तक 80 प्रतिशत दुरुस्ती के मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा।

    सोलन जिला

    अर्की

    विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि आपदा के दौरान उनके क्षेत्र में सड़कों को बहुत नुकसान हुआ है तथा सड़कों के सुधार के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। केन्द्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को आरडीजी नहीं देना अन्याय है और प्रति वर्ष राज्य को 10 हजार रुपये का नुकसान होगा। राज्य को संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया गया है। इस परिस्थिति में भी विधायक प्राथमिकता की बैठकों के आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

    नालागढ़

    विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि हाल ही में उनके क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित के पुलों का शिलान्यास किया था, उनका काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा कर दिया गया है। उनके क्षेत्र में 66 करोड़ की सड़कों पर काम जारी है और जल्द ही इनका काम पूरा किया जाएगा, जिससे लोगों को फायदा होगा। उन्होंने अपने क्षेत्र में 20 ट्यूबवेल लगाने और नंगल में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की मांग की।

    दून

    विधायक राम कुमार ने अपने क्षेत्र में एसडीएम, बीडीओ ऑफिस सहित पांच बड़े कार्यालय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान उनके क्षेत्र में भी सड़कों को काफी नुकसान हुआ है, जिन्हें ठीक करने के लिए धन दिया जाए। आईएसबीटी बद्दी का काम जल्द शुरू करने का आग्रह किया। बद्दी में एसडीएम कार्यालय का भवन बनाने के लिए बजट मांगा।

    कसौली

    विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने पिछले वर्ष की सभी प्राथमिकताओं को स्वीकृति देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के काम शुरू हो रहे हैं, जिससे लोगों को फायदा मिलेगा। क्षेत्र में सड़कों के नेटवर्क और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग की।

    चंबा जिला

    चुराह

    विधायक हंसराज ने अपने क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों के भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने तीसा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं प्रदान करने का आग्रह किया। चुराह विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और यहां पर्यटन को विकसित किया जाना चाहिए। इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने चंबा में भी हेली टैक्सी सेवाएं शुरू करने की भी मांग की।

    भरमौर

    विधायक डॉ. जनक राज ने होली-उतराला सड़क के निर्माण का मुद्दा उठाया।

    चंबा

    विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि चंबा में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 6.33 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। उन्होंने इस भवन का काम पूरा करने के लिए अतिरिक्त धन की मांग की। क्षेत्र में पीने के पानी की योजनाओं के निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया। चंबा-चुवाड़ी सुरंग की डीपीआर बनाने के लिए चार करोड़ रुपये प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    डलहौजी

    विधायक डी.एस. ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान उनके क्षेत्र की सड़कों को काफी नुकसान हुआ है, जिनकी मुरम्मत के लिए धन उपलब्ध करवाया जाए। विभिन्न परियोजनाओं की एफसीए क्लीयरेंस जल्द करवाने का आग्रह किया। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की भी मांग की।

    बिलासपुर जिला

    झंडूता

    विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई और पीने के पानी की योजनाओं के निर्माण का मुद्दा उठाया। अपने क्षेत्र के तीन पुलों की अप्रोच रोड के निर्माण में तेजी लाने का आग्रह किया।

    बिलासपुर

    विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बिलासपुर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य को करने के उपरांत सड़कों को पक्का करने की मांग की। उन्होंने गोविंद सागर और कोल डैम में पर्यटन गतिविधियां संचालित करने का भी आग्रह किया। किसानों की फसल को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए योजना लाने की मांग की।

    श्री नैना देवी जी

    विधायक रणधीर शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत 35 सड़कों की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का आग्रह किया। नवगांव-बाघा सड़क को सुदृढ़ करने की मांग की। नैना देवी सिविल अस्पताल भवन के निर्माण कार्य के लिए धन उपलब्ध करवाने की भी मांग की। श्री नैनादेवी जी में आईसीयू भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।

    लाहौल-स्पीति जिला

    विधायक अनुराधा राणा ने लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र को हेली-टैक्सी सेवा से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कुंजुम सुरंग के निर्माण का आग्रह किया। जनजातीय क्षेत्रों में होटलों की रजिस्ट्रेशन की शर्तों में ढील देने की मांग की, ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। अपने क्षेत्र में पांच स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र की सड़कों को सुदृढ़ करने की मांग की। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने सभी का बैठक में स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया सहित प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब कमेटी और पॉश इलाके में नगर निगम का एक्शन, किए नोटिस जारी

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब कमेटी और पॉश इलाके में नगर निगम का एक्शन, किए नोटिस जारी

    जालंधर, ENS: नगर निगम ने अवैध वृक्ष कटाई को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब 9वीं पातशाही की प्रबंधन कमेटी और मॉडल टाउन के रेनबो रोड पर निर्माणाधीन इमारत में कथित तौर पर अवैध वृक्ष कटाई की रिपोर्ट मिलने के बाद नगर निगम ने संबंधित पक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए नगर के अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अभी नोटिस जारी करते हुए 4 दिन का समय दिया गया है।

    जिसके बाद नोटिस जवाब ना मिलने पर दोबारा से कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारी ने कहाकि इसके लिए नगर निगम कमिशनर द्वारा कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी शहर में पर्यावरण को बचाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। अधिकारी के अनुसार, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को नोटिस व्यक्तिगत रूप से दिया गया, जबकि रेनबो रोड स्थित निर्माण स्थल पर इसकी एक प्रति चिपकाई गई।

    यह कार्रवाई शहर के तेजस्वी मिन्हास द्वारा दोनों स्थानों पर अनाधिकृत वृक्ष कटाई के संबंध में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है। अधिकारी ने कहा कि नगर निगम वृक्षों की अवैध कटाई, छंटाई या कटाई के प्रति शून्य-सहिष्णुता नीति अपनाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी गतिविधि के लिए नगर निगम से पूर्व अनुमति आवश्यक है और उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करने और भारी जुर्माना लगाने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए शिकायतकर्ता तेजस्वी मिन्हास ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बिगड़ती वायु गुणवत्ता और पर्यावरण क्षरण से निपटने के लिए मौजूदा वृक्षों की रक्षा करना आवश्यक है, और वृक्षारोपण प्रयासों के साथ-साथ संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

     

  • CTET की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवारों को Truck ने मारी टक्कर, भाई-बहन सहित मौसी की मौत

    CTET की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवारों को Truck ने मारी टक्कर, भाई-बहन सहित मौसी की मौत

    हरदोईः बेकाबू तेज रफ्तार डंपर द्वारा 3 लोगों को रौंदने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सड़क पर बिखरी मृतकों की लाशों से अफरा तफरी का माहौल बन गया। युवक हेलमेट लगाए हुए था, फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी।

    जानकारी देते परिजनों ने बताया, आदर्श (20) अपनी बहन मधु अवस्थी (23) को CTET की परीक्षा दिलाने हरदोई जा रहा था। सुबह भाई-बहन जाने लगे तो मौसी कामिनी ने कहा कि हमें भी घर छोड़ देना। इसके बाद वह भी बाइक पर बैठ गईं। आदर्श पहले मौसी को उनके ससुराल बावन चुंगी छोड़ने वाला था। इसके बाद बहन मधु को परीक्षा केंद्र पहुंचाने की योजना थी। तीनों एक ही बाइक से हरदोई शहर की ओर जा रहे थे।

    सुबह 8:15 बजे ढोलिया चौराहा के नजदीक सामने से आ रहे डंपर (UP 30 CT 6385) ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 5 मीटर तक घिसटती हुई सड़क किनारे पटरी से जा टकराई। हेलमेट पहने होने के बावजूद आदर्श के सिर में गंभीर चोट आई। उसका सिर फट गया। मधु और कामिनी भी बुरी तरह घायल हो गईं। तीनों सड़क पर दूर-दूर जा गिरे, उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। थोड़ी देर तक तपड़पने के बाद तीनों की मौत हो गई।

    राहगीर मदद के लिए दौड़े और डंपर को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सुरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

     

  • Punjab News: घर से गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: शहर में दिन ब दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोर बेखौफ होकर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोहल्ला गोविंदपुरा में चोरी का सामने आया है। जहां दिन दहाड़े घर के अंदर दाखिल होकर एक चोर घर से करीब 1 लाख से अधिक कीमत के सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया।

    चोरी की घटना संबंधी जानकारी देते हुए मनजीत निवासी मोहल्ला गोविंदपुरा ने बताया कि वह किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। जब कुछ समय बाद वापिस आई तो उसने देखा कि एक युवक उनके घर से बाहर निकल रहा था। जब तक वह घर के नजदीक पहुंची उक्त युवक मौके से फरार हो गया उन्होंने बताया कि जब घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

    इस दौरान घर के अंदर पड़ी लोहे की पेटी से 3 जोड़ी सोने की बालियां, 2 जोड़ी चांदी की झांझर और एक चांदी के कंगन गायब थे। पीड़ित परिवार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खड्ढे में गिरी, मामा-भांजे सहित 3 की मौत

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खड्ढे में गिरी, मामा-भांजे सहित 3 की मौत

    एटाः भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार 100 की स्पीड में पेड़ से टकराने के चलते ये हादसा हुआ। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर दौड़े और उन्होंने आनन-फानन में कार का दरवाजा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

    जानकारी मुताबिक, कार सवार सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हरियाणा नंबर की यह कार प्राइवेट कैब बताई जा रही है। वहीं मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी शिवम यादव (21), उसके मामा सुमित यादव (23) और गांव की रहने वाली मनकी (19) के रूप में हुई है। वहीं, मैनपुरी के ही रहने वाले राहुल (28) और खुशबू (22) घायल हैं।

    प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार ने बताया, वह अपने गांव सकीट जा रहा था, तभी अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई। कार ने करीब 3 बार पलटी खाई और बाद में सड़क से 15 फुट दूर गड्‌ढे में जा गिरी। इसके बाद उसने चिल्लाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। फिर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 10 से 15 मिनट लग गए, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।”

    मृतक के परिजन हरिओम यादव ने बताया कि मरने वाले दोनों लड़के हमारे ही परिवार के थे। दोनों दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते थे। कार में जो दो और लड़कियां थीं, वो भी हमारे गांव की ही हैं। हमारा उनके परिवार से घरेलू संबंध है। परिवार में शिवम के एक और मामा की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए पांचों लोग मैनपुरी आ रहे थे। शायद झपकी लगने से कार बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई।

    मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। बावली नहर के पास खतरनाक मोड़ होने के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।

     

     

  • Punjab News: बाइक और थार की टक्कर में युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और थार की टक्कर में युवक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक में थार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव निकोसरा में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित एनबी पेट्रोल पंप के सामने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और तेज रफ्तार थार गाड़ी के बीच टक्कर हुई। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल युवक को थार सवारों ने उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।

    मीडिया कर्मियों ने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों से हादसे के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। वहीं ढाबा मालिक ने बताया कि एक युवक मोटरसाइकिल पर फतेहगढ़ चूड़ियां साइड से डेरा बाबा नानक जा रहा था कि दूसरी ओर से आ रही थार गाड़ी से पेट्रोल पंप निकोसरा के सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

    इस हादसे में युवक के सिर पर पहना हेलमेट तक दूर जाकर गिर गया। ढाबा मालिक ने बताया कि थार गाड़ी सवारों ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में डालकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया। घटना के दौरान युवक की स्थिति गंभीर नजर आ रही थी। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी मालेवाल के इंचार्ज सुखराज सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

  • इस इलाके में बाघ का हमला, युवक की मौत, जंगल में क्षत-विक्षत मिला शव

    इस इलाके में बाघ का हमला, युवक की मौत, जंगल में क्षत-विक्षत मिला शव

    नर्मदापुरमः जिले के पिपरिया में बाघ द्वारा युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घाघ ने झोपड़ी में घुसकर युवक को उठा लिया और घसीटकर जंगल ले गया। सुबह युवक का शव मिला। वहीं घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना झिरिया (डैम मोहल्ला) से सटे जंगल की है, जो बनखेड़ी सामान्य परिक्षेत्र की डोकरी खेड़ा बीट के तहत आता है। मृतक की पहचान बारी देवी गांव निवासी कमल ठाकुर (पिता शंन्नूलाल) के रूप में हुई है।

    जानकारी देते मृतक के भाई अतुवा ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे एक दूध वाले ने सूचना दी कि कमल ठाकुर का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा हुआ है। कमल पचमढ़ी मेस में खाना बनाने का काम करते थे और हर शनिवार अपने गांव आते थे। शनिवार रात को भी वह पचमढ़ी से लौटे थे कि उनके साथ ये हादसा हो गया। मृतक की उम्र करीब 40 साल थी। उनके 5 बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और 2 बेटे शामिल हैं। इनकी शादी 15 साल पहले हुई थी।

    पिपरिया फॉरेस्ट एसडीओ आशीष खोपरागडे को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने बनखेड़ी रेंज के अधिकारियों को सूचित किया। बनखेड़ी के रेंज ऑफिसर (आरओ) सुमित पांडे ने बताया कि बाघ के हमले में कमल ठाकुर की मौत हुई है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए लक्की ओबरॉय, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें Live

    Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए लक्की ओबरॉय, रो-रोकर परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें Live

    जालंधर, ENS: लक्की ओबरॉय का मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के बाहर बीते दिन गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। सिविल अस्पताल में 3 डॉक्टरों की पैनल टीम द्वारा लक्की का पोस्टमार्टम किया गया। जहां डॉक्टरों ने लक्की के शरीर से 5 गोलियां निकाली। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में लक्की का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। लक्की के अंतिम संस्कार में आप नेताओं सहित अन्य राजनीतिक दल के नेता परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचे।

    सूत्रों के अनुसार एक्टिवा का पुलिस को पता चल गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से जांच की तो पता चला कि एक्टिवा शिंगरी की है। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मिट्ठापुर की ओर से निकल गए थे। जिसके बाद शिंगरी ने एक्टिवा को ठिकाने लगाकर क्रेटा गाड़ी से जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि पुलिस के हाथ अभी एक्टिवा नहीं लगी है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    सूत्रों के अनुसार सोनू खत्री गैंग के साथ मिलकर जोगा ने घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, घटना के बाद से लक्की का नौकर गायब है। पुलिस के शक की सुई उसके नौकर की तरफ भी घूमी और पुलिस नौकर के एंगल से भी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस को कई जगह कैमरों में नौकर नजर आया है। वहीं पुलिस को एक क्रेटा कार के साथ नौकर दिखाई दिया। पुलिस ने जब कार मालिक का पता किया तो क्लियर हुआ कि कार डीलर कालड़ा के पास यह कार थी। कालड़ा पहले ही कार चोरी के केस में तिहाड़ जेल में है।

    कालड़ा से जेल में बात की गई तो उसने कहा यह कार तो मैंने अरोड़ा को बेच दी थी। पुलिस अरोड़ा के पास पहुंची तो खुलासा हुआ कि उसने कार बैंक के जरिये लोन लेकर खरीदी थी, लेकिन उसे पैसे की जरुरत थी तो उसने एक महीने के लिए लक्की के पास गिरवी रख कर 2.40 लाख रुपए लिए थे। लक्की के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि यह कार उनका नौकर ही ले गया था। उसने लक्की से कहा था कि जब तक वह खुद चला लेगा। वहीं कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में शूटर के साथ लक्की का नौकरी क्रेटा लेकर जा रहा है।