Blog

  • बर्फ से ढकी वादियों के बीच गूंजी शिव आरती, Viral हुआ अद्भूत नजारा, देखें वीडियो

    बर्फ से ढकी वादियों के बीच गूंजी शिव आरती, Viral हुआ अद्भूत नजारा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: पहाड़ों में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो उत्तराखंड की देवभूमि से सामने आया है। यह वीडियो पांच केदारों में शामिल रुद्रनाथ मंदिर में बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों के बीच में हो रही शिव आरती का है। दीपों की लो, मंत्रों की गूंज और चारों और फैली बर्फ की चादर का यह नजारा देखकर लोग इसको धरती लोक पर शिवलोक बता रहे हैं।

    यूजर्स को पसंद आया वीडियो

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुद्रनाथ मंदिर की आरती नजर आ रही है। जहां पर कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच में श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में डूबे हुए दिख रहे हैं। आठवीं सदी का यह प्राचीन शिव मंदिर भगवान शिव के मुख को समर्पित है। यह 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण इसको पंच केदारों में सबसे कठिन पहुंच वाला मंदिर माना जाता है। इस वीडियो में दिख रही शांति और दिव्यता ने लोगों का दिल छू लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बता दें कि रुद्रनाथ पंच केदार यात्रा का चौथा मंदिर है। यह केदारनाथ, तुंगनाथ और मध्यमहेश्वर के बाद में आता है। यहां से नंदा देवी, त्रिशुल और नंदा घुंटी जैसे हिमालयी शिखरों के भी शानदार दर्शन होते हैं और स्थान को बहुत ही खास बनाते हैं।

    मंदिर की खासियत

    परंपरा के अनुसार, सर्दियों में भगवान शिव का प्रतीक स्वरुप गोपेश्वर यहां पर लाया जाता है। श्रद्धालु पनार और ल्यूट बुग्याल होते हुए पितृधर में पहुंचते हैं। जहां वो अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। वहीं श्रावण पूर्णिमा पर यहां विशाल मेला लगता है और श्रद्धालु सूर्यकुंड, चंद्र कुंड, तारा कुंड और मना कुंड में स्नान करके अपनी यात्रा पूरी करते हैं। रुद्रनाथ का ट्रैक आसान नहीं होता। हेलांग, सागर गांव और मंडल गांव तीन प्रमुख रास्तों से यहां पर पहुंच सकता है। घने जंगल, खुले बुग्याल और ऊंचे पहाड़ इस ट्रैक को यादगार बना देते हैं। वहीं यह ट्रैक 4 से 5 दिनों का होता है।

    लोगों ने दी प्रतिक्रिया

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग कमेंट करते नजर आ रहे हैं। सभी यूजर हर-हर महादेव कमेंट में लिखते नजर आए।  
  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां और तेजधार हथियार, 2 की मौत, 3 घायल

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां और तेजधार हथियार, 2 की मौत, 3 घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः कोटभाई थाने के अधीन आते गांव कोठे दशमेश नगर में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। मृतकों की पहचान निर्मल सिंह और बलजीत सिंह के रूप में हुई है। जहां सड़क किनारे पानी का खाल बनाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में गोलियां चलीं और तेजधार हथियार चले। इस घटना में एक पक्ष के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में निर्मल सिंह और बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों में से एक कोठा दशमेश नगर और दूसरा कोटभाई इलाके का रहने वाला था। गंभीर घायल हुए 3 लोगों को पहले सिविल अस्पताल मुक्तसर ले जाया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई है।

  • Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में चालक घायल, Kia Car के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में चालक घायल, Kia Car के खुले एयरबैग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीएपी चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में Kia कार का एक्सीडेंट हो गया। पीबी 08 एफएम 5407 में सवार व्यक्ति जा रहा था। इस दौरान डिवाइडर से कार का एक्सीडेंट होने के कारण कार के दोनों एयरबैग खुल गए। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर एनडाइवर गाड़ी भी डिवाइडर के कारण हादसाग्रस्त हो गई। वहीं 4 दिन पहले बुलेट सवार भी हादसे का शिकार हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ्तार कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 52 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    गनीमत यह रही कि गाड़ी के एयरबैग खुलने की वजह से मौके पर जान तो बच गई। घटना की सूचना मिलते ही कार चालक के रिश्तेदार और परिचित मौके पर पहुंच गए। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपनी कार से जालंधर के ही एक इलाके से गुजर रहा था।

    बताया जा रहा है कि डिवाइडर की गलत बनावट के कारण ड्राइवर उसे समय पर देख नहीं पाया, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। लोगों का आरोप है कि शहर में कई जगहों पर डिवाइडर गलत तरीके से बनाए गए हैं, जो रात के समय या तेज रफ्तार में दिखाई नहीं देते।

    यह कोई पहला मामला नहीं है जब इन डिवाइडरों की वजह से गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हों। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते इन तकनीकी खामियों को नहीं सुधारा गया, तो भविष्य में और भी जानलेवा हादसे हो सकते हैं। हादसे की खबर मिलते ही पीड़ित के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

  • खनन कर रहा आप्रेटर मशीन सहित खाई में गिरा, NDRF टीम तलाश में जुटी

    खनन कर रहा आप्रेटर मशीन सहित खाई में गिरा, NDRF टीम तलाश में जुटी

    अलवरः जिले के रामगढ़ उपखंड के ओडेला गांव स्थित खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा ढह जाने से पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर करीब सौ फीट गहरी पानी से भरी खाई में गिर गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 6:30 बजे खनन लीज संख्या 414 में हुई। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पानी से भरी खाई में ऑपरेटर की तलाश कर रही है।

    जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि इस लीज में बिहार निवासी रामानंद तिवारी पुत्र पारशना पोकलेन मशीन चला रहा था। पहाड़ दरकने के बाद से ऑपरेटर और मशीन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है। आशंका है कि पोकलेन मशीन सहित ऑपरेटर पानी से भरी गहरी खाई में दब गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद करीब 300 फीट ऊंचाई से पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया। लगभग 50 हजार टन मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे, जिसकी चपेट में खनन कार्य कर रही पोकलेन मशीन और उसका ऑपरेटर आ गए।

    तहसीलदार अंकित गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह मौकास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की व्यवस्थाएं करवाई। घटनास्थल पर पहाड़ी रास्ते और घना अंधेरा होने से राहत एवं बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह करीब 9 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। गहरी पानी भरी खाई में बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। बचाव कार्य के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। वहीं हादसे के बाद लीज का संचालक और साथी मौके से फरार हो गए।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार परिवार के 4 लोगों की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में कार सवार परिवार के 4 लोगों की मौत

    मानसाः जिले के कस्बा सरदूलगढ़ के पास गांव सरदूले वाला के पास ट्रक और कार के आमने-सामने भयानक टकराने की घटना हुई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएँ और एक बुज़ुर्ग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले चारों एक ही परिवार के सदस्य थे।

    हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सिरसा रैफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार चंडीगढ़ से विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सिरसा जा रहे थे। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाशों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक परिवार हरियाणा के सिरसा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। मामले से संबंधित और विवरणों का इंतज़ार किया जा रहा है।

  • India-US Trade Deal से किसान और मछुआरों को होगा फायदा, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने किया खुलासा

    India-US Trade Deal से किसान और मछुआरों को होगा फायदा, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने किया खुलासा

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका में ट्रेड डील को लेकर अब चीजें साफ हो चुकी हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ एक अंतरिम समझौते के लिए रुपरेखा बना ली है। दोनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा है कि अमेरिका और भारत इस फ्रेमवर्क को जल्दी लागू कर देगा। दोनों देशों ने इसे अपनी साझेदारी में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है।

    किसान और मछुआरों को होगा फायदा

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इससे भारतीय निर्यातकों खासतौर पर एमएसएमई किसान और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार के द्वार खुलेंगे। निर्यात में बढ़ोतरी से महिलाओं और युवाओं के लइए लाखों नए रोजगार के मौके मिलेंगे। इस फ्रेमवर्क के अंतर्गत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर रेसिप्रोकल टैरिफ कम करके 18 फीसदी करेगा। इससे दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, प्लास्टिक और रबर उत्पाद, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी भारतीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी। पीयूष गोयल ने बताया कि जेनेरिक फॉर्मास्यूटिकल्स, जेम्स एंड डायमंड्स और विमान पुर्जों सहित कई वस्तुओं पर टैरिफ शून्य कर दिए जाएंगे। इससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा और मेक इन इंडिया को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह समझौता किसानों के हितों की सुरक्षा और ग्रामीण अजीविका को बनाए रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    आर्थिक सहयोग में मिलेगी मदद

    पीयूष गोयल ने यह भी बताया कि मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील, कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह से संरक्षित रखा गया है। यह समझौता भारत और अमेरिका को अपने आर्थिक सहयोग को और गहराई देने के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह हमारे नागरिकों और व्यवसायों के लिए विकास के लिए जरुरी है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अंतर्गत भारत पर रुसी तेल खरीद के कारण लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ पूरी तरह से हटा दिया गया है। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष मार्च तक औपचारिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रख रहे हैं। इसके बाद भारत अमेरिका से आयात किए जाने वाले कई उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा।

    18 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका

    न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, भारत अमेरिका के औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर अपने टैरिफ को या तो हटा देगा या फिर कम कर देगा। इसमें मेवे, फल, सोया तेल, शराब और बाकी खाद्य उत्पाद शामिल हैं। अमेरिका भी वस्त्र, परिधान, रसायन और मशीनरी, जैसी भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी की जगह 18 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा। इसके अलावा अमेरिका ने भारतीय एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर लगे टैरिफ को हटाने की भी सहमति जताई है। वहीं भारत को ऑटो पार्ट्स पर प्रायोरिटी टैरिफ रेट कोटा मिलेगा।  
  • Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आदेशों में 2 IAS और 2 PCS का तबादला किया है जिनमें कुमार अमित, रामवीर, सुरिंदर सिंह, यशपाल शर्मा शामिल हैं। इनकी तैनातियां तुरन्त प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया Court में हुए पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया Court में हुए पेश, देखें वीडियो

    मोहालीः अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज मोहाली कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने हाईकोर्ट की शर्तों के अनुसार अपना पासपोर्ट एफिडेविट के साथ कोर्ट में जमा करवाया। कोर्ट ने केस में अगली सुनवाई की तारीख 7 मार्च दी है। मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कुछ दिन पहले नाभा जेल से रिहा किया गया था।

    गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून 2025 को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद वह लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत देते हुए निर्देश दिए थे कि वह अपना पासपोर्ट जमा करेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

    आज मोहाली कोर्ट पहुंचने के दौरान मजीठिया के साथ उनके कुछ समर्थक भी मौजूद रहे। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मजीठिया के वकील व अन्य साथी भी मौजूद थे। राजनीतिक गलियारों में मजीठिया की रिहाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वह पार्टी की गतिविधियों में फिर से सक्रिय नजर आ सकते हैं।

     

     

     

     

  • इस दिन से Jalandhar स्टेशन पर रूकेंगी Vande Bharat Train

    इस दिन से Jalandhar स्टेशन पर रूकेंगी Vande Bharat Train

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार ने जालंधर और उसके आसपास के इलाकों के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, अब वंदे भारत एक्सप्रेस जालंधर में भी रुकेगी। रेल विभाग ने नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकने की अनुमति दे दी है।

    यह ठहराव अस्थायी रूप से 2 अप्रैल से लागू होगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर अंबाला कैंट में 8.10 बजे और लुधियाना स्टेशन पर 9.19 बजे पहुंचने के बाद सीधे 11.15 बजे पठानकोट स्टेशन पर रुकती थी। लेकिन अब जालंधर कैंट में ठहराव मिलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंचेगी और 10.02 बजे पठानकोट के लिए रवाना होगी।

    वापसी यात्रा में यह ट्रेन पठानकोट से शाम 5.29 बजे चलकर जालंधर कैंट स्टेशन पर 6.51 बजे पहुंचेगी और 6.53 बजे लुधियाना के लिए प्रस्थान करेगी। इस ठहराव के कारण जम्मू जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा, क्योंकि लंबे समय से उनकी ओर से वंदे भारत के ठहराव की मांग की जा रही थी। इसके साथ ही जालंधर के यात्रियों को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी मिल गई है। पहली ट्रेन अमृतसर से दिल्ली और दूसरी अमृतसर से श्री जम्मूतवी कटरा जाती है।

  • Expressway पर खड़े यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Expressway पर खड़े यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मथुराः यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, स्लीपर बस से उतरकर बाहर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। घटना में 6 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक, बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर यात्रियों को रौंद दिया। घटना के बाद कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं मौके पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाना शुरू कर दिया है। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।