Blog

  • पंजाबः मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के चलते रेलवे ट्रैक पर गिरे बिजली के खंबे, सेवा हुई ठप्प, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले रही है। देर रात पंजाब में तेज हवाएं चलने के कई जगह नुकसान होने का मामला सामने आया है। वहीं आज सुबह कई जिलों में बारिश भी हुई है। देर रात पठानकोट में चली आंधी के चलते रेलवे ट्रैक पर बिजली का खंभा गिर गया। यह घटना पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर हुई है। इस घटना के चलते ट्रेनों की आवाजाई ठप्प हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही अधिकारियों द्वारा ट्रैक से खंभों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

    वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिजली के खंभे गिरने से भारी नुकसान हुआ है। वहीं ट्रेनों की आवाजाई ठप्प होने से राहगीर भी परेशान हो रहे है। दरअसल, लोगों को अब ट्रेनों की जगह बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना हैकि बसों में सफर करने से एक तो उन्हें अधिक किराया देना पड़ रहा है। दूसरी ओर समय भी सफर का अधिक तय करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों द्वारा हुए इस नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। 

  • कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

    महाराष्ट्रः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकूरकर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वह बीजेपी में शामिल हुईं। अर्चना पाटिल के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है।

    बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटिल की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी। अर्चना पाटिल चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटिल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। उनसे पहले अशोक चव्हाण भी बीजेपी में हो गए थे। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इनसे पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

  • पंजाबः सीएम का ऐलान, 2 और Toll Plaza होंगे बंद

    लुधियाना: पंजाब के लोगों को जल्द टोल प्लाजा से राहत मिलने जा रही है। दरअसल आज सीएम मान ने ट्विट के जरिए 2 और टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। सीएम मान ने अपने एक्स अकाऊंट पर लिखा,  “लुधियाना से बरानला वाया सुधार.. राएकोट.. महिल कला के 2 टोल प्लाजा है, 1 गांव रकबा नजदीक  मुल्लापुर, दूसरा गांव महिल कला, जो एक ही कंपनी के है। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए टोल को बढ़ाने की मांग की थी, जिसे पंजाब सरकार द्वारा नहीं माना गया। उन्होंने लिखा कि ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।”

  • जालंधरः मनीचेंजर के मालिक से हुई 4 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: महानगर में मकान खरीदने को लेकर जस्सी मनीचेंजर का मालिक 4 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया जिसके चलते उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई थी। कैंट पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी परविंदर जसरोटिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला नंबर 31 जालंधर कैंट ने रहने वाले हरप्रीत सिंह भसीन बताया कि वह मनी एक्सचेंजर का काम करता है। 4 साल पहले उसने किसी जानकार आरोपी दीप नगर के रहने वाले परमिंदर यसरोटियां से मिलाया था, जिसका दीप नगर में मकान था।

    उसने बताया कि मकान बेचने से पहले परमिंदर यसरोटियां ने उसे कहा कि मकान की रजिस्ट्री बैंक में पड़ी हुई है और कुछ लोन बैंक का देने वाला है। वह लोन को पैसे उसे देकर इकरारनामा करवा ले और वह बैंक से रजिस्ट्री छुड़वा कर 15 दिनों अंदर उसके नाम करवा देगा। पीड़ित ने बताया कि 4 लाख रुपये उसने अपने बैंक अकाउंट से आरोपी के परमिंदर के खाते में डाल दिए 15 दिनों का समय बीत जाने के बाद आरोपी रजिस्ट्री उसके नाम नही करवा कर दी और टालमटोल करता था। उसने बताया कि टालमटोल करते करते एक साल बीत गया और वह दोबारा मकान में गया तो उसे पता चला कि परमिंदर ने मकान किसी को बेच दिया है, जिसकी बाद उसने शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी।

  • चाय बनाते वकत फटा सिलेंडर, 4 की मौत

    यूपी-देवरिया के डुमरी गांव में शनिवार सुबह-सुबह गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत होने का समाचार है। दरअसल घर में चाय बनाते समय रसोई गैस का सिलेंडर फट गया, जिसमें एक महिला समेत 3 बच्चों की मौत हो गई। भलूआनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले शिव शंकर गुप्ता की पत्नी आरती देवी घर में चाय बना रही थी तभी अचानक सिलेंडर फट गया है, इसके बाद देखते ही देखते घर में आग फैल गई। हादसे में आरती उनके तीन बच्चे आंचल, कुंदन और सृष्टि मौत हो गई।

    मौके पर पहुंचे डीएम एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। देवरिया डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि डुमरी गांव में शनिवार सुबह एक महिला गैस पर चाय बना रही थी इस दौरान सिलेंडर फट गया जिससे महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।

  • जालंधरः पुलिस और चिंटू की मुठभेड़ में 6 पिस्तौल बरामद

    जांच में खुलासाः उत्तर प्रदेश से हथियार मंगा सुरिंदर सहित इस नौजवान को मारने की रची थी साजिश

    जालंधर, ENS: चिंटू और उसके साथियों को वीरवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारी निशांत ने बताया कि चिंटू ग्रुप ने उन पर 5 से 6 राउंड फायर किए थे, जिस पर जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने 4 से 5 राउंड फायर किए थे। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लगी थी। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए चिंटू और उसके 3 साथियों को कोर्ट में पेश कर चारों का 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड दौरान पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि चिंटू ग्रुप की मनी चाहल और सुरिंदर सप्प की के साथ पहले दोस्ती होती थी और भगवान वाल्मीकि चौक के पास पार्किंग का ठेका लेने को लेकर उलझ पड़े थे।

    जिसकी रंजिश चिंटू ने अपने मन में रख उनकी हत्या करना चाहता था। एनकाउंटर में गिरफ्तार चारों आरोपियों के लिंक प्रेमा लहौरिया और विक्की गौंडर गैंग के साथ निकले हैं। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों से करीब 6 अवैध पिस्टल, 22 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों की पहचान चिंटू सैनी, नीरज, साजन जोशी और किशन उर्फ गंजा के रूप में हुई है। चिंटू ने हत्या के लिए पांच अवैध हथियार यूपी झारखंड अपने किसी जानकार से मंगवाए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल बरामद किए है।

    जिन्हें पुलिस जल्द फारेंसिक जांच के लिए भेज यह पता लगाने की कोशिश करेगी की चिंटू किनके साथ टच में था। यह है मामला थाना छह के अंतर्गत आते आबादपुरा में वीरवार देर रात पुलिस की बदमाश चिंटू व उसके साथियों से मुठभेड़ हो गई और मुठभेड़ के दौरान चिंटू ने सीआइए स्टाफ पर पांच राउंड गोलियां चला दी और जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआइए स्टाफ की टीम ने तीन राउंड फायर कर दो आरोपितों को मौके पर पकड़ लिया और दो भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उन्हें आधे घंटे बाद मोहल्ले के किसी घर की छत से दबोच लिया। काबू किया किए गए बदमाशों की पहचान चिंटू, जोशी, नीरज और किशन गंजा के रूप में हुई थी।

  • जालंधरः आज 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद 

    जालंधरः आज 3.30 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद 

    जालंधर, ENS: महानगर में कल कुछ हिस्सों में बिजली कट लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च को दोपहर 2 से 3.30 तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी, जिस दौरान डी.सी. आफिस जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स,  सैशन कोर्ट, डिवीजन कमिश्नर आफिस, मास्टर तारा सिंह नगर की बी.एस.एन.एल. एक्सचेंज के मुख्य कनैक्शन प्रभावित होंगे। दोपहर 3.30 से शाम 5 बजे तक प्रतापबाग फीडर की सप्लाई बंद रहने से फगवाड़ा गेट, प्रताप बाग, आवां मोहल्ला, रियाजपुर, चाहार बाग, रस्ता मोहल्ला, खोदियां मोहल्ला, सैदां गेट, खजूरा मोहल्ला, चौक सूदां, शेखा बाजार, टाली मोहल्ला, कोट पक्षियां, कादेशाह चौक व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

    66 के.वी. पतारा से चलते 11 के.वी. मजफरपुर, सीवरेज, जैतोवाली फीडरों की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। बबरीक चौक से चलते 11 के.वी. बस्ती गुजां फीडर की सप्लाई सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते बस्ती गुजां, गोबिंद नगर, लंबा बाजार, बिंदरा चौक, दिलबाग नगर, बोर्ड वाला चौंक व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। 132 के.वी. पिम्स सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. न्यू बारादरी फीडर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 12.30 तक बंद रहेगी। इसके चलते न्यू दशमेश नगर, लाडो वाली रोड, अर्जुन नगर, वाल्मीकि मोहल्ला, पुड्डा काम्प्लैक्स, रजिन्द्र नगर, कांग्रेस भवन का इलाका, एन.आर.आई. सभा, न्यू बारादरी, तहसील काम्प्लैक्स, मास्टरतारा सिंह नगर व एस.एस.पी. आफिस के आसपास का इलाका बंद रहेगा।

  • पंजाबः इस इलाके में जग्गू नामक शख्स का हुआ क+त्ल

    मोगाः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लेकिन उसके बावजूद क्राइम की वारदातों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब मोगा में नौजवान के कत्ल का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जग्गू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह शख्स बर्तन बेचने वाली दुकान पर काम करता था। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक जग्गू का कभी भी किसी के साथ झगड़ा या ऊंची आवाज में बात नहीं करता था। लोगों को समझ नहीं आया कि किसने उसका कत्ल कर दिया है।

    लोगों का कहना है कि हमें सुबह ही सफाई करने वाले शख्स से पता चला कि सड़क पर एक नौजवान का शव पड़ा हुआ है। जब लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो इस शख्स का चेहरा खून में बुरी तरह बिगाड़ा हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन इस मामले में अभी पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

  • नौसेना ने दिखाई ताकत, समुद्री लुटेरों से 23 को बचाया

    नई दिल्ली-समुद्र में सभी देश सुरक्षित तरीके से आवाजाही कर सकें इसके लिए भारतीय नौसेना ‘ऑपरेशन संकल्‍प’ के जरिये लगातार अभियान चला रही है। भारतीय नौसेना कई बार समुद्री लुटेरों के मंसूबों पर पानी भी फेर चुकी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें समुद्री लुटेरों ने एक मछली पकड़ने वाली शिप को हाइजैक कर लिया। भारतीय नौसेना के पास इसको लेकर इमर्जेंसी कॉल आई, जिस पर तत्‍काल कार्रवाई करते हुए शिप को समुद्री लुटेरों से बचाने के लिए अरब सागर में अभियान छेड़ दिया। घंटों की मशक्‍कत के बाद भारतीय नौसेना ने न केवल मछली पकड़ने वाली शिप को लुटेरों सेछुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्‍तानी सदस्‍यों को बचा लिया।

    जानकारी के मुताबिक, ईरान की मछली पकड़ने वाली शिुप अरब सागर में मछली पकड़ने गई थी जिसके चालक दल में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक भी शामिल थे। तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को अपने कबजे में कर लिया। भारतीय नौसेना को इसकी सूचना मिली इसके बाद INS सुमेधा की मदद से शिप का पता लगाया गया। ईरान की मछली पकड़ने वाली शिुप को समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाने के लिए गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट INS त्रिशूल की भूमिक भी महत्‍वपूर्ण रही।

    ईरानी शिप को सुरक्षित छुड़ाने के लिए भारतीय नौसेना और लुटेरों के बीच 12 घंटों तक संघर्ष चलता रहा। आखिरकार भारतीय नौसेना के जवानों ने लुटेरों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ईरानी शिप सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्‍तान के सभी 23 नागरिक भी सुरक्षित हैं।

  • कपूरथलाः कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

    कपूथलाः मोहल्ला शहरियां में आज सुबह एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों रुपए नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो घंटे में आग पर काबू पाया है। फायर अधिकारी रविंद्र कुमार अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन में आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है।

    जानकारी अनुसार मोहल्ला शहरियाँ में घर के पीछे बने एक कबाड़ के गोदाम में लगभग सुबह साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। यह देख लोगों ने गोदाम के मालिक गौरव नाहर (गोल्डी) और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर अफसर रविंद्र कुमार और गुरप्रीत सिंह की टीम ने 3 दमकल गाड़ियों के साथ आग पर काबू पर पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। कबाड़ के गोदाम में भीषण आग पर काबू पाने में लगभग 2 घंटे लग गए।